न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Feb 2020 6:31:42

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

मेष

आज का कामकाज की परिस्थितियां थोड़ा सा कठिन रहेंगी और काम बनते हुए दिखेंगे इसके बाद भी परेशानियां रहेंगी। अपनी ही कार्य प्रणाली को लेकर मन में भ्रम रहेगा और उसमें बार-बार संशोधन करेंगे। साधारण यात्राअेां के परिणाम नहीं निकलेंगे जब तक कि वादे पक्के नहीं मिलें। विवादग्रस्त मामलों को आपको आगे के लिए टाल देना चाहिए। व्यवसाय में थोड़ी सी प्रगति होगी परन्तु दूसरों के ऊपर निर्भर ज्यादा रहेंगे। छोटे काम के लिए खुद ही पहल करके सम्पन्न कर लें, दूसरों के भरोसा बैठे रहना उचित नहीं है। स्वास्थ्य आमतौर से अच्छा रहेगा परन्तु फिर भी खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखना उचित रहेगा। व्यवसाय के स्थल पर कुछ नया सीखने को मिलेगा या किसी नई गतिविधि में अधिक रुचि ले सकते हैं।

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

वृषभ

दिन शुभ है। कामकाज में गति आएगी। परेशानियां रहते हुए भी आप समय पर काम सम्पादित कर पाएंगे। छोटे-छोटे काम इतने इकट्ठे हो जाएंगे कि क्या करें और क्या ना करें जैसी समस्या हो जाएगी। संतान सम्बन्धी मामलों में थेाड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वे अपनी समस्याओं को आपको बताएं इसकी कोशिश आपको करनी चाहिए। आज कोई निमंत्रण मिल सकता है, उसे ठुकराएं नहीं। शिकवे-शिकायतों को दूर करने के लिए अच्छा अवसर है। शाम के भोजन के साथ सुलह सफाई की बातें हों तो वातावरण में शांति आ जाएगी। निकट रिश्तेदारियों के लिए कोई काम करना पड़ सकता है। आपकी सिफारिश मान ली जाएगी और उसका अच्छा परिणाम आएगा। स्थानीय भागदौड़ सफल रहेगी। यात्रा करनी पड़े तो कर लें परन्तु उत्तर दिशा से परहेज करें।

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

मिथुुन

आर्थिक दृष्टि से थोड़ी परेशानियां रहेंगी और लेनदेन के मामले में कठिनाई सामने आएगी। खर्चों को रोक नहीं पाएंगे और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए खर्चों पर पहले नियंत्रण करेंगे। भुगतान परिस्थितियों केा टालें नहीं बल्कि थोड़ा-थोड़ा भुगतान करते रहने में भलाई है। यदि दूसरे शहरों में अपने कामकाज पर ध्यान दें तो ज्यादा लाभ रहेगा। आज एक ही जगह टिक कर काम नहीं कर पाएंगे, जिसकी वजह से औसत कार्य सम्पादन कम रहेगा। अपने आसपास की गतिविधियों से सावधान रहें। आपके काम की एक तरफ प्रशंसा होगी तो दूसरी तरफ आलोचना होगी। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखल नहीं दें तभी ठीक है। आपको लेकर नई आलोचनाएं जन्म ले सकती हैं। व्यावसायिक यात्राअेां मेें लाभ की स्थिति में रहेंगे।

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

कर्क

यदि यात्रा के कार्यक्रम बना रहे हैं तो स्थगित कर दें। आज यात्रा के शुभ परिणाम नहीं आएंगे। एक ही जगह टिक कर काम करें। इससे अधिक आर्थिक लाभ हो सकता है। पुरानी बकाया पर यदि ध्यान केन्द्रित करें तो वसूली हो सकती है। किसी एक खास मामले में जितना चाह रहे हैं, उससे ज्यादा मिलेगा। साझेदारी के मामलों में थोड़ा पारदर्शिता बरतनी जरूरी है। छोटी सी सावधानी से बड़ी समस्याओं को जन्म लेने से रोका जा सकता है। कोई साहसी निर्णय लेना पड़े तो आप निर्णय ले सकते हैं परन्तु किसी चलते हुए काम को ही आगे बढ़ाना अच्छा रहेगा, नए काम में हाथ नहीं डालें। विदेश व्यापार के मामले में या बाहर से व्यवसाय में किसी न किसी की अच्छी मदद मिल सकती है। घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्चा करेंगे।

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

सिंह

घरेलू विवादेां में बहुत सावधानी से व्यवहार करने की जरूरत है। किसी सदस्य को मानसिक कष्ट रहेगा और आप चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर पाएंगे। आवेश में आकर लिए गए निर्णय घर-परिवार को कष्ट दे सकते हैं। अच्छा हो कि आज कोई बड़ा निर्णय नहीं करें और समय को टालने की कोशिश करें। नौकरी में विशेष प्रतिष्ठा मिल सकती है और अपनी कार्य प्रणाली को संशोधिक कर लेने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में चल रही गलती को यहीं पर सुधार लें। आज कोई छोटा लाभ हो सकता है परन्तु इसके लिए आपको बहुत मशक्कत करनी पड़ेगी। कपड़े या जेवर बनाने जैसी कोई बात आएगी तो आप इधर-उधर से प्रबंध कर लेंगे। व्यवसाय में चलत के पैसे को नहीं निकाल पाएंगे। कोई बाहरी मदद मिल सकती है जो आपकी समस्या को कम कर देगी।

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

कन्या

ग्रह स्थितियां तेजी से सुधार पर हैं। व्यावसायिक वातावरण में सुधार होगी। नई वार्ता शुरू हो सकती हैं। नए सम्पर्कों का भी लाभ मिलेगा। बड़ी कम्पनियों में बैठे अधिकारी या सरकारी अधिकारी आपको मददगार सिद्ध हो सकते हैं। सिफारिशें काम कर सकती हैं। कोई छोटा भुगतान प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक वार्ताओं में थोड़े से कौशल की आवश्यकता है। यदि उचित तर्क रखे तो आपकी मानी जा सकती है। आपके व्यावसायिक शत्रु सक्रिय हैं और आपके कामकाज पर पूरी नजर है। अपनी कार्य प्रणाली में थोड़ा संशोधन करने की आवश्यकता है। बॉस के मन में जो चल रहा है, उसेसमझना बहुत जरूरी है। व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए कहीं खर्चा करना पड़े तो अवश्य कर दीजिए। लेनदेन में पारदर्शिता बरतने का लाभ मिलेगा।

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

तुला

कामकाज को लेकर अपनी आलोचना सुननी पड़ेगी। बाहर के लोग कुछ परेशानी खड़ी कर सकते हैं परन्तु अपनों से भी तकलीफ रहेगी। व्यावसायिक संबंधों में आपका पक्ष अच्छा होते हुए भी कोई न कोई कठिनाई बनी रहेगी। आज घर में धार्मिक माहौल रहेगा या कई लोगों का एक साथ मिलना-बैठना हो सकता है। दावत का माहौल भी बन सकता है। रहस्य विद्याओं में आपकी गहरी रुचि रहेगी। पुस्तकों पर खर्चा कर सकते हैं। अपने आसपास चल रहे षडय़ंत्र से सावधान रहें। आपकी प्रगति किसी को पसन्द नहीं आ रही है। अत: व्यवहार में भी सावधानी बरतें। सुख-सुविधाओं के लिए आज कुछ खर्चा कर सकते हैं या किसी माल में अनावश्यक चीजों पर भी खर्चा कर सकते हैं। सरकारी लोगों से काम निकालना आज आसान रहेगा, आपको पहल करनी चाहिए।

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

वृश्चिक

आर्थिक लाभ की नई परिस्थितियां बन रही हैं। आप अपना ध्यान कार्य सम्पादन पर लगाएं तो बड़े परिणाम मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में अड़चनें चल रही हैं। जितनी कोशिश करेंगे, उतनी ही सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा परन्तु महत्वपूर्ण बात आज भी नहीं हो पाएगी। आज यात्राओं से परहेज रखें, यात्राओं का उद्देश्य सफल नहीं होगा। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। उचित तरीके से पूजा-पाठ करेंगे और दान इत्यादि पर भी खर्चा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। इन दिनों रिश्तेदारियों से ज्यादा मिलना-जुलना रहेगा। संतान की समस्याएं यथावत चलती रहेंगी। कुछ नया लाना चाहते हैं तो अपने और उनके जीवन पद्धति में परिवर्तन लाने की बात कर सकते हैं। किसी अधूरी रह गई वार्ता को पुन: शुरू कर सकते हैं।

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

धनु

कामकाज में प्रगति होगी। कई दिनों से रुकी हुई बात पुन: शुरू हो सकती है। बिगड़ते हुए सम्बन्धों को सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने पडेंगे। आज निजी रिश्तों में आप पहल कर सकते हैं और बातों को सुधार सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए ज्यादा ही प्रयास करने पड़ेंगे क्यों कि लेनदेन की परिस्थितियां थोड़ी कठिन रहेंगी। आज आपकी हर कोशिश सफल नहीं होगी परन्तु किसी एक काम में सफलता मिल जाने से मन उत्साहित रहेगा। जिस व्यक्ति से बड़ी उम्मीद लगाए हुए हैं, उससे काम नहीं बनेगा परन्तु कोई अनजान व्यक्ति आपका काम कर सकता है। यात्रा कार्यक्रम में आंशिक सफलता मिल सकती है परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा से परहेज करें। वाहन सावधानी से चलाएं, गिरने से चोट लग सकती है। विवाद के मामले में समझौतावादी रुख अपनाना अच्छा रहेगा।

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

मकर

अनावश्यक विवाद जन्म ले सकते हैं। किसी बात पर आपका क्रोध बढ़ेगा और इसके कारण कामकाज की प्रगति बाधित हो जाएगी। जिस काम से आपकी सहमति नहीं है, आप उसको नहीं कर पाएंगे। स्वाभिमान के प्रश्न को लेकर आप बातों को आगे नहीं बढऩे दें, इसमें आपका ही नुकसान है। व्यावसायिक वार्ता में जो मिल जाए, उसी को स्वीकार करें और आगे बढ़ें। आपके लाभ की मात्रा बढ़ेगी और लाभ की नई परिस्थिति भी बन सकती है। किसी काम को करने में यदि मन में संदेह हो तो उसे नहीं करना चाहिए। यहीं पर रोक देना उचित होगा। आज भाई-बहिनों के साथ बातचीत करने का अधिक समय मिलेगा। कुछ घरेलू समस्याओं पर चर्चा कर सकते हैं। विरोधियों से मन ही मन आप परेशान रहेंगे और चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएंगे।

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

कुंभ

ग्रह स्थितियां काफी उलझी हुई हैं। जिस काम को करना चाह रहे हैं, वह समय पर पूरा नहीं होगा और नए-नए काम सिर पर आ जाएंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए कोई विशेष प्रयास करेंगे। आपकी कोशिश सफल भी हो सकती है। वार्ता के कौशल से लाभ की परिस्थितियां बना लेंगे। कामकाज को लेकर मन में भ्रम रहेगा। प्राथमिकताएं तय नहीं करने का नुकसान होगा। नौकरी करते हैं तो बॉस के मन में थोड़ा असंतोष रहेगा। आपके आसपास विरोधी सक्रिय हैं और उनकी कार्यवाहियों से आपको सावधान रहना चाहिए। स्थानीय भागदौड़ लाभदायक सिद्ध होंगी। संतान की तरफ से निश्चिंत रहेंगे। किसी मामले में राहत मिल सकती है। दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा। पिता के कामकाज में कुछ परेशानियां रहेंगी या उनको स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी।

3 फ़रवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों को कामकाज में आ सकती हैं परेशानियां, करना होगा आलोचना का सामना

मीन

यात्रा का कार्यक्रम त्याग दें। आर्थिक स्थिति को लेकर समीक्षा कर सकते हैं। जो लाभ मिल रहा है आप उससे संतुष्ट नहीं होंगे और कोई नया चिंतन करेंगे। संतान से मतभेद उभरकर सामने आ सकते हैं। वे आपकी बातों से पूरी तरह से सहमत नहीं रहेंगे। आज माता को भी कष्ट रहेगा, उनकी मानसिक परेशानी का कारण समझ लेना उचित रहेगा। यात्रा कार्यक्रम त्याग दें क्योंकि चन्द्रमा अनुकूल नहीं हैं। निजी रिश्तों में और भी गहराई आएगी। आपको हर तरह से अनुकूल वातावरण चल रहा है। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के कामकाज में बढ़ोत्तरी होगी और उन्हें अधिक लाभ प्राप्त होगा। भागीदारी में लाभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में संशय रहेगा, जिसके कारण आप समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा