न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अतीक-अशरफ मर्डर: क़ानून के मुताबिक नहीं, बल्कि बंदूक के दम पर चल रही UP में सरकार, ओवैसी ने मांगा CM योगी का इस्तीफा

प्रयागराज में तीन हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी में शनिवार रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस माफिया अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार रात दोनों को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Apr 2023 9:03:19

अतीक-अशरफ मर्डर: क़ानून के मुताबिक नहीं, बल्कि बंदूक के दम पर चल रही UP में सरकार, ओवैसी ने मांगा CM योगी का इस्तीफा

प्रयागराज में तीन हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी में शनिवार रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस माफिया अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार रात दोनों को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान मीडिया कैमरों के सामने तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गलियां बरसा दी। इस हमले में अतीक और अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। इस हत्याकांड पर अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार क़ानून के मुताबिक नहीं, बल्कि बंदूक के दम पर चल रही है। ओवैसी ने कहा कि इससे लोगों में संविधान में विश्वास कम होगा और इस घटना की निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं।

मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, 'हमने पाकिस्तान से आए आतंकी को तक कोर्ट के माध्यम से सजा दिलाई है। कल का जो मर्डर हुआ है, उसे देखकर भारत को वो हर नगारिक जो संविधान पर यकीन करता है, वो आज अपने आप को कमजोर समझ रहा है। ये जो कल का वाकया हुआ वो हैरान करने वाला है। आप उनका वैपन चलाने का तरीका देखिए, कि कैसे वो पेशेवर अपराधी की तरह हथियार चला रहे हैं। मैंने भी सेल्फ डिफेंस के लिए हथियार चलाना सीखा है। गोली चलाते समय उनका हाथ तक हिल नहीं रहा है। ये लोग प्रोफेशनल है।'

ओवैसी ने अतीक और अशरफ की हत्या की सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार का इसमें कितना रोल है, ये लोग कौन हैं जो पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में इस तरह का कोल्ड ब्लडेड मर्डर करते हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट मॉनिटर जांच होनी चाहिए। मैं कोर्ट से जांच की दरख्वास्त करता हूं कि इस मामले को स्व मोटो ले। वह एक कमेटी बनाए। एक जांच टीम बनाए और टाइम बाउंड जांच हो, जिसमें यूपी का कोई अफसर ना हो। टाइम बाउंड मैनर में जांच मुकम्मल होनी चाहिए। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर सकता है कि कैसे वो लोग वहां घुस गए और क्यों पुलिस ने उन्हें रोका नहीं।

लगातार कट्टरता बढ़ रही है

ओवैसी ने कहा कि यूपी पुलिस की मौजूदगी में यह हत्या हुई है। लगातार कट्टरता बढ़ रही है। ये कौन हैं जो कल हत्या किए हैं, अगर इनका ताल्लुक यूपी सरकार से नहीं है तो ये रेडिक्लाइज कैसे हुए। उनका हाथ देखिए कैसे बिना हाथ हिलाए लगातार फायरिंग कर रहे थे। गोली मारकर आप धार्मिक नारा कौन लगाता है। क्या आप इनको फूल का हार पहनाएगें? आज बीजेपी सत्ता में है तो कल कोई और होगा, तो तब क्या होगा। जश्न तब मनाओ जब कोर्ट सजा देगा। हर किसी को आप गोली मार देंगे तो फिर अदालत क्या करेगी। इंदिरा गांधी, बेअंत सिंह, महात्मा गांधी, राजीव गांधी के हत्यारों को कोर्ट से सजा मिली है। यूपी के मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कल जो हत्या हुई है उसकी ज़िम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की है। अगर उनमें संवैधानिक नैतिकता ज़िंदा है तो उनको अपने पद को छोड़ना पड़ेगाउन्हें त्यागपत्र देना चाहिए।

बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर

आपको बता दे, अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले हमलावर एक पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। मौके पर तीन बंदूक भी बरामद हुई हैं। कारतूस भी मौके पर मिले हैं। बाइक सवार आरोपी मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे थे। बाइक के पास से एक कैमरा और एक माइक आईडी भी बरामद हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि अतीक-अशरफ की हत्या करने वाला लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है। अरुण मौर्य हमीरपुर का निवासी है। जबकि, तीसरा आरोपी सनी कासगंज जनपद से है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना यही पता बताया है। पुलिस इनके बयानों को वेरिफाई करवा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम