न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में इमरान मसूद को पार्टी से निकाला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में इमरान मसूद को पार्टी से निकाल दिया है। पिछले पिछले साल, 19 अक्टूबर को इमरान मसूद ने पार्टी ज्वाइन की थी। मायावती ने इमरान मसूद को वेस्ट यूपी में बसपा का को-ऑर्डिनेटर बनाया गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 4:54:03

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में इमरान मसूद को पार्टी से निकाला

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में इमरान मसूद को पार्टी से निकाल दिया है। पिछले पिछले साल, 19 अक्टूबर को इमरान मसूद ने पार्टी ज्वाइन की थी। मायावती ने इमरान मसूद को वेस्ट यूपी में बसपा का को-ऑर्डिनेटर बनाया गया था। बहुजन समाज पार्टी सहारनपुर जिला यूनिट के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इमरान मसूद पूर्व विधायक को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त के कारण पार्टी से निकाल दिया है।

इमरान मसूद के निष्कासन पर मायावती के निजी सचिव मेवालाल ने मुहर लगा दी है। मेवालाल ने इमरान मसूद को पार्टी से बाहर किये जाने की पुष्टि की।

दरअसल, INDIA गठबंधन बनने के बाद इमरान मसूद लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं। कल ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की थी। माना जा रहा है कि इमरान अब जल्द ही कांग्रेस में फिर से वापसी करेंगे। इमरान 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद बसपा में शामिल हुए थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कोआर्डिनेटर बनाया था।

इमरान ने कल कहा था- राहुल गांधी बेखौफ होकर जनता के पक्ष में बोलते हैं

इमरान मसूद ने सोमवार को एक न्यूज चैनल पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पूरे देश में राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं, जो बेखौफ होकर जनता के पक्ष में बोलते हैं। मैंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ काम किया है। दोनों ही बेहतरीन इंसान हैं। उनका इंटरव्यू वायरल होते ही सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि वह एक बार फिर कांग्रेस में जा सकते हैं? हालांकि इस पर सफाई देते हुए इमरान मसूद ने कहा था कि वह अभी बसपा में ही हैं।

बीएसपी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इमरान को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नही आया है, जिसकी वजह से आज इनको बीएसपी से निष्कासित कर दिया। प्रेस रिलीज में कहा गया कि पार्टी में शामिल होने से पहले इमरान को बता दिया गया था कि उनकी कार्यशैली व गतिविधियों को ध्यान में रखकर इनको सहारनपुर लोकसभा की सीट से टिकट दिया जाएगा।

पार्टी पर दबाव बनाकर लिया था मेयर का टिकट

प्रेस रिलीज में आरोप लगाया गया कि इमरान ने यूपी नगर निकाय चुनाव में सहारनपुर मेयर की टिकट अपने परिवार के सदस्य को देने के लिए दबाव बनाया था। इस दौरान इनको इस शर्त पर मेयर पद का टिकट दिया गया कि यदि इनके परिवार का सदस्य मेयर का चुनाव हार जाता है तो फिर इनको लोकसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा। यदि वह मेयर का चुनाव जीत जाता है तो तब लोकसभा सहारनपुर के टिकट देने का इनके बारे में जरूर सोच-विचार किया जाएगा। बसपा के सहारनपुर के जिला अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि बसपा अनुशासित पार्टी है, अनुशासनहीनता व दबाव की राजनीति को कतई भी बर्दास्त नहीं करती है। इन्होंने ये सब किया जिसे ध्यान में रखते हुए आज इमरान मसूद ( पूर्व विधायक) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात