न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुकिंग ऑयल में अगर होंगे ये तत्व तो रहेंगे तंदुरुस्त, दिल-दिमाग पर नहीं पड़ेगा बोझ

ओमेगा-3 इन्फ़्लैमेशन से लड़ता है और रक्त में कोलेस्टेरॉल स्तर को सामान्य बनाए रखता है। ओमेगा-3 आमतौर पर सीफ़ूड में मिलता

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 04 May 2021 5:12:53

कुकिंग ऑयल में अगर होंगे ये तत्व तो रहेंगे तंदुरुस्त, दिल-दिमाग पर नहीं पड़ेगा बोझ

हर घर की हाउसवाइव्स चाहती हैं कि उनके हाथों का बना खाना इतना लजीज बने कि जो भी इसे खाए वो अंगुलियाँ चाटता रह जाए। हालांकि उन्हें इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि स्वाद के चक्कर में कहीं सेहत से खिलवाड़ न हो जाए। आज हम आपको बता रहे हैं कि कुकिंग ऑयल में कौनसे तत्व होने चाहिए जिससे सेहत और स्वाद का संतुलन बना रहे।

हाई ओमेगा-3

ओमेगा-3 इन्फ़्लैमेशन से लड़ता है और रक्त में कोलेस्टेरॉल स्तर को सामान्य बनाए रखता है। ओमेगा-3 आमतौर पर सीफ़ूड में मिलता है। यदि आप वेजेटेरियन हैं, तो आपके कुकिंग ऑयल में ओमेगा-3 का होना और भी ज़रूरी हो जाता है।

ओमेगा-6 से ओमेगा-3 का आदर्श अनुपात : दिल की संपूर्ण सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च का कहना है कि कुकिंग ऑयल में ओमेगा-6 से ओमेगा-3 तक का अनुपात 5 और 10 के बीच होना चाहिए। यह अनुपात हमारे सेवन के लिए उपयुक्त है।

cooking oils,Health,omega 3,vitamin a,lower saturated fats,heart,brain,health news in hindi

हाई मोनोसैचुरेटेड फ़ैटी एसिड्स (एमयूएफ़ए)

ऑयल का एब्ज़ॉर्प्शन कम करता है। मोनोसैचुरेटेड फ़ैट्स के कई सेहत से जुड़े फ़ायदे होते हैं। यह खाना बनाते समय तेल के एब्ज़ॉर्प्शन को कम करते हैं, जिससे खाना हल्का बनता है। इनका हल्का होना खाने को पचाने में सुलभ बनाता है। यह खाने के न्यूट्रिएंट्स को बनाए रखने और उनका स्वाद बरक़रार रखने में मदद करते हैं।

cooking oils,Health,omega 3,vitamin a,lower saturated fats,heart,brain,health news in hindi

लोअर सैचुरेटेड फ़ैट्स

मोटापा कम करने में मदद करता है। घी, नारियल तेल और बेकरी प्रॉडक्ट्स से हम बड़े पैमाने पर सैचुरेटेड फ़ैट्स लेते रहते हैं, इसलिए कुकिंग ऑयल में जितना कम सैचुरेटेड फ़ैटी एसिड्स हों, उतना बेहतर होगा। सैचुरेटेड फ़ैट्स का हाई इनटेक मोटापा बढ़ा सकता है और लाइफ़स्टाइल से जुड़ी समस्याएं भी दे सकता है।

cooking oils,Health,omega 3,vitamin a,lower saturated fats,heart,brain,health news in hindi

गामा ऑरिज़नॉल

ख़राब कोलेस्टेरॉल को कम करता है। ऑरिज़नॉल ख़राब कोलेस्टेरॉल (एलडीएल) को कम करने और अच्छे कोलेस्टेरॉल (एचडीएल) को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यदि आप दिल की सेहत को सुधारना चाहते हैं, तो अपने तेल की की-इन्ग्रीडिएंट सूची में गामा ऑरिज़नॉल को ज़रूर तलाशें।

cooking oils,Health,omega 3,vitamin a,lower saturated fats,heart,brain,health news in hindi

विटामिन ए, डी और ई

न्यूट्रिशन देता है। विटामिन ए आंखों की रौशनी को बेहतर बनाता है और तनाव व ख़राब जीवनशैली से हुई क्षति को दुरुस्त करने में भी मदद करता है। विटामिन डी इम्यूनिटी के लिए बहुत अहम् है और यह हमारी हड्डियों को भी मज़बूत बनाता है। विटामिन ई एक ऐंटीऑक्सिडेंट है, जो हमारे शरीर में फ्री रैडिकल्स को कम करता है। हमारे शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए ज़रूरी ये सभी इन्ग्रीडिएंट्स यदि तेल से भी मिलें, तो इससे बेहतर क्या होगा?

cooking oils,Health,omega 3,vitamin a,lower saturated fats,heart,brain,health news in hindi

इन बातों का भी रखें ख़ास ख़्याल :—

- हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि तेल के इन्ग्रीडिएंट्स सूची में सबसे ऊपर लिखे दो या तीन इन्ग्रीडिएंट्स ही महत्वपूर्ण होते हैं, बाक़ी सभी इन्ग्रीडिएंट्स की मात्रा तेल में बहुत ही कम होती है।

- हाइड्रोजेनेटेड ऑयल का सेवन न करने की कोशिश करें।

- अपनी डाइट को समृद्ध बनाने के लिए आपको कुकिंग के लिए एक से ज़्यादा तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। दोनों ही तेल के प्रमुख इन्ग्रीडिएंट्स बिल्कुल अलग हों, ताकि आपको सारा पोषण मिल सके।

- वहीं राइस ब्रैन या मूंगफली या तिल के साथ कैनोला ऑयल या फिर सरसों का तेल या फिर सोयाबीन ऑयल में से किसी एक का कॉम्बिनेशन आप रोज़मर्रा के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। फूलों वाले तेल के साथ सरसों के तेल का कॉम्बिनेशन पोषण के लिहाज़ से सही रहेगा।

- बढ़ती उम्र के साथ तली-भुनी चीज़ों का सेवन कम करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग