न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों पर मंडरा रहे संकट के बादल, सूझबूझ के साथ गुजारे दिन

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Nov 2019 6:01:21

8 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों पर मंडरा रहे संकट के बादल, सूझबूझ के साथ गुजारे दिन

मेष

समय सुधार पर है। लाभ प्राप्ति की सम्भावना है परन्तु किसी विषय को लेकर मन में संदेह बना रहेगा। आप अपनी तुलना अन्य लोगों से नहीं करें। आपका पक्ष हर जगह भारी रहेगा परन्तु आसपास की स्थितियां का ज्ञान करके काम करना अच्छा रहेगा। कहीं टेण्डर अप्लाई करना हो या कोई व्यावसायिक कार्य हो तो आज का दिन ठीक है। पहल करके कार्य करें, आपको आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों का या गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। किसी की सिफारिश आपके लिए अच्छा काम करेगी। दूसरे शहरों से कामकाज में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आपकी यात्राएं कामयाब हो सकती हैं परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें। घर-परिवार में सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th november horoscope,daily horoscope

वृषभ

आज किसी महत्वपूर्ण मामले में सफलता मिलेगी और बात आगे बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। किसी एक खास काम में अड़चन को दूर करने की चेष्टा करेंगे और ऐसा कर भी पाएंगे। निकट के किसी व्यक्ति को आप महत्वपूर्ण कार्य बता सकते हैं। इस समय किसी का परीक्षण करना आपका काम नहीं है बल्कि कामकाज आगे बढ़ाना चाहिए, इस पर ध्यान केन्द्रित करें। आपके मन में आत्मविश्वास रहेगा। लोग आपको सहयोग करेंगे और कामकाज में सुविधा भी बढ़ेगी। लाभ के लिए आपको उचित साधनों का प्रयोग करना ही ठीक रहेगा, अनुचित साधन कष्ट ला सकते हैं। कुटुम्ब की कलह यथावत बनी रहेगी। कुछ भी नया नहीं कर पाएंगे। भाग-दौड़ काफी होगी, आप चाहें तो कोई व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th november horoscope,daily horoscope

मिथुुन

एक तरफ अच्छा आर्थिक लाभ होगा तो दूसरी तरफ खर्चे बढ़ेंगे। आपके खर्चों का संबंध व्यवसाय से ही रहेगा। इसलिए हानि जैसी कोई बात नहीं है परन्तु विस्तार योजनाओं पर खर्चा होगा जो वसूल भी हो जाएगा। परेशानियों के कारण आपके उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी और सब-कुछ यथावत चलता रहेगा। भागदौड़ तो अधिक रहेगी परन्तु उसका परिणाम निकल आने से आपका उत्साह बना रहेगा। अपने आस-पास चल रहे षडय़ंत्रों से सावधान रहें। आपकी हार नहीं होगी परन्तु षडय़ंत्र रुकेंगे भी नहीं। घर-परिवार की किसी चिंता से आप परेशान रहेंगे। किसी अन्य की चिंता आपकी अपनी चिंता बन जाएगी। आर्थिक मामले धीरे-धीरे सुलझने लगेंगे। आप आय का नया स्रोत तलाश करने की कोशिश में जनसम्पर्क बढ़ाएंगे। यात्रा कार्यक्रम बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th november horoscope,daily horoscope

कर्क

घर-परिवार पर खर्चे का समय चल रहा है। कुटुम्ब के उत्तरदायित्व भी आपको निभाने पड़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा परन्तु पैसा हाथ में होते हुए भी पूरा उपयोग नहीं कर पाएंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामलों में रुचि बढ़ेगी। निजी रिश्तों को परवान चढ़ाने के लिए आज अच्छा समय है। आप जितना अधिक चिंतन करेंगे, उतना ही विनम्र होते चले जाएंगे। निजी जीवन में कोई नया परीक्षण नहीं करें, जो है वही आपके लिए शुभ है। आज यात्रा कार्यक्रम स्थगित रखें। किसी अच्छी दावत का निमंत्रण मिले तो स्वीकार कर लें, बहाना नहीं बनाएं। संतान पक्ष की समस्याओं का समाधान अभी नहीं निकलेगा परन्तु आप अपना कार्य करते रहें। सरकारी लोगों से बनने वाले काम आसान हो सकते हैं, आपके सम्पर्क सूत्र सफल हो जाएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th november horoscope,daily horoscope

सिंह

बाहरी सम्पर्कों का लाभ मिलेगा। दूसरे शहरों से आय बढ़ सकती है या यात्रा कार्यक्रम बन सकते हैं। आर्थिक लाभ की नई स्थितयां हो सकती है परन्तु यह आपके ऊपर है कि आप उन्हें भुना सकते हैं या नहीं। साधन भी रहेंगे और सहयोगियों की भी कमी नहीं रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए परीक्षण लाभ दे सकते हैं। साधारण-से भी संशोधन अच्छा परिणाम लाएंगे। आज महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की सम्भावना है। धार्मिक या विद्वान लोगों से मिलना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। कुटुम्ब के मामलों में परेशानियां चलती रहेंगी। अर्थ लाभ का एक अच्छा अवसर आपके हाथ निकल सकता है। आज व्यक्तिगत रिश्तों में कोई नई बात सामने आएगी जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यात्रा कर सकते हैं परन्तु पश्चिम दिशा से परहेज रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th november horoscope,daily horoscope

कन्या

आज का दिन भाग्यशाली है। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक होने के कारण सोची हुई योजनाएं पूरी हो जाएंगी। घरेलू साधनों पर खर्चा कर सकते हैं। किसी नई सुविधा के लिए कोशिश करेंगे। काम-काज की स्थितियां जटिल हो रही हैं परन्तु आपके मन में उत्साह बना रहेगा। किसी का समर्थन आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। आर्थिक मामले जितने महत्वपूर्ण हैं, जटिल स्थितियों से निकलना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। नया उत्तरदायित्व मिलेगा और उसके लिए आप मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। आपके व्यावसायिक शत्रु क्या कर रहे हैं, इसका ज्ञान कर लेना जरूरी है। स्थितियों को जीतने के लिए कार्यप्रणाली में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। नए लोगों का सहयोग आपके लिए शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में शांति रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th november horoscope,daily horoscope

तुला

समय विशेष चल रहा है। आज एक तरफ आर्थिक लाभ बढऩे की सम्भावना रहेगी तो दूसरी तरफ बड़े खर्चे तैयार हैं। आपको कोई अचानक लाभ हो भी गया तो खर्चा पहले से ही बुक हो जाएगा। भूमि-भवन के मामलों में गति आएगी, वाहन सुविधा बढ़ेगी, यात्रा भी हो सकती है। छोटे-मोटे कार्यों के लिए साधनों का अभाव नहीं रहेगा। दूसरे शहरों से व्यापार में थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जितना लाभ चाहते हैं, उतना लाभ नहीं आ पा रहा है। व्यवसाय में जो भी कमियां हैं, उन पर गौर करना बहुत जरूरी है। अपने सहायक लोगों पर ही पूरी तरह काम नहीं छोड़ दें। कहीं-कहीं स्वयं की उपस्थिति भी बहुत जरूरी है। निजी रिश्तों को लेकर आपको बहुत अधिक चिंता रहेगी परन्तु उसके बाद भी कोई न कोई आक्षेप आपके ऊपर आता रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th november horoscope,daily horoscope

वृश्चिक

समय सुधार पर है। भाग्य बढ़ाने वाली कोई घटना आ सकती है। आप जितना अधिक श्रम करेंगे, उतना ही स्थितियां आपके पक्ष में होती चली जाएंगी। किसी महत्वपूर्ण विषय पर समझौता वार्ता या व्यवसाय वार्ता हो सकती है। अच्छा हो कि यह कार्य आप किसी और के ऊपर छोड़ दें। भागीदारी के मामलों में गति आएगी। लाभ भी बढ़ेगा, काम भी बढ़ेगा। इन दिनों काम बहुत ज्यादा होगा और आपको अन्य लोगों की मदद लेनी ही पड़ेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो अच्छे सहायक होना जरूरी हैं और यदि आप व्यवसाय करते हैं तो नए लोगों को जोडऩा जरूरी है। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। चन्द्रमा अनुकूल नहीं है। पारिवारिक मामलों में गति आ जाएगी। तेज गति से निर्णय करेंगे और आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th november horoscope,daily horoscope

धनु

परिवार के अन्य लोगों को लेकर मन में कुछ समस्याएं बनी रहेंगी। घर में या तो कलह बढ़ेगी या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां बढ़ेंगी। नौकरी में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा परन्तु मानसिक कष्ट भी बढ़ेगा। आवेश में आकर कड़वा बोलेंगे तो हानि हो सकती है। आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए आपको कोई प्रबंध करना होगा। धन के लेन-देन में थोड़ी सी सावधानी बरतें। जिन लोगों से आपका व्यवहार है, उनके साथ पारदर्शिता बहुत जरूरी है। दैनिक काम-काज करते हुए आज आप अपनी बात किसी पर थोपने की चेष्टा भी नहीं करें। स्वाभिमान के प्रश्न पर संबंधों का बिगाड़ उचित नहीं है। किसी भूमि-भवन या वाहन के निस्तारण की चर्चा आ सकती है। यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th november horoscope,daily horoscope

मकर

व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। मन में तरह-तरह की आशंकाएं रहेंगी परन्तु दैनिक कामकाज में आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यवसाय में समय अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से कुछ नया कर पाएंगे और एक-दो नए लोगों को जोड़ पाएंगे। भागीदारी के मामलों में आशंकाएं रहते हुए भी अच्छा काम करेंगे। नियमित काम के अलावा कोई अन्य काम भी हाथ में ले सकते हैं। शत्रु से कुछ परेशानी हो सकती है परन्तु आपकी ग्रह स्थिति ज्यादा अच्छी है। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। पुराने मित्रों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। दावत पर खर्चा आप ही करेंगे। संतान को लेकर आप आश्वस्त रहेंगे। पढ़ाई-लिखाई या व्यवसाय दोनों जगह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आसपास की कोई छोटी यात्रा सम्पादित कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th november horoscope,daily horoscope

कुंभ

भाग-दौड़ और यात्राओं से परेशान हो जाएंगे। आज दिनभर भाग-दौड़ से खान-पान संबंधी अनियमितताएं करेंगे और पाचन तंत्र से संबंधित कष्ट बढ़ेंगे। काम-काज को लेकर नीतिगत निर्णय लेना आवश्यक है। लाभ-हानि को लेकर नई गणित सामने आ सकती है। जिनसे आपके काम पड़ते हैं, उनसे वार्ता करनी पड़ेगी। अपने ही शहर में काम निकालने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे परन्तु बाहर के शहरों से भी काम पड़ सकता है, अन्य लोगों की मदद लेनी होगी। संतान से साधारण-से मतभेद रहेंगे। सहयोगियों को विश्वास में लेकर काम करना अच्छा रहेगा। कड़वी वाणी का प्रयोग बिल्कुल नहीं करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा है। निजी रिश्तों में निखार आएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th november horoscope,daily horoscope

मीन

आज विशेष खर्चे का दिन है। हाथ में आए हुए पैसे को खर्च करने नहीं रोक पाएंगे। आज यात्रा को टालने की कोशिश करें, यात्रा में कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक भागीदारी में थोड़ा सा दबाव में रहेंगे। काम-काज बहुत बकाया रहने के कारण नए प्रबंध करने की बात आएगी। आर्थिक लाभ की स्थितियों में परिवर्तन आएगा। नए स्रोत बनेंगे। जितना आप सोच रहे हैं, आज का काम उससे बहुत ज्यादा है। आपको अतिरिक्त सहयोग लेना ही पड़ेगा। किसी बात से मन ही मन परेशानियां चलती रहेंगी। मन की बात किसी से कह नहीं पाएंगे। जीवनसाथी के मन के असंतोष को समझना जरूरी है परन्तु वे आपको पूरा सहयोग करेंगे। माता के स्वास्थ्य की तरफ से थोड़ी चिंता रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में दोनों में विशेष परिस्थितियां रहेंगी और आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान