न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ: बच्चों की लड़ाई में दो पक्ष आपस में भिड़े, फायरिंग में महिला समेत 2 की मौत

मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव में रविवार रात बच्चों के झगड़े में एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए और उनमें फायरिंग हो गई। फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Apr 2023 10:07:07

मेरठ: बच्चों की लड़ाई में दो पक्ष आपस में भिड़े, फायरिंग में महिला समेत 2 की मौत

मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव में रविवार रात बच्चों के झगड़े में एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए और उनमें फायरिंग हो गई। फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बच्चों की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया, लेकिन रविवार रात फिर दोनों ही पक्षों में टकराव हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग मे मेहराज और एक महिला अफरोज गोली लगने से घायल हो गईं। मेहराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला कि इलाज के दौरान मौत हो गई।

इलाके में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और शांति बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात की है। इस घटना के बाद दोनों ही पक्ष फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, इस मामले में मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि थाना खरखौदा के अंतर्गत सलेमपुर गांव में यह वारदात हुआ। जिनके बीच वारदात हुई, दोनों ही पड़ोसी हैं, जिनका बच्चों के खेलने को लेकर विवाद हुआ और दोनों ही पक्षों की तरफ से गोलीबारी हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु मौके पर ही हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दोनों ही परिवारों के अन्य लोग मौके से फरार हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो लोग फरार हैं उनकी गिरफ्तारी का प्रयास भी किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो

21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?

RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल

गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम