Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में गहराया बिजली संकट, उद्योगों की आपूर्ति में होगी कटौती, किसानों और आम जनता को दी जाएगी बिजली

मुख्यमंत्री गहलोत को बिजली कंपनियों और विभाग के अफसरों और इंजीनियर्स ने बताया कि जून-जुलाई 2023 में हुई ज़्यादा बारिश के कारण ऐतिहासिक रूप से फसलों की बुआई बढ़ गई और अब अगस्त में बारिश की कमी से अचानक बिजली की डिमांड बढ़ गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 3:24:29

राजस्थान में गहराया बिजली संकट, उद्योगों की आपूर्ति में होगी कटौती, किसानों और आम जनता को दी जाएगी बिजली

जयपुर। राजस्थान में बिजली संकट गहराता जा रहा है। किसानों द्वारा लगातार इस मामले में प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश में बिजली संकट गहरा गया है। किसानों ने खेतों में मूंगफली, मक्का, मूंग, सब्जियां बो रखी हैं। इन फसलों को सिंचाई के लिए पानी की ज़रूरत है। ट्यूबवेल चलाने के लिए बिजली चाहिए। लेकिन बिजली सप्लाई कई जगह बाधित हो रही है। नोखा, बारां, डीग, चूरू, टोंक समेत कई ज़िलों में किसानों ने प्रदर्शन किया और डिस्कॉम कार्यालय में घेराव कर ज्ञापन दिए हैं।

ऐसे में राज्य सरकार ने आम उपभोक्ताओं और किसानों के हित में उद्योगों की बिजली कटौती कर आमजन और किसानों को बिजली उपलब्ध करवाने का निर्णय किया है। मंगलवार देर रात सीएम अशोक गहलोत ने बिजली विभाग की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया।

राजस्थान में बिजली की अधिकतम डिमांड 16,500 मेगावाट पहुंच गई है। बिजली की खपत 900 लाख यूनिट बढ़ गई है, जबकि प्रोडक्शन घटा है, क्योंकि कोटा थर्मल पावर प्लांट में पांच दिन में दो पावर यूनिट ठप हो गई हैं। हालात ये हैं कि महंगी बिजली खरीदने को सरकार तैयार है, लेकिन एनर्जी एक्सचेंज से ज़रूरत जितनी बिजली मिल ही नहीं रही है। बिजली संकट के हालातों के बीच सीएम अशोक गहलोत ने समीक्षा बैठक की।

राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में दिन में कृषि बिजली उपलब्ध करवाने का निर्णय किया गया था, जिसके तहत अधिकांश जिलों में दिन में कृषि बिजली दी जा रही है। लेकिन अब फैसला लिया गया है कि अचानक बढ़े कृषि बिजली लोड के कारण ज़रूरत के मुताबिक कुछ जिलों में रात को कृषि बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।

अगस्त में बारिश की कमी के कारण अचानक बढ़ी बिजली की डिमांड

मुख्यमंत्री गहलोत को बिजली कंपनियों और विभाग के अफसरों और इंजीनियर्स ने बताया कि जून-जुलाई 2023 में हुई ज़्यादा बारिश के कारण ऐतिहासिक रूप से फसलों की बुआई बढ़ गई और अब अगस्त में बारिश की कमी से अचानक बिजली की डिमांड बढ़ गई है। पहले अगस्त में कृषि बिजली की डिमांड बारिश के कारण कम होती थी, क्योंकि कृषि में बोरवेल और सिंचाई के उपकरण चलाने की ज़रूरत कम होती थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह में राज्य और उत्तर भारत की बिजली डिमांड ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है।
महंगी बिजली खरीदने को तैयार

अफसरों ने बताया कि सरकार महंगी रेट्स पर बिजली खरीदने को भी तैयार है। लेकिन बिजली एक्सचेंज में ज़रूरत जितनी पूरी बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है। अचानक लोड बढ़ने कारण ट्रांसफॉर्मर ट्रिपिंग की समस्या आने लगी है। एक दिन पहले ही जयपुर में हीरापुरा ग्रिड सब स्टेशन (GSS) पर बड़ी ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।

इसी तरह से चित्तौड़गढ़ में 315 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की ट्रिपिंग के कारण मेवाड़ में बिजली की समस्या आई थी। केरल से इंजीनियरों की टीम आकर इस समस्या का सॉल्यूशन करेगी, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। राज्य में बिजली कटौती की स्थिति में बेहद सुधार हुआ है, जिससे मंगलवार को बिजली की घोषित कटौती नहीं की गई।

क्या है पूरा मामला?

प्रदेश में 3475 लाख यूनिट बिजली की मौजूदा ज़रूरत है। लेकिन आपूर्ति 3265 लाख यूनिट ही मिल पा रही है। 210 लाख यूनिट बिजली की कमी है।

पिछले साल अगस्त में बिजली की औसत खपत 2300 लाख यूनिट प्रतिदिन थी। इस बार सप्लाई रोजाना 3000 लाख यूनिट से ज्यादा है। 18 अगस्त को अब तक की सर्वाधिक 3519 लाख यूनिट बिजली सप्लाई की गई।

16 अगस्त को 3331 लाख यूनिट, 17 अगस्त को 3431 लाख यूनिट, 18 अगस्त को 3519 लाख यूनिट, 19 अगस्त को 3448 लाख यूनिट, 20 अगस्त को 3279 लाख यूनिट, 21 अगस्त को 3265 लाख यूनिट बिजली सप्लाई हुई। लेकिन फिर भी आपूर्ति कम पड़ रही है।

प्रदेश के ऊर्जा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत ने बताया कि बारिश कम होने से बिजली की डिमांड बढ़ी है। उत्तरी भारत में बिजली की डिमांड बढ़ने से पीक ऑवर्स में एनर्जी एक्सचेंज से भी बिजली नहीं मिल रही है। बिजली सप्लाई सुचारू करने की कोशिशें जारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका