न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तुलसी का पत्ता पूजा में बेहद शुभ, तोड़ने से पहले यह जानना बहुत जरूरी

तुलसी का पत्ता तोड़ते समय आपको शास्त्रों में बताई कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 10:30:32

तुलसी का पत्ता पूजा में बेहद शुभ, तोड़ने से पहले यह जानना बहुत जरूरी

हिन्दू घरों में आपको तुलसी का पौधा आसानी से देखने को मिला जाता हैं जिसकी प्रतिदिन पूजा की जाती हैं और इसके पत्तों को भगवान की पूजा में शामिल किया जाता हैं। जिस घर में हर रोज तुलसी की पूजा होती है, वहां देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय हैं और उनके प्रसाद में भी तुलसी का सेवन किया जाता हैं जिसे सेहत के लिए भी शुभ माना जाता हैं। लेकिन तुलसी का पत्ता तोड़ते समय आपको शास्त्रों में बताई कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत हैं। हम आपको इससे जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि इस पवित्र पौधे की पत्तियों को कौन से दिन तोड़ना चाहिए और कैसा तोड़ना चाहिए।

इन तिथियों को ना तोड़ें तुलसी दल

शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी दल को वैधृति और व्यतीपात इन दो योगों में नहीं तोड़ना चाहिए। वहीं रविवार, मंगलवार और शुक्रवार के दिन नहीं तोड़ना चाहिए। एकादशी, द्वादशी तिथि, अमावस्या और पूर्णिमा इन तिथियों में नहीं तोड़ना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,tulsi leaves,tulsi importance,lord vishnu,maa laxmi

इस समय ना तोड़े तुलसी दल

तुलसी को संक्रान्ति के दिन और घर में जब किसी का जन्म हुआ और जब तक नामकरण ना हो जाए तब नहीं तोड़नी चाहिए। वहीं जब किसी की मृत्यु हो जाए, उस दिन से लेकर तेरहवीं तक तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए। वहीं सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में भी तुलसीदल तोड़ना वर्जित बताया गया है।

इस तरह ना तोड़े तुलसी दल

शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी का पत्ता बिना स्नान किए या फिर अशुद्ध हाथ से नहीं तोड़ना चाहिए, पूजन में ऐसे पत्ते भगवान द्वारा स्वीकार नहीं किए जाते। तुलसी को कभी भी चाकू, कैंची या फिर नाखून का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। तुलसी का एक-एक पत्ता ना तोड़कर बल्कि पत्तियों के साथ उसके अग्र भाग को तोड़ना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,tulsi leaves,tulsi importance,lord vishnu,maa laxmi

इतने दिनों तक बासी नहीं होती तुलसी

शास्त्रों के अनुसार, अगर आप शालीग्राम की पूजा कर रहे हैं तो निषिद्ध तिथियों में भी तुलसी तोड़ी जा सकती हैं। तुलसी का पत्ता सात दिनों तक बासी नहीं होता है। अगर आपके पास ताजा पत्ता नहीं है तो बासी पत्ते को गंगाजल से धोकर कभी भी प्रयोग किया जा सकता है। वहीं हमेशा गिरी हुई तुलसी के पत्ते से पूजा करनी चाहिए।

जानिए तुलसी की मंजरी का महत्व

शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी के ऊपर मंजरी आ जाए तो उसे तोड़कर भगवान विष्णु को चढ़ा देनी चाहिए। ऐसा करने से तुलसी भी प्रसन्न होती हैं। क्योंकि तुलसी की मंजरी सभी फूलों से बढ़कर मानी जाती है। लेकिन ध्यान रहे कि मंजरी तोड़ते समय पत्तियों का रहना भी आवश्यक है। मंजरी को भगवान विष्णु को चढ़ाने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?