न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बलात्कार पीड़िता की गर्भपात याचिका स्थगित करने पर गुजरात HC से सुप्रीम कोर्ट नाखुश, कीमती समय बर्बाद हुआ

विशेष बैठक में न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में तात्कालिकता की भावना होनी चाहिए, न कि ऐसे मामले को किसी भी सामान्य मामले के रूप में मानने और इसे खारिज करने का उदासीन रवैया अपनाना चाहिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 2:20:27

बलात्कार पीड़िता की गर्भपात याचिका स्थगित करने पर गुजरात HC से सुप्रीम कोर्ट नाखुश, कीमती समय बर्बाद हुआ

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को गुजरात हाई कोर्ट के एक फैसले पर नाराजगी जताई है। हाई कोर्ट ने एक बलात्कार पीड़िता की 26 हफ्ते की प्रेगनेंसी को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की याचिका को स्थगित कर दिया था। जिस पर नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई के दौरान कीमती समय बर्बाद हो गया है।

शनिवार को एक स्पेशल सिटिंग में जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत सुनवाई होनी चाहिए, न कि मामले को किसी भी सामान्य मामले के रूप में मानने और इसे स्थगित करने का लापरवाह रवैया होना चाहिए।

गुजरात उच्च न्यायालय पर जताई नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा दुष्कर्म पीड़िता की 26 सप्ताह की गर्भावस्था को चिकित्सकीय रूप से खत्म करने की याचिका को खारिज करने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि मामले की सुनवाई के दौरान "मूल्यवान समय" बर्बाद हुआ। विशेष बैठक में न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में तात्कालिकता की भावना होनी चाहिए, न कि ऐसे मामले को किसी भी सामान्य मामले के रूप में मानने और इसे खारिज करने का उदासीन रवैया अपनाना चाहिए।

प्रेगनेंसी टर्मिनेशन के लिए खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को सूचित किया कि 25 वर्षीय महिला ने 7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और मामले की सुनवाई अगले दिन हुई थी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 8 अगस्त को प्रेगनेंसी की स्थिति के साथ-साथ याचिकाकर्ता की मेडिकल कंडीशन का पता लगाने के लिए एक मेडिकल बोर्ड के गठन का निर्देश जारी किया था। रिपोर्ट 10 अगस्त को मेडिकल कॉलेज द्वारा प्रस्तुत की गई थी जहां उसकी जांच की गई थी।

शीर्ष अदालत ने कहा कि रिपोर्ट को हाई कोर्ट ने 11 अगस्त को रिकॉर्ड पर लिया था लेकिन अजीब बात है मामले को 12 दिन बाद यानी 23 अगस्त को लिस्ट किया गया था। मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हर दिन की देरी महत्वपूर्ण थी और इसका बहुत महत्व था।

याचिकाकर्ता के वकील ने शीर्ष अदालत को सूचित किया कि 25 वर्षीय महिला ने सात अगस्त को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और मामले की सुनवाई अगले दिन हुई थी। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने आठ अगस्त को गर्भावस्था की स्थिति के साथ-साथ याचिकाकर्ता की स्वास्थ्य स्थिति का पता लगाने के लिए एक मेडिकल बोर्ड के गठन का निर्देश जारी किया था। पीड़िता की जांच करने वाले मेडिकल कॉलेज द्वारा रिपोर्ट 10 अगस्त को पेश की गई थी।

शीर्ष अदालत ने कहा कि रिपोर्ट को उच्च न्यायालय ने 11 अगस्त को रिकॉर्ड पर लिया था, लेकिन अजीब बात है कि मामले को 12 दिन बाद यानी 23 अगस्त के लिए सूचीबद्ध किया गया, इस तथ्य को नजरअंदाज करते हुए कि मामले के तथ्यों और परिस्थितियों के संबंध में हर दिन की देरी महत्वपूर्ण थी और इसका बहुत महत्व था। पीठ ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता के वकील ने उसके संज्ञान में लाया है कि मामले की स्थिति से पता चलता है कि याचिका 17 अगस्त को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई थी, लेकिन अदालत में कोई कारण नहीं बताया गया और आदेश अभी तक उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है।

पीठ ने कहा, इस परिस्थिति में हम इस अदालत के प्रधान सचिव को गुजरात उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल से पूछताछ करने और यह पता लगाने का निर्देश देते हैं कि विवादित आदेश अपलोड किया गया है या नहीं। याचिकाकर्ता ने वकील विशाल अरुण मिश्रा के माध्यम से शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

याचिकाकर्ता के वकील ने पीठ को बताया कि जब मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था तब याचिकाकर्ता गर्भावस्था के 26वें सप्ताह में थी। पीठ ने पूछा, 11 अगस्त को इसे 23 अगस्त तक के लिए रोक दिया गया था। किस उद्देश्य से? पीठ ने आगे कहा, तब तक कितने दिन बर्बाद हो चुके होंगे? याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मामला 23 अगस्त के बजाय 17 अगस्त को सूचीबद्ध किया गया था।

दोबारा मेडिकल जांच के आदेश

याचिकाकर्ता के वकील ने पीठ को बताया कि आज तक याचिकाकर्ता 27 सप्ताह और दो दिन की गर्भवती है और जल्द ही उसकी गर्भावस्था का 28वां सप्ताह करीब आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल बोर्ड से नई रिपोर्ट मांगी जा सकती है। इस पर पीठ ने कहा, इन परिस्थितियों में हम याचिकाकर्ता को एक बार फिर जांच के लिए अस्पताल के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश देते हैं और नवीनतम स्थिति रिपोर्ट कल शाम छह बजे तक इस अदालत को सौंपी जा सकती है।

सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि वह इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश का इंतजार करेगी। आदेश में कहा गया, हम आदेश का इंतजार करेंगे। आदेश के अभाव में हम आदेश की सत्यता पर कैसे विचार कर सकते हैं। पीठ ने मेडिकल बोर्ड द्वारा उच्च न्यायालय में दाखिल की गई रिपोर्ट के बारे में भी पूछा। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक, गर्भावस्था को खत्म किया जा सकता है।

मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) अधिनियम के तहत गर्भावस्था को खत्म करने की ऊपरी सीमा विवाहित महिलाओं, दुष्कर्म पीड़िता सहित विशेष श्रेणियों और अन्य कमजोर महिलाओं जैसे कि विकलांग और नाबालिगों के लिए 24 सप्ताह है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी