न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुगर की समस्या...इन 10 अचूक घरेलू नुस्खों से डायबिटीज को कहें टाटा, बाय-बाय

डायबिटीज या मधुमेह एक लाइफ़स्टाइल बीमारी है। बदलते रहन-सहन के चलते डायबिटीज़ के मरीज़ों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। हालांकि...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 06 May 2021 12:28:19

शुगर की समस्या...इन 10 अचूक घरेलू नुस्खों से डायबिटीज को कहें टाटा, बाय-बाय

डायबिटीज या मधुमेह एक लाइफ़स्टाइल बीमारी है। बदलते रहन-सहन के चलते डायबिटीज़ के मरीज़ों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। हालांकि इसका कोई स्थाई इलाज नहीं है, पर जीवनशैली और खानपान में कुछ बदलाव लाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

डायबिटीज़ के लक्षण

1. कमज़ोरी और थकान महसूस करना
2.
अचानक वज़न कम होना
3.
बार-बार पेशाब आना
4.
बहुत अधिक प्यास लगना
5.
पानी पीने के बाद भी गला सूखना
6.
बहुत ज़्यादा भूख लगना
7.
शरीर में झनझनाहट और हाथ-पैर में अकड़न
8.
मसल्स में दर्द होना
9.
आंखों की रौशनी कम होना
10.
स्किन या मूत्रमार्ग में इन्फ़ेक्शन
11.
चिड़चिड़ापन, सिर भारी रहना, सिर दर्द
12.
मितली होना और कभी-कभी उल्टी होना

home tips,diabetes,sugar problem,symptoms of diabetes,neem,bitter gourd,alsi,glucometer,health news in hindi

डायबिटीज़ को नियंत्रित करने के 10 कारगर घरेलू नुस्ख़े

1. बराबर मात्रा में कलौंजी और मेथीदाना लेकर थोड़ा दरदरा पीस लें। दोनों को मिलाकर रख लें। रात को एक ग्लास पानी में एक चम्मच यह चूर्ण डाल दें। सुबह इसको पानी से अलग करके चबा-चबाकर खाएं और पानी को घूंट-घूंट करके पिएं। यह नुस्ख़ा काफ़ी कारगर है। केवल दो से तीन महीने में डायबिटीज़ नियंत्रित हो जाएगी।

2. शुगर लेवल को कम या नियंत्रित करने के लिए रोज़ाना ख़ाली पेट दो से तीन तुलसी के पत्ते लें। दरअसल, तुलसी के पत्तों में ऐन्टी-ऑक्सिडेन्ट होते हैं, जो इन्सुलिन का उत्पादन बढ़ाने में सहायक होते हैं।

home tips,diabetes,sugar problem,symptoms of diabetes,neem,bitter gourd,alsi,glucometer,health news in hindi

3. एक महीने तक नियमित रूप से एक ग्राम दालचीनी पाउडर पानी के साथ फांकें। इससे न केवल शुगर लेवल नियंत्रण में रहेगा, बल्कि बढ़ा हुआ वज़न भी कम होगा।

4. 10 मिली आंवला जूस को 2 ग्राम हल्दी पाउडर में मिलाएं। इसे दिन में दो बार लें, शुगर नियंत्रण मंअ रहेगा।

home tips,diabetes,sugar problem,symptoms of diabetes,neem,bitter gourd,alsi,glucometer,health news in hindi

5. 6 बेल पत्र, 6 नीम के पत्ते, 6 तुलसी के पत्ते, 6 बोगनवेलिया के हरे पत्ते और 3 साबुत काली मिर्च लें। इन सभी को पीसकर ख़ाली पेट पानी के साथ लें। इसके सेवन के बाद कम से कम आधे घंटे तक कुछ और न खाएं। इसके नियमित सेवन से भी शुगर का स्तर सामान्य हो जाता है।

6. डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अलसी के बीज रामबाण की तरह हैं। अलसी के बीज अलसी में फ़ाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जिसके कारण फ़ैट और शुगर के अवशोषण में मदद मिलती है। प्रतिदिन सुबह ख़ाली पेट अलसी का चूर्ण गरम पानी के साथ लें। इससे भोजन के बाद की शुगर लगभग 28 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

home tips,diabetes,sugar problem,symptoms of diabetes,neem,bitter gourd,alsi,glucometer,health news in hindi

7. गेहूं के पौधों में रोगनाशक गुण होते हैं। गेहूं के छोटे-छोटे पौधों से रस निकालकर प्रतिदिन सेवन करने से भी डायबिटीज़ नियंत्रण में रहता है।

8. नीम की पत्तियों में आश्चर्यजनक औषधीय गुण होते हैं। नीम की पत्तियों के नियमित सेवन से ब्लड ग्लूकोज़ का स्तर कम होता है तथा अंग्रेज़ी दवाइयों पर निर्भरता कम होती है। आप नीम की पत्तियां चबाने के साथ-साथ सुबह ख़ाली पेट नीम की कोमल पत्तियों का रस पिएं।

home tips,diabetes,sugar problem,symptoms of diabetes,neem,bitter gourd,alsi,glucometer,health news in hindi

9. जामुन को डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अचूक औषधि माना जाता है। यदि आप इस बीमारी से पीड़ित हैं तो काले नमक के साथ जामुन खाएं। काफ़ी फ़ायदा होगा। जामुन के सूखे बीज के चूर्ण से भी डायबिटीज़ में फ़ायदा मिलता है।

10. करेले को मधुमेह की औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका कड़वा रस शुगर की मात्रा कम करता है। अत: इसका रस रोज पीना चाहिए। उबले करेले के पानी से मधुमेह को शीघ्र स्थाई रूप से समाप्त किया जा सकता है।

नोट : कोई भी नुस्ख़ा आज़माने से पहले किसी अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक की राय ज़रूर ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग