न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Oct 2019 6:44:51

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

मेष

आज का दिन बहुत अच्छा गुजरेगा। किसी काम को लेकर मन में उत्साह बना रहेगा। काम-काज के सिलसिले में आपको बाहरी समर्थन मिल जाएगा। आज ऊंची श्रेणी से लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। संतान को लेकर मन की एक चिंता कम हो जाएगी। संतान के कामकाज में प्रगति होगी, उनके उत्साह को लेकर आपके मन में प्रशंसा होगी। आज कोई नई घटनाएं उभरकर सामने आ सकती है। शाम तक समाधान निकल आएगा। घर-परिवार के कई लोगों से एक साथ मिलना हो सकता है, शिकवे-शिकायते दूर करने का मौका मिलेगा। खान-पान में बहुत अनियमितता रहेगी। पाचन तंत्र के विचार परेशान कर सकते हैं। आज किसी खास कारण से कार्य क्षमता में कमी आएगी और आपको इसका अफसोस रहेगा। आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

वृषभ

आर्थिक लाभ के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे। आज किसी खास उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आप विशेष प्रयास करेें और आंशिश सफलता मिल जाएगी। कार्य-कौशल के कारण नौकरी या व्यवसाय में लाभ होगा परंतु पद स्थापन को लेकर मन में चिंताएं बनी रहेगी। आपकी संतान काम-काज के मामले में थोड़ी चिंतित सी रहेगी, आप कुछ भी मदद नहीं कर पाएंगे और ना ही मदद ले पाएगे। सुख-सुविधा की बढ़ोत्तरी के लिए कुछ ज्यादा श्रम करेंगे। विवादों से दूर रहना ही ठीक है। धन प्रबंध की आवश्यकता बनी रहेगी, लेन-देन की कोशिशे करते रहेंगे। आज यात्रा के लिए अनुकूल दिन नहीं है परंतु स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे काम कर सकते हैं। घर गृहस्थी में एक दो मामलों को लेकर मतभेद रहेंगे। आपका शांत रहना ही उचित है।

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

मिथुुन

आज काम-काज के घंटे अधिक रहेंगे और काम की मात्रा भी खूब रहेगी। जितना आर्थिक लाभ की सोच रहे हैं खर्चा उसके भी ज्यादा होगा। कामकाज की पद्धति में अचानक कोई परिवर्तन आने की बात आ सकती है। आपका रवैया स्पष्ट होना चाहिए तथा किसी काम को किसी पर अन्य के भरोसे नहीं छोडऩा चाहिए। मातृपक्ष की तरफ से चिंताएं रहेगी। दवाइयों पर भी खर्चा होगा तथा और मामलों में कुछ अच्छा नहीं होगा। व्यावसायिक शत्रु परेशान करेंगे इस कारण से लाभ की मात्रा घटेगी और दूसरी तरफ मानसिक कष्ट रहेगा। बाहर से शहरों से लाभ हो सकता है परंतु काम पर इतनी पकड़ नहीं रहेगी। आज अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। मन में नई चिंता उत्पन्न होगी। अविवाहित लोगों की सगाई संबंधी खर्चा हो सकती है। आज यात्रा लाभदायक रहेगी।

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

कर्क

आज का दिन शानदार रहेगा। कई दिनों से जो सोच रखा है वह आज संपन्न हो जाएगा। आर्थिक लाभ बढ़ेगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बहिनों के बीच में सार्थक वार्ता हो सकती है। कुछ अधिक समय व्यतीत करेंगे। लेन-देन संबंधी कोई मामला निपट सकता है। ऋण के पुनर्भुगतान में आपको या तो मोहलत मिल जाएगी या लेन-देन आसान हो जाएगा। संतान की परेशानियों का हल निकल सकता है परंतु सब बातें मानने में दिक्कते आएगी। अधिक खर्चे वाले किसी समाधान पर आप सहमति नहीं दे पाएंगे। आज वाणी पर संयम बरतें। आपकी स्थिति अच्छी होने के कारण आपके मुंह के निकली कोई बात अहंकार जैसी लगेगी। पिता पक्ष के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय में लाभ होगा या सार्वजनिक सम्मान होगा। नौकरी करते हैं तो बॉस की कृपा मिलेगी।

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

सिंह

व्यावसायिक कार्यों में भाग-दौड़ बढ़ जाएगी। कुछ नया कर दिखाने की इच्छा बनी रहेगी। आज अच्छे काम के कारण आपकी प्रशंसा रहेगी। यह भी संभव है कि किसी सभा-सोसायटी के काम में जोश के साथ काम में लें। अतिव्यस्तता के कारण खानपान में अनियमितता बनी रहेगी। आज वाहन संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है और खर्चा भी करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना होगा। आज निजी यात्रा को व्यावसायिक यात्रा में बदल पाए तो अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके परिवार वालों के लिए दिन अच्छा है जब उन्हें लाभ होगा। घर में जेवर-कपड़ों को लेकर आप चिंतित रहेंगे और समय पर कोई खरीद नहीं कर पाने का मलाल भी बना रहेगा। शाम के समय अनावश्यक क्रोध से आप परेशान रहेंगे और अन्य लोगों की शिकायत का अवसर मिलेगा। टेलीफोन वार्ताएं सफल हो सकती है।

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

कन्या

दिन भाग्यशाली है परंतु आर्थिक लाभ में कुछ परेशानियां बनी रहेगी। जितना सोच रहे हैं उतना नहीं हो पाएगा। आज यात्राएं सफल नहीं हो पाएगी, यात्रा में कष्ट आ सकते हैं। दावत का निमंत्रण को अवश्य स्वीकार कर लें। दावत में ही किसी बात का निर्णय हो सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो आज का दिन महत्व बढ़ाने वाला है। आपको अधिक जिम्मेदारी के कार्य दिए जाएंगे। आज पिता पक्ष की ओर से प्रशंसा का समाचार मिल सकता है। उनके कामकाज में बढ़ोत्तरी होगी और व्यवसाय अच्छा चलेगा। व्यावसायिक शत्रु बहुत प्रबल है। आपके गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। भागीदारी के मामलों में आपको अपना पक्ष ढंग से रखना चाहिए जिससे कि हानि से बचा सके। आज धार्मिक मामलों में गहरी रूचि बनी रहेगी और पूजा-पाठ में आप बढ़ोत्तरी करेंगे।

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

तुला

आज जीवन संघर्ष बढ़ा हुआ मिलेगा। जिस काम को आप जितना आसान समझ रहे हैं उसमें बहुत कुछ करना पड़ेगा। लाभ की मात्रा उस अनुपात में नहीं होगी। काम-काज अच्छा चलेगा परंतु जितनी आवश्यकता है उतना लाभ नहीं मिलेगा। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे काम में सफलता मिलेगी। यदि अविवाहित है तो प्रेम संबंध के लिए समय अनुकूल है परंतु अपने साथी से कोई बड़ी अपेक्षा करना उचित नहीं है। आज धर्म व आध्यात्म में मन लगेगा और किसी महत्वपूर्ण संत के दर्शन होना भी संभव है। आज वस्त्राभूषण पर अधिक खर्चा करेंगे और उपहारों का आदान-प्रदान करेंगे। खाने-पीने में बहुत सावधानी बरतें। कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। मीठे का प्रयोग कम मात्रा में करें वह कष्टदायक हो सकती है। आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

वृश्चिक

आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। ना केवल आपकी पूछ बढ़ेगी बल्कि आर्थिक लाभ होगा। कामकाज में उत्साह आ जाएगा। साझेदारी के व्यवसाय में कोई नई सहमति बन सकती है। आपका दैनिक कार्य प्रदर्शन उच्चकोटि का रहेगा और दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। घर में मतभेद उभरकर सामने आएंगे। विवाद के विषय से किनारा कर लेना चाहिए। जीवनसाथी के नाम से चल रहे व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया काम कर सकते हैं परंतु उसका परिणाम आने में समय लगेगा। शत्रुओं से समझौतावादी रूख अपनाने में लाभ होगा। अचानक बड़े धन की आवश्यकता पड़ सकती है जो कि किसी नए स्रोत से आएगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक हो सकती है। यदि आप व्यावसायिक यात्रा करें तो उसे निश्चित रूप देना जरूरी है।

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

धनु

घर में कई मामलों को लेकर कलह बढ़ेगी। आप साझे भाव से काम करना चाहते हैं परंतु किसी ना किसी बात को लेकर मतभेद बने रहेंगे। आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे और कुछ नया करने की सोचेंगे, उसके पहले धन खर्च होना प्रारंभ हो जाएगा। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है क्योंकि उनके प्रस्ताव स्वीकार हो जाएंगे। व्यवसाय करने वालों को थोड़ी ऊंच-नीच हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए समय सुधार पर है और सगाई संबंधी बातें आगे गति पकड़ेगी। आज सुख-सुविधाओं के अभाव में भी आप जमकर काम करेंगे और उसका आनंद उठाएंगे। संतान को लेकर आपकी जो योजनाएं है उनमें आंशिश सफलता मिलेगी। आपको चाहिए कि विशेषज्ञ के लोगों से सलाह लें। आर्थिक दबाव को झेलने के लिए आप किसी अन्य की मदद लेेंगे।

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

मकर

शत्रुओं के विरुद्ध निर्णायक कदम उठा सकते हैं। ग्रहस्थितियां पक्ष में बनी है। आप अपने विरोधी लोगों को मात दे सकते हैं। व्यवसाय में चल रही समस्याएं केवल अधिक धन से ही ठीक हो सकती है। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा के लिए आज का दिन अच्छा जाएगा। जिस काम को आप पहले असंभव मान रहे थे उसे हल करने की स्थिति में आ गए हैं। लाभ कमाने के लिए अनुचित साधनों का प्रयोग आपको कष्ट में ला सकता है। इससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। काम का दबाव बना रहेगा। ब्लड-प्रेशर बना रहेगा और दवाइयां खानी पड़ सकती है। अर्धरात्रि के बाद समय अनुकूल हो जाएगा और घटनाक्रम को आप नए ढंग से सोच पाएंगे। आज किसी भी दिशा की यात्रा नहीं करें, यात्रा का परित्याग कर दें। ऋण लेने की परिस्थितियां बनेगी परंतु आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

कुंभ

सार्वजनिक महत्व के कामों में रूचि बढ़ेगी। कामकाज में आत्म-विश्वास आएगा और किसी खास घटना से आपको लाभ मिलेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और बाहर के लोगों से मान्यता मिलेगी। कामकाज को लेकर आपके मन में एक अनिश्चय सा बना रहेगा। लिखने-पढऩे की गतिविधियों में कोई गलती हो जाना संभव है। व्यवसाय के सिलसिले में भारी मतभेद हो सकते हैं। यदि आपने वाक्-पटुता दिखाई तो काम आगे बढ़ेगा। संतान के लिए समय शानदा है, चाहे उनकी पढ़ाई-लिखाई हो, चाहे व्यवसाय, दोनों जगह अच्छा गुजरेगा। स्थानीय यात्राएं बहुत होगी तो दूसरे तरफ अपने शहर से बाहर की यात्रा हो सकती है। अन्य शहरों से लाभ को बढ़ाया जा सकता है यदि आप विस्तार योजना पर ढंग से ध्यान दें।

15 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए दिन संघर्ष से भरा, बढ़ेगी जिम्मेदारियां, होगा आर्थिक नुकसान

मीन

कामकाज में गुणात्मक परिवर्तन आएंगे। अनजाने लोग आपकी मदद करेंगे। प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा है। आप जितना सम्मान करेंगे, उतना ही सम्मान पाएंगे। षडय़ंत्रों से सावधान रहें। विवाहित है तो जीवनसाथी के लिए दिन शानदार है परंतु उनकी कार्य-प्रणाली आपके समझ में नहीं आएगी। आज शानदार दावत खाने को मिल सकती है। प्रसन्नता का समाचार मिलेगा और आप स्वयं भी किसी को अच्छा समाचार दे सकते हैं। व्यवसाय में विरोधियों को परास्त करने के लिए अपनी नीतियों में परिवर्तन लाएंगे। विस्तार के कार्यक्रम में धन खर्च होगा परंतु काम निश्चित ही बनेगा। आज यात्रा लाभ दे सकती है परंतु पश्चित दिशा में यात्रा ना करें तो ही अच्छा रहेगा। आज सुख-सुविधा की बढ़ोत्तरी के लिए विशेष प्रयास करेंगे। घरेलु सामान पर अधिक खर्चा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने  राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज