न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृष्ण भक्तों के लिए स्वर्ग के समान हैं वृन्दावन भूमि, करें यहां इन 8 मंदिरों के दर्शन

आने वाले दिनों में जन्माष्टमी का पावन पर्व आने वाला हैं जो कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन देशभर के मंदिरों में जोश, उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिलता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 9:53:03

कृष्ण भक्तों के लिए स्वर्ग के समान हैं वृन्दावन भूमि, करें यहां इन 8 मंदिरों के दर्शन

आने वाले दिनों में जन्माष्टमी का पावन पर्व आने वाला हैं जो कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन देशभर के मंदिरों में जोश, उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिलता हैं। कृष्ण भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और कृष्ण के मंदिरों में आशीर्वाद लेने पहुचते हैं। ऐसे में वृन्दावन भूमि तो कृष्ण भक्तों के लिए स्वर्ग के समान हैं जिसे श्री कृष्ण भगवान के बाल लीलाओं का स्थान माना जाता है। यहां आने वाला भक्त सबसे पहले बांके बिहारी जी के दर्शन करता हैं। लेकिन इसी के साथ ही वृन्दावन में कई ऐसे अन्य मंदिर भी हैं जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये मंदिर केवल श्रद्धा की दृष्टि से ही नहीं बल्कि कला के नजरिए से भी बहुत महत्व रखते हैं। आइये जानते हैं वृन्दावन के इन मंदिरों के बारे में...

vrindavan,krishna temple in vrindavan

इस्कॉन वृंदावन मंदिर

इस्कॉन वृंदावन मंदिर, श्री कृष्ण बलराम मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। इस्कॉन वृंदावन स्वामी प्रभुपाद (इस्कॉन के संस्थापक-आचार्य) का एक सपना था कि कृष्ण और बलराम दो भाइयों के लिए भी एक मंदिर बनवाना चाहिए और वो भी उसी पवित्र शहर में जहां वे एक साथ कई सदियों पहले खेला करते थे। यहां प्रतिदिन होने वाली आरती और भगवद गीता की कक्षाओं से दिव्य मंदिर में आने वाले लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

vrindavan,krishna temple in vrindavan

कात्यायनी पीठ

कात्यायनी पीठ भारत के 51 शक्ति पीठों में से एक है। इसे उमा शक्ति पीठ के रूप में भी जाना जाता है। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, और विजयादशमी जैसे प्रमुख अवसरों पर यहां पर भव्य समारोह किए जाते हैं। इस मंदिर में आपको शानदार वास्तुशिल्प मूर्तियां और चित्र देखने को मिलेंगे।

vrindavan,krishna temple in vrindavan

राधा रमण मंदिर

वृंदावन रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राधा रमन मंदिर वृंदावन में सबसे आधुनिक हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है, जिन्हें राधा रमन माना जाता है, जिसका अर्थ है राधा को प्रसन्न करने वाला। राधा रमन मंदिर परिसर में गोपाल भट्ट की समाधि भी है, जो राधा रमन की मूर्ति के ठीक बगल में स्थित है।

vrindavan,krishna temple in vrindavan

श्री रंगनाथ मंदिर

वृंदावन में मंदिरों की सूची में रंगनाथ मंदिर सबसे बड़ा है। यह मंदिर भगवान विष्णु और लक्ष्मी को समर्पित है। भगवान रंगनाथ, जिन्हें रंगजी के नाम से भी जाना जाता है, भगवान विष्णु का विश्राम रूप है। यहां पर भगवान नरसिंह, वेणुगोपाला और रामानुजाचार्य के साथ-साथ राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों की भी पूजा की जाती है। इस मंदिर की द्रविड़ शैली की वास्तुकला एक प्रमुख आकर्षण है।

vrindavan,krishna temple in vrindavan

शाहजी मंदिर

शाहजी मंदिर का निर्माण वर्ष 1876 में शाह कुंदन लाल द्वारा किया गया था और यह भगवान कृष्ण को समर्पित है। यहां के मुख्य देवता को छोटे राधा रमन के नाम से जाना जाता है। इसकी प्रभावशाली संगमरमर की संरचना में प्रत्येक 15 फीट की ऊंचाई के 12 सुंदर सर्पिल स्तंभ हैं और साथ ही हॉल में बसंती कामरा भी है जो की एक बेल्जियन के कांच का झूमर है।

vrindavan,krishna temple in vrindavan

गोविंद देवी जी मंदिर

वृंदावन के आसपास के क्षेत्र में स्थित, श्री गोविंद देवजी मंदिर भगवान कृष्ण के बचपन के लिए समर्पित है। लाल बलुआ पत्थर से सुशोभित, यह मंदिर भगवान कृष्ण के बचपन के घर को दर्शाता है। यह वृंदावन में प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि मूर्ति का चेहरा ठीक भगवान के चेहरे जैसा दिखता है जब वे पैदा हुए थे। इसलिए कहा जाता है कि हर व्यक्ति को कम से कम एक बार इस पवित्र स्थान पर जरूर जाना चाहिए।

vrindavan,krishna temple in vrindavan

प्रेम मंदिर

प्रेम मंदिर की स्थापना प्रसिद्ध जगदगुरु श्री कृपालुजी महाराज द्वारा वर्ष 2001 में की गई थी। इस मंदिर को भगवान के प्रेम के मंदिर के नाम से जाना जाता है। वृंदावन का यह प्रसिद्ध प्रेम मंदिर विशुद्ध रूप से राधा कृष्ण और सीता राम को समर्पित है। वृंदावन के अधिकांश मंदिरों की तरह, यह भी सुंदर पारंपरिक वास्तुकला का प्रतीक है। यहां पर सुंदर नक्काशी और सफेद संगमरमर इसकी खूबसूरती को और भी कई गुना बढ़ाती है।

vrindavan,krishna temple in vrindavan

प्रियकांत जू मंदिर

प्रियकांत जू को वृंदावन के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक माना जाता है। भवन को एक विशाल कमल के आकार में बनाया गया है, जिसके आसपास छोटा सा पानी का तालाब भी मौजूद है। शहर के अधिकांश अन्य मंदिरों की तरह, इसमें भी राधा और कृष्ण जी की मूर्तियां विराजमान हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से प्रियकांत जू कहा जाता है। इस मंदिर में जाने का सबसे अच्छा अच्छा शाम का वक्त है, क्योंकि पूरा परिसर सुंदर रोशनी से जगमगा रहा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात