न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिलेण्डर के कारण लखनऊ-रामेश्वर ट्रेन के निजी कोच में लगी आग, 10 मरे, 20 घायल, मृतकों के परिवार को 10 लाख मुआवजा

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। इसके बाद 5.45 बजे फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह 7:15 बजे आग पर काबू पाया गया। सिर्फ प्राइवेट कोच में ही आग लगी है। दूसरे कोच तक आग फैलने से बचा लिया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 26 Aug 2023 10:44:00

सिलेण्डर के कारण लखनऊ-रामेश्वर ट्रेन के निजी कोच में लगी आग, 10 मरे, 20 घायल, मृतकों के परिवार को 10 लाख मुआवजा

लखनऊ। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास रामेश्वरम जा रही ट्रेन की प्राइवेट बोगी में आग लग गई। ट्रेन लखनऊ से रवाना हुई थी। मदुरै कलेक्टर ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग झुलसे हैं। मृतक उत्तर प्रदेश के हैं। सीतापुर की एक ट्रेवल एजेंसी ने इस प्राइवेट कोच की थर्ड पार्टी बुकिंग कराई थी। इसमें 63 लोग सफर कर रहे थे। ये हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन यार्ड में थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन का ये टूरिस्ट कोच बीती रात ही ट्रेन में जोड़ा गया था, जिसमें सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस कोच में एक समूह से जुड़े लोग थे, जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। इसके बाद 5.45 बजे फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह 7:15 बजे आग पर काबू पाया गया। सिर्फ प्राइवेट कोच में ही आग लगी है। दूसरे कोच तक आग फैलने से बचा लिया गया।

धार्मिक यात्रियों से भरी थी ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में शनिवार (26 अगस्त 2023) को सुबह 5:15 बजे हुआ, जब ट्रेन मदुरै यार्ड में खड़ी थी। इस दौरान निजी कोच में आग लग गई। ये ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी, जिसमें अधिकतर कोच पहले बुक किए गए थे। दुर्घटनाग्रस्त डिब्बा बीच रास्ते में शुक्रवार की रात को ही जोड़ा गया था।

कॉफी बनाने की कोशिश में लगी आग

मदुरै की कलेक्टर एम.एस. संगीता ने बताया कि कोच में तीर्थयात्री थे और वे उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने के लिए गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 55 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और अब तक 10 शव निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है। कहा जा रहा ट्रेन में छिपाकर सिलेंडर ले जाए जा रहे थे। जिनमें विस्फोट हो गया।

सिलेंडर लेकर सफर कर रहे थे यात्री

कोच में आग लगने का मुख्य कारण सिलेंडर रहा, जिसे अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। रेलवे के अनुसार, IRCTC से कोई भी कोच की बुकिंग कर सकता है, लेकिन सिलेंडर ले जाने पर रोक है। इसके बावजूद सिलेंडर लेकर कोई यात्री सवार हुआ। घटना वाली जगह पर डीआरएम समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर हैं। झुलसे लोगों को गवर्नमेंट राजाजी कॉलेज मदुरै में भर्ती करवाया गया है।

हादसे से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें एक महिला और कई यात्री बचाओ-बचाओ चीख-चिल्ला रहे हैं। थोड़ी देर बाद ये आवाज शांत हो जाती है। फायर इस्टींग्यूशर और पानी की बौछारें रेलवे कर्मी डाल रहे हैं। लेकिन, उसका असर आग पर नहीं हो रहा।

मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा

आग की लपटें बढ़ती देख रेलवे ने फौरन अलग-बगल की बोगियों को अलग किया, जिससे कि आग दूसरी बोगियों में न फैल सके। आग से एक बोगी पूरी तरह जल चुकी है। मृतकों के परिवार को रेलवे ने 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया।

मदुरै DRM की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:-

9360552608
8015681915

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात