विज्ञान समय के साथ तकनिकी में विकास कर रहा हैं और कई ऐसी खोज देखने को मिली हैं जो सोच से परे हो। ऐसी ही एक अनोखी तकनीक देखने को मिल रही हैं लग्जरी याट में जो पानी के साथ हवा में भी सैर कराएगी। खबरों के अनुसार इस याट के अंदर निजी सूट होंगे जहां बिस्तर और नहाने की सुविधा होगी। ऐसा होने से यात्री लंबी यात्री के दौरान कई दिनों तक समय बिता सकेंगे। इसी के साथ इस याट पर रहकर यात्री पानी में रहने के दौरान लहरों को देख सकेंगे और 5 हजार फुट की ऊंचाई पर ताजी हवा में सांस भी ले सकेंगे। यह खबर इटली से सामने आई है जहाँ की एक कंपनी एक ऐसी लग्जरी याट बनाने जा रही है जो दुनियाभर में समुद्रों में तैरने के साथ हवा में आसानी से उड़ सकती है। मिली जानकारी के तहत यह याट करीब 490 फुट लंबी होगी और इसे 'एयर याट' कहा जा रहा है।














