न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उड़ती फ्लाइट में एम्स के डॉक्टरों का चमत्कार, मृत प्राय: हो चुकी बच्ची की बचाई जान

बच्ची की तबियत खराब होने की सूचना सुनकर एम्स के ये पांचों डॉक्टर तुरंत आगे आ गए और बच्ची के पास पहुंचे। बच्ची पहले से ही सियानोटिक बीमारी से पीड़ित थी जिस वजह से फ्लाइट में उसकी तबियत बिगड़ गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 3:31:12

उड़ती फ्लाइट में एम्स के डॉक्टरों का चमत्कार, मृत प्राय: हो चुकी बच्ची की बचाई जान

नई दिल्ली। एम्स के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी सेवा भावना से जहाँ एम्स के नाम को सुर्खियों में ला दिया है, वहीं उन्होंने अपने काम से स्वयं को एक बार फिर से भगवान कहलाने का दर्जा पा लिया है। वैसे भी डॉक्टरों को इस दुनिया में ऐसे ही भगवान का दर्जा नहीं दिया जाता है। घटना एक उड़ती हुई उड़ान की है, जिसमें एक बच्ची की तबीयत खराब होने पर इस हवाई यात्रा में सफर कर रहे एम्स के पाँच डॉक्टरों ने मिलकर सीमित संसाधनों के साथ बच्ची की सर्जरी करके उसकी जान बचाने का काम किया। घटना रविवार की शाम को बेंगलुरु से दिल्ली आ रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट यूके 814 की है।

इसी दौरान फ्लाइट में एक 2 साल की बच्ची की तबियत अचानक काफी बिगड़ गई। फ्लाइट क्रू ने इमरजेंसी कॉल की घोषणा की और बच्ची की खराब तबियत के बारे में अन्य यात्रियों को जानकारी दी।

बच्ची की तबियत खराब होने की सूचना सुनकर एम्स के ये पांचों डॉक्टर तुरंत आगे आ गए और बच्ची के पास पहुंचे। बच्ची पहले से ही सियानोटिक बीमारी से पीड़ित थी जिस वजह से फ्लाइट में उसकी तबियत बिगड़ गई। इस दौरान बच्ची का पल्स गिरने लगा और हाथ-पैर भी ठंडे पड़ने लगे।

फ्लाइट में मौजूद डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर उसे तुरंत सीपीआर देना शुरू किया और सीमित संसाधनों में बच्ची का इलाज करने लगे। इसी दौरान डॉक्टरों को पता चला कि बच्ची को कार्डिएक अरेस्ट हुआ है जिसके बाद 45 मिनट तक सभी डॉक्टर बच्ची का इलाज करते रहे और हार्ट सर्जरी कर बच्ची की जान बचा ली।

बच्ची की हालत को देखते हुए इसके बाद फ्लाइट को नागपुर में लैंड कराया गया जहां से उसे चाइल्ड स्पशेलिस्ट डॉक्टरों के हाथों में सौंप दिया गया। एयरपोर्ट पर पहले से तैयार एंबुलेंस में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एम्स के जिन पांच डॉक्टरों ने फ्लाइट में बच्ची की जान बचाई उसमें डॉक्टर नवदीप कौर (एनेस्थीसिया विभाग), डॉ. दमनदीप सिंह (कार्डियक रेडियोलॉजी), डॉ. ऋषभ जैन (रेडियोलॉजी), डॉ. ओइशिका (एसआर ओबीजी) और डॉ. अविचला टैक्सक (सीनियर कार्डियक रेडियोलॉजी) शामिल हैं। इस समाचार की पुष्टि दिल्ली एम्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (ट्विटर) पर की है। उन्होंने इस बच्ची की इलाज के दौरान के फोटो भी प्रकाशित किए हैं।

ज्ञातव्य है कि सियानोटिक बीमारी कुछ बच्चों में जन्मजात पाई जाती है। इस बीमारी में हार्ट की आर्टरीज और शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। ये बीमारी ज्यादातर फैमिली हिस्ट्री और प्रग्नेंसी के दौरान वायरल संक्रमण की वजह से बच्चों को होती है। इलाज नहीं मिलने पर इसमें मरीज की मौत भी हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी