सेक्स करते समय टूटा बेड, जमीन पर गिरने से महिला को लगी गंभीर चोट

By: Ankur Thu, 18 Oct 2018 09:17:33

सेक्स करते समय टूटा बेड, जमीन पर गिरने से महिला को लगी गंभीर चोट

सेक्स करते समय दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के बर्कशायर शहर में रहने वाले एक कपल को अजीब स्थिति का समाना करना पड़ा। सेक्स के दौरान उनका बेड ही टूट गया जिसकी वजह से महिला जमीन पर गिर पड़ी और शरीर को लकवा मार गया। यहां रहने वाले जॉन मार्शल बताते हैं कि पहले तो उन्हें इस परिस्थिति पर हंसी आई, लेकिन बाद में महसूस हुआ कि यह कितनी गंभीर बात थी। जॉन की महिला साथी क्लेयर को गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद महिला ने बेड बनाने वाली कंपनी पर मुकदमा ठोक दिया है। क्लेयर ने यह बेड कुछ दिन पहले ही खरीदा था। महिला का आरोप है कि यह दुर्घटना बेड की खामी के कारण हुई है, जिसे उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ही खरीदा था। क्लेयर ने आरोप लगाया कि जब बेड डिलिवर किया गया तभी से उसमें कमी थी।

लंदन हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया कि बेड उस समय टूटा जब कपल इसपर सेक्स कर रहा था और महिला पोजिशन बदल रही थी। जॉन मार्शल ने जज को बताया, 'क्लेयर के गिरने के बाद मैं हंसकर उनसे उठने के लिए कह रहा था, मगर वह गंभीर रूप से घायल थीं।' दरअसल बेड से गिरने पर उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी।

हालाकि बेड कंपनी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उन्होंने बिलकुल सही स्थिति में बेड भेजा था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com