न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ड्रेस कोड में किया बदलाव, अब कुर्ता पजामा में ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से ड्रेस कोड में बदलाव किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने सभी कैंडिडेट्स को मेटल चेन और मेटल जिप वाले जींस, पैंट या जैकेट पहनने पर रोक लगाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Jan 2025 12:20:06

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ड्रेस कोड में किया बदलाव, अब कुर्ता पजामा में ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अब कुर्ता-पजामा पहनकर परीक्षा देने पहुंचना होगा। बोर्ड की ओर से ड्रेस कोड में बदलाव किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने सभी कैंडिडेट्स को मेटल चेन और मेटल जिप वाले जींस, पैंट या जैकेट पहनने पर रोक लगाई है। यदि अभ्यर्थी ऐसे कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचेगा, तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी को अब कुर्ता-पजामा की शॉपिंग करनी होगी। दरअसल, हाल ही में आयोजित कराई गई जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट को रोकने और पारदर्शी परीक्षा के उद्देश्य से डीटेल्ड फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक और सीसीटीवी लाइव कवरेज की शुरुआत की गई थी। डीटेल्ड फ्रिस्किंग के दौरान अभ्यर्थियों की मुख्य द्वार पर ही मेटल डिटेक्टर से जांच की गई, जिसमें छात्रों की ओर से पहने गए जैकेट, जींस और पेंट में लगी जिप और चेन की वजह से मेटल डिटेक्टर में बीप की आवाज आई।

ऐसे में अभ्यर्थियों की और गहनता से जांच करनी पड़ी कि कहीं उनके पास कोई ऐसा उपकरण तो नहीं जिससे परीक्षा में नकल या अनियमितता की जा सके। परीक्षा के बाद हुई बोर्ड की इंटरनल समीक्षा में इस पर चर्चा की गई कि सभी पुरुष अभ्यर्थी पेंट और जींस पहनकर ही परीक्षा देने पहुंचते हैं। कुछ महिला अभ्यर्थी भी जींस पहन कर एग्जाम देने आती हैं। इसी तरह सर्दी का मौसम होने के चलते महिला और पुरुष अभ्यर्थी जैकेट का इस्तेमाल भी करते हैं। ऐसे में अब डीटेल्ड फ्रिस्किंग के दौरान अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए बोर्ड ने ड्रेस कोड में ही बदलाव करने का ऐलान किया है। उन्होंने परीक्षार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वो परीक्षा के दौरान मेटल चेन और मेटल जिप वाले जींस, पैंट या जैकेट न पहनें। यदि कोई अभ्यर्थी इस तरह का पहनावा पहनकर परीक्षा देने आता है तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी संदेश प्रसारित किया। साथ ही इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को शेयर करने को कहा है।

पहले ये नियम लागू

• पुरूष अभ्यर्थी आधी/ पूरी आस्तीन के शर्ट/टी-शर्ट, पैन्ट पहन कर आएंगे।

• महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी, आधी / पूरी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज पहन कर एवं बालों में साधारण रबड़ बैंड लगा कर आएंगी।

• परीक्षार्थी पूरी आस्तीन का कुर्ता, शर्ट, ब्लाउज आदि पहन कर आ सकते है किन्तु अपनी वेशभूषा में बड़ा बटन, मेटल बटन, किसी प्रकार के ब्रोच (जडाऊ पिन) या बैज या फूल आदि लगा कर आने की अनुमति नहीं होगी।

• परीक्षार्थी लाख/कांच की पतली चूड़ियों के अलावा किसी भी प्रकार के जेवरात, अन्य प्रकार की चूडियां, कान की बाली (Earring), अंगूठी, ब्रासलेट पहनकर नहीं आएंगे।

• परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैण्ड बैग, हेयर पिन, गण्डा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। हवाई चप्पल (स्लीपर), सैण्डल, जूते और मोजे सभी छोटे टकने (Ankle) तक के पहनकर आने की अनुमति होगी। मेटल चेन वाले जूते को पहनने की अनुमति नहीं होगी।

• यदि किसी वस्तु को पहनकर आने में या ड्रेस कोड में शामिल होने के संबंध में संदेह / विवाद हो तो इस संबंध में केन्द्र पर परीक्षा से जुड़े हुऐ अधिकारी का निर्णय मान्य होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री