न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

29 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों का दिन रहेगा तनाव से भरा, कामकाज में आएगी अड़चन, मधुर रखें अपनी वाणी

आर्थिक स्थिति थोडी सी कठिन रहेगी। जहां से पैसा आना है, वहां से समय पर नहीं आ पाएगा। किसी तरह से अपना काम चला पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Nov 2019 6:29:03

29 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों का दिन रहेगा तनाव से भरा, कामकाज में आएगी अड़चन, मधुर रखें अपनी वाणी

मेष

आर्थिक स्थिति थोडी सी कठिन रहेगी। जहां से पैसा आना है, वहां से समय पर नहीं आ पाएगा। किसी तरह से अपना काम चला पाएंगे। मौखिक आश्वासन मिलेंगे परन्तु तुरन्त कोई मदद नहीं मिल पाएगी। आज यात्रा का दबाव रहेगा परन्तु यात्रा का स्थगित कर देना ही ठीक रहेगा। कामकाज का दबाव थोड़ा कम रहेगा। घर-परिवार के साथ अधिक समय निकाल पाएंगे। घरेलू कामों में रुचि लेने का दिन है। कई दिनों बाद ऐसा लगेगा कि नौकरी या व्यवसाय के अलावा अन्य बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी निकटवर्ती व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी और इसके कारण आपकी भावनाओं में भी परिवर्तन आएगा। आज शाम के बाद समय में अचानक सुधार है। किसी निकट रिश्तेदार से बिगड़े हुए संबंध सुधरने के संकेत हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,29th november horoscope

वृषभ

कोई अच्छा आश्वासन मिल जाने के कारण मन में शांति का अनुभव होगा। मन की विद्रोही भावनाएं थोड़ी सी शांत हो जाएंगी। संतान की तरफ से थोड़ी सी चिंताएं रहेंगी परन्तु कोई ठोस उन्नति नहीं दिखेगी। उनसे आज किसी मदद की उम्मीद करना बेकार ही है। घर से बाहर आपके कामकाज का कौशल सम्मान दिलाने वाला है। बढ़ते जनसम्पर्क का लाभ उठाने के लिए आज आप पूरी कोशिश करेंगे। चन्द्रमा आज थोड़ा पीडि़त हैं और उसका असर आपके दैनिक व्यवहार में आ सकता है। किसी व्यक्ति से अनावश्यक नहीं उलझें अन्यथा नुकसान होने की सम्भावना है। नौकरी या व्यवसाय के संबंध कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहें तो दोपहर बाद का समय ज्यादा अच्छा है। साझा भाव से काम करने में लाभ है परन्तु अन्य लोगों की भावनाओं को ध्यान रखकर ही कार्य करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,29th november horoscope

मिथुुन

कामकाज का तनाव बहुत ज्यादा रहेगा और इसका असर आपके दैनिक कार्यक्रम पर आएगा। किसी व्यक्ति के खिलाफ अपने क्रोध को आप छिपा नहीं पाएंगे। आर्थिक परिस्थितियों में सुधार के लिए भरपूर कोशिश करेंगे। केवल लेनदेन से काम नहीं चलेगा, आय के नए स्रोत खोजने ही पड़ेंगे। अपने से वरिष्ठ लोगों की नाराजगी को दूर करने का प्रयास करें। जितना आप समझ रहे हैं, बात उससे कहीं ज्यादा गहरी है। वाहन संबंधी कष्ट आने की सम्भावना है। आप वाहन न तो तेज गति चलाएं और न ही लापरवाही बरतें। साधारण यात्राएं लाभ दे सकती हैं परन्तु उन्हें व्यावसायिक यात्रा में बदलने की कोशिश करें। व्यावसायिक वार्ताओं में आपका पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा। या तो किसी और दिन करें या वार्ता को अधूरी ही छोड़ दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,29th november horoscope

कर्क

आज एक प्रमुख समस्या के सुलझने की उम्मीद है। आपको भारी मदद भी मिल जाएगी और आपके स्वयं के प्रयास से परिणाम लाएंगे। संतान को लेकर आप थोड़ा सा सहनशील बने रहें परन्तु उनकी हर बात मानने की आवश्यकता नहीं है। एक मध्य मार्ग निकाला जा सकता है। व्यावसायिक वार्ताओं में भी आज थोड़ा लचीलापन रखेंगे तो उससे ज्यादा लाभ प्राप्ति होगी। किसी गैर कानूनी काम को मना कर देना ही अच्छा है अन्यथा बाद में परेशानी आएगी। सामाजिक कार्यों में आज अधिक समय बीतेगा। चैरिटी की बात करने से पहले अपनी स्थिति को तोल लें। अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें परन्तु व्यवहार में दक्षता का परिचय देने की कोशिश करें। अच्छा हो कि अपने घर या दफ्तर में पहले ही मशविरा कर लें और फिर मुंह से बात निकालें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,29th november horoscope

सिंह

आज यात्रा के अनुकूल दिन नहीं है। वाहन खर्चा मांग रहा है और उसे अधिक दिन तक टालना ठीक नहीं है। नौकरी में आपके लिए अच्छा दिन जाने वाला है। बॉस प्रसन्न रहेंगे और आपको कुछ नया उत्तरदायित्व दिया जा सकता है। चलते हुए काम को बीच में ही छोड़ देना बुद्धिमानी नहीं है और अगर ऐसा किया आलोचना झेलनी पड़ेगी। किसी अनावश्यक विवाद से बाहर आने की चेष्टा करें। कोर्ट-कचहरी से बाहर मामला निपट जाए तो ज्यादा अच्छा है। बिना कारण शत्रुता भी अच्छी बात नहीं है। पिता का कामकाज ठीक रहेगा, उनसे कुछ खर्चा लेना चाहें तो थोड़ा सा मुश्किल जरूर है परन्तु काम हो सकता है। बाहरी शहरों से व्यवसाय में प्रगति होगी। बाहर के सम्पर्क भी आपको लाभ दे सकते हैं। अनावश्यक खर्चा बहुत होगा और उसे कम करने का आपके पास कोई साधन नजर नहीं आता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,29th november horoscope

कन्या

स्थानीय यात्रा लाभ दे सकती हैं। बकाया काम को निपटाने के लिए आपको अभियान जैसा चलाना पड़ेगा। काम नहीं होने से आलोचना बढ़ेगी। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कोई महत्वपूर्ण बकाया चल रहा है, जिसके लिए आपको बहुत आलोचना सुननी पड़ेगी। निजी रिश्तों में थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। असंतोष को दूर करना जरूरी है। अपने सहयोगियों को साथ लेकर किसी नए काम में लगना पड़ेगा। किसी काम को हाथ में लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा परन्तु सम्मान भी बढ़ेगा। मन ही मन ही किसी बात को लेकर चिंता रहेगी परन्तु उसका निवारण करना आपके हाथ में नहीं है। माता-पिता के लिए दिन शुभ है और आप उनके लिए अधिक वक्त निकाल पाएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,29th november horoscope

तुला

कामकाज में कुछ नयापन लाने की आवश्यकता है। कामकाज को लेकर आपके मन में अधिक चिंता रहेगी। बहुत कोशिश करने के बाद भी कोई खास प्रगति नहीं आएगी। विरोधियों की कार्यवाही से आप परेशान से रहेंगे। घर-परिवार में भी हर बात में मतभेद नजर आएगा। यद्यपि आपकी कोशिशों से समाधान भी आएंगे। पिता के कामकाज में थोड़ा सा सुधार आएगा। आपको उनको साथ अधिक विनम्रता से पेश आना चाहिए। आज थोड़ी व्यावसायिक कठिनाइयों का दिन है, धीरज से काम लिया तो शाम तक स्थिति सुधर जाएगी। आज रात की टेलीफोन वार्ताएं सार्थक परिणाम ला सकती हैं परन्तु आपको वार्ता में धीरज रखना होगा। जिनसे आपकी बातचीत चल रही है, उनकी मनोभावनाओं का ध्यान रखना अत्यधिक आवश्यक है। यात्रा लाभदायक रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,29th november horoscope

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ी चिंता रहेगी। एक तरफ लाभ दिख रहा होगा तो दूसरी तरफ पैसा हाथ में नहीं आएगा। आज अधिक खर्चे का दिन है परन्तु आज ही आय होने का कोई आश्वासन नहीं मिलेगा। यात्राएं लाभ दे सकती हैं परन्तु उन्हें व्यावसायिक यात्राओं में बदलने में परेशानी रहेगी। आपको साझा भाव से काम करने में ही लाभ है। कोई नया सौदा हो जाने से आर्थिक लाभ का आश्वासन मिल सकता है। भाई-बहिनों के साथ आज सार्थक वार्ता हो सकती है। उनसे मदद का कोई आश्वासन मिल सकता है। एक-दो काम में आपके साथ जुट जाएंगे। पिता के कामकाज में आज सुधार है। उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आर्थिक स्थितियों को लेकर आपका उनसे तालमेल बैठ सकता है। बाहर के कुछ व्यक्ति सहयोग कर सकते हैं परन्तु उनकी अपनी शर्तें रहेंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,29th november horoscope

धनु

आज दिनभर थोड़ा सा तनाव रहेगा। एक तरफ कामकाज की अधिकता रहेगी तो दूसरी तरफ आवश्यक सहयोग भी नहीं मिल पाएगा। सरकारी लोगों से कामकाज निकालने में दिक्कत आएगी। बड़ी कम्पनियों से भुगतान प्राप्ति में भी थोड़ी दिक्कत आएगी। आपको विवाद के विषयों को अभी स्थगित कर देना चाहिए और समस्याओं को एक-एक करके हल करना चाहिए। आज यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें, यात्रा शुभ फल नहीं देगी। वाहन संबंधी परेशानी रहेगी, खर्चा भी हो सकता है। घर में माहौल में थोड़ा सा तनाव रह सकता है, अच्छा हो कि आप अपने व्यावसायिक कामकाज में अधिक मन लगाएं। यदि नौकरी करते हों तो साधारण व्यवहार में अधिक शिष्टाचार बरतना जरूरी है, मुंह से निकली कोई बात दूर तक मार करेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,29th november horoscope

मकर

घरेलू मामलों में तनाव से परेशान रहेंगे। बिना किसी कारण कलह नजर आती है। आर्थिक दृष्टि से तनाव बना रहेगा। व्यावसायिक मामलों में साझा भाव से काम नहीं कर पाएंगे, आपसी मतभेदों से परेशान रहेंगे। जिसका असर आपकी कामकाज की क्षमता पर भी आएगा। आज कोशिश करें कि नए मामले हाथ में नहीं लें। पहले पुराने कामों को निपटा लें, उसके बाद नए काम की तरफ ध्यान दें। माहौल अच्छा हो जाने के बाद कुछ भी करने में दिक्कत नहीं है। यदि नौकरी करते हैं तो एक-दो नए लोगों से तालमेल बैठाने में तकलीफ रहेगी। विवाद के मामलों में आप अच्छी स्थिति में रहेंगे परन्तु फिर भी सावधान रहना जरूरी है। अगर कोई यात्रा करनी हो तो शाम तक समय ठीक है परन्तु उसके बाद यात्रा करना उचित नहीं है। प्रेम संबंध में खटास रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,29th november horoscope

कुंभ

कामकाज को लेकर मन ही मन बहुत असंतुष्ट रहेंगे। आप जिस ढंग से चाहते हैं, उस ढंग से बातें नहीं बनेंगी। नौकरी में थोड़ा सा सावधानी से काम करने की जरूरत है। चन्द्रमा और राहु के कारण आपकी छवि पर विपरीत असर पड़ सकता है। दफ्तर से बाहर के सम्पर्क सुधरेंगे और एक-दो नए लोगों से व्यवसाय संबंधी वार्ता आगे बढ़ेगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, वाहन की उपलब्धि रहेगी। तंगी के बाद भी घरेलू सामान की खरीद-फरोख्त में खर्चा होगा। शत्रुओं को लेकर आप सतर्क रहेंगे और उलटवार भी कर सकते हैं। अपने से वरिष्ठ लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज खानपान में थोड़ी सी सावधानी बरतें। संधिवात या पेट से संबंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। लेनदेन की परिस्थितियों को साधने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,29th november horoscope

मीन

बड़े निर्णय करने का समय चल रहा है। आज दिनभर कोई न कोई वार्ता चलती रहेगी, जिसका परिणाम आज नहीं बल्कि कल आएगा। आज व्यावसायिक प्रस्तावों को विनम्रता के साथ इंकार कर दें और अपने अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। अपनी संतान या अपने सहयोगियों को लेकर आप थोड़े से चिंतित रहेंगे। काम बनते-बनते भी कहीं न कहीं से कोई अड़चन आ सकती है। जीवनसाथी के लिए यह शानदार समय है और उनको लाभ होगा। भागीदारी के मामले में भी आपको लाभ होगा। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु बढ़ते हुए खर्चों से आप परेशान रहेंगे। किसी खास मामले में अगर वार्ता का कौशल रहा तो आपको लाभ प्राप्ति हो सकती है। निजी यात्राओं को व्यावसायिक यात्राओं मे बदलने का तुरन्त लाभ मिलेगा। अपने काम की शर्तें आप खुद ही तय करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान