न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन गलतियों की वजह से नहीं मिल पाता पूजा का फायदा

पूजा-पाठ के समय हुई कुछ गलतियों की वजह से इसका फल हमें प्राप्त नहीं हो पाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Jul 2018 9:11:05

इन गलतियों की वजह से नहीं मिल पाता पूजा का फायदा

मनुष्य अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, खुशी आदि की चाहत रखता हैं और इसे पाने के लिए वह भगवान के पूजा-पाठ, होम-हवन, मंत्र-जप सभी चीजें करता हैं। इन चीजों का फल मनुष्य को उन्नति की ओर अग्रसर करता हैं। लेकिन अक्सर आपने देखा होगा कि ये सभी चीजें करने के बाद भी कई लोगों को इसका फल प्राप्त नहीं हो पाता। जिसके पीछे का कारण होता है इन कामों में होने वाली गलतियां। जी हाँ, पूजा-पाठ के समय हुई कुछ गलतियों की वजह से इसका फल हमें प्राप्त नहीं हो पाता हैं। तो चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिनकी वजह से नहीं मिल पाता पूजा का फायदा।

* पूजा-पाठ, मंत्र जप या अन्य धार्मिक आयोजन के दौरान शराब, मांसाहार या नशीले पदार्थों का सेवन करना, अश्लील हंसी-मजाक या अभद्र व्यवहार करना, किसी को अपमानित करना तथा मन में अपवित्र भावना बनाये रखना भी उचित नहीं है ,इसके कारण की गयी साधना व्यर्थ हो जाती है। इसलिए सदैव पवित्र और शुद्ध अन्तःकरण से सात्विक जीवन जीते हुए पूजा-पाठ करना शुभ फल दायी होता है।

* घर या व्यापारिक स्थल में वास्तु दोष होने अथवा गलत दिशा में पूजा स्थल होने के कारण भी की गयी पूजा पाठ या उपाय कोई लाभ नहीं देते हैं। इसलिए अगर वास्तु दोष है तो पहले उसका उपचार कराना चाहिए और पूजा स्थल को सही दिशा में शिफ्ट कर देना चाहिए।

* मंदिर या पूजा स्थल पर दीपक जलाते समय भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए की दीपक में शुद्ध घी या शुद्ध तिल का तेल अथवा सरसों का तेल और कपास से बानी बाती का ही उपयोग किया जाए। दीपक मिटटी या पीतल अथवा तांबे से बनी धातु का हो। लोहे से निर्मित दीपक का प्रयोग नहीं करना चाहिए अन्यथा शुभ परिणाम नहीं मिलेंगे।

mistakes to avoid,worshiping god,astrology tips,jeevan mantra

* पूजा स्थल को नियमित रूप से साफ़ न करना अथवा वहां रखे बासी पुष्प, पुष्प माला, पत्ते, प्रसाद आदि को अगले दिन न हटाना भी अपेक्षित फल नहीं देता है। इसलिए भगवान हर दिन नयी पूजा सामग्री का ही उपयोग करना चाहिए।

* पूजा-पाठ एवं मंत्र जप करते समय अपवित्र और अशुद्ध दशा में होना तथा सही उच्चारण के साथ मंत्रों का जप न करना भी अपेक्षित फल देने में बाधा उत्पन्न करता है। पूजा-पाठ के लिए एकांत स्थल होने के साथ-साथ पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में मुख होना चाहिए तथा ऊन अथवा धुले हुए सूती या रेशमी वस्त्र के आसान पर बैठकर ही मंत्र जप करना चाहिए। पलंग पर, खड़े होकर या चलते-फिरते अथवा जल्दबाजी में की गयी पूजा निष्फल ही रहती है और उसका कोई लाभ जातक को नहीं मिलता है।

* घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी नए सदस्य के जन्म लेने अथवा मृत्यु होने पर सूतक या पातक लग जाते हैं। इस दशा में पूजा-पाठ करना निषिद्ध होता है। इसका कारण यह है कि सूतक या पातक अपवित्रता की स्थिति मानी जाती है। सूतक या पातक की समय अवधि पूरी होने और शुद्धिकरण होने के बाद ही धार्मिक कार्य करने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?