Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोटी बनाते समय जल गया हाथ, जानें राहत पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं

इस दौरान क्या नहीं किया जाना चाहिए। यह भी ध्यान रखें की चोट ज्यादा हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। तो आइये जानते हैं सामान्य जलन में राहत पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 23 Jan 2022 3:20:09

रोटी बनाते समय जल गया हाथ, जानें राहत पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं

घर पर आमतौर पर देखा जाता हैं कि रोटी बनाते समय या रसोई में काम कारने के दौरान गर्म तवे या चाय-दूध से अक्सर जल जाते हैं। यह चोट प्राथमिकी होती हैं लेकिन जलन और पीड़ा बहुत होती हैं जो कि लंबे समय तक रहती हैं। ऐसे में राहत पाने के लिए कुछ उपायों की जरूरत पड़ती हैं जिनके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं। लेकिन इसी के साथ ही यह जानना भी जरूरी हैं कि इस दौरान क्या नहीं किया जाना चाहिए। यह भी ध्यान रखें की चोट ज्यादा हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। तो आइये जानते हैं सामान्य जलन में राहत पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं...
tips to get relief if you are burnt,healthy living,Health tips जलने के दौरान करें ये उपाय
ठंडा पानी डालें

कभी तवे पर रोटी सेकते समय या किसी गर्म बर्तन को अचानक से पकड़ने पर हाथ जल जाए, तो यह मामूली जलन की कैटेगरी में आता है। अगर आपके साथ कभी ऐसी स्थिति बने, तो जली हुई जगह पर लगभग 20 मिनट तक ठंडा पानी डालें। फिर जली हुई जगह को हल्के साबुन और पानी से धो लें। tips to get relief if you are burnt,healthy living,Health tips शहद लगाएं

अपने मीठे स्वाद के अलावा शहद जलन का बेहतरीन घरेलू उपाय है। इसमें मौजूद एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण चुटकियों में मामूली जलन को ठीक कर देते हैं। tips to get relief if you are burnt,healthy living,Health tips एलोवेरा का इस्तेमाल करें

आपको शायद न पता हो, लेकिन एलोवेरा को बर्न प्लांट कहते हैं। कई अध्ययनों में बताया गया है कि एलोवेरा पहली और दूसरी डिग्री की जलन को ठीक करने में बहुत कारगार है। एंटीइंफ्लेमेट्री होने के कारण ये सुकर्लेशन के बढ़ाता है और बैक्टीरिया के विकास को रोकता है। एलोवेरा के पौधे से ली गई शुद्ध एलोवेरा जेल की एक परत प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से बहुत राहत मिलेगी। अगर आप बाजार से एलोवेरा खरीद रहे हों, तो ध्यान रखें कि इनमें एडिटिव्ज, कलरिंग और खुशबू न हो।

tips to get relief if you are burnt,healthy living,Health tips विनेगर से उपचार करें

जलने पर विनेगार भी शानदार घरेलू उपचार के तौर पर काम करता है। यह कंपोनेंट एक एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिंजेंट के रूप में काम कर सकता है। इस तरह यह जले हुए हिस्से पर किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोकता है। लगाने से पहले सिरका और पानी को बराबर भागों में पतला करें। इसके बाद एक साफ कपड़े का उपयोग करके इस मिश्रण से जलन वाले हिस्से को ढंकें। अगर कुछ देर में दर्द कम न हो, तो कपड़ा बदल लें।


tips to get relief if you are burnt,healthy living,Health tips एंटीबायोटिक क्रीम

एंटीबायोटिक क्रीम संक्रमण को रोकने में मदद करती है। जलने पर बैकीट्रेसिन या नियोस्पोरिन जैसी एंटीबैक्टीरियल दवा लगाएं और एक क्लिंज फिल्म से कवर कर लें।



tips to get relief if you are burnt,healthy living,Health tips इन उपायों से बनाए दूरी

मक्खन

जलने पर कभी भी मक्खन का इस्तेमाल न करें। यह आपकी जलन को और बढ़ा सकता है। दरअसल, मक्खन में गर्मी बहुत ज्यादा होती है और इसमें हानिकारक बैक्टीरिया भी हो सकते हैं, तो जली हुई त्वचा को संक्रमित करने के लिए जिम्मेदार हैं।

तेल

कई लोग मानते हैं कि जलने पर सबसे पहले नारियल तेल लगा लेना चाहिए। लेकिन ये बहुत सफल उपाय नहीं है। बल्कि जले हुए हिस्से पर लगाने से आपको ज्यादा जलन महसूस हो सकती है।


tips to get relief if you are burnt,healthy living,Health tips धूप के संपर्क में आने से बचें

ज्यादा देर तक तेज धूप के संपर्क में आने से बचें। इससे भी त्वचा में जलने का अहसास हो सकता है। अगर आपको ज्यादा देर तक धूप में रहना भी पड़ रहा है, तो अपनी त्वचा को कपड़ों से ढंककर रखें।

टूथपेस्ट

हम और आपमें से ऐसे बहुत से लोग हैं, जो त्वचा के जलने पर सबसे पहले टूथपेस्ट का यूज करते हैं। लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं है। बल्कि यह जलन में और ज्यादा जलन पैदा कर सकता है।

बर्फ

आधे से ज्यादा लोग मानते हैं कि जल जाने पर बर्फ लगाने से फफोले नहीं पड़ते। लेकिन, वास्तव में देखा जाए, तो यह आपके जले हुए क्षेत्र को और बदतर कर सकता है। अगर गलत तरीके से इस्तेमाल किय जाए, तो बर्फ कोल्ड बर्न भी बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology