न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होने वाले बच्चे की सेहत पर असर डालती हैं प्रेगनेंसी के दौरान की गई ये गलतियां, जानें और रहें सावधान

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बुरा असर बच्चे की सेहत पर पड़ता हैं। जरूरी हैं इन गलतियों को जान इन्हें करने से बचने की क्योंकि इसका सीधा नाता आपके होने वाले बच्चे से हैं। तो आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 1:49:41

होने वाले बच्चे की सेहत पर असर डालती हैं प्रेगनेंसी के दौरान की गई ये गलतियां, जानें और रहें सावधान

मां बनना किसी भी महिला के लिए एक अद्भुद अहसास होता है जिसमें उसके अंदर एक जिंदगी पल रही होती हैं। अंदर पल रहे इस बच्चे की सेहत पूरी तरह से मां पर निर्भर करती हैं कि वह क्या खा रही हैं या कैसे काम कर रही हैं। महिला जो भी करती हैं उसका असर अंदर पल रहे बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर भी पड़ता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बुरा असर बच्चे की सेहत पर पड़ता हैं। जरूरी हैं इन गलतियों को जान इन्हें करने से बचने की क्योंकि इसका सीधा नाता आपके होने वाले बच्चे से हैं। तो आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में...

health of the baby to be born,healthy living,Health tips

गलत आहार का गलत प्रभाव

पोषक तत्वों से भरपूर आहार जितना प्रेगनेंसी के दौरान फायदेमंद होता है उतना ही गलत आहार का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान नुकसानदायक होता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की महिला गलती से भी गलत आहार जैसे की जंक फ़ूड, स्ट्रीट फ़ूड, ऐसी किसी जगह से लाया गया आहार जो की साफ़ नहीं हो, आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके कारण महिला को पेट सम्बन्धी परेशानी तो होती ही है साथ ही इससे शिशु को भी अपने विकास के लिए पोषक तत्व नहीं मिलते जिससे शिशु के वजन में कमी, शिशु को संक्रमण आदि होने के चांस बढ़ जाते हैं।

health of the baby to be born,healthy living,Health tips

डिब्बाबंद आहार

यदि आप प्रेग्नेंट हैं और डिब्बाबंद आहार का सेवन करती है तो यह गलती बिल्कुल भी नहीं करें। क्योंकि डिब्बाबंद आहार में बाईस्फेनोल ए (बीपीए) होता है जो गर्भ में पल रहे शिशु के संपर्क में आता है तो इससे बच्चे का विकास रुक जाता है। और इसका असर आपको बाद में महसूस होता है।

health of the baby to be born,healthy living,Health tips

तनाव

गर्भावस्था के दौरान महिला को बिल्कुल भी तनाव नहीं लेना चाहिए। क्योंकि प्रेग्नेंट महिला के तनाव लेने का असर शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ता है। और गर्भ में शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास बहुत धीमा हो जाता है और इसका असर आपको डिलीवरी के बाद शिशु पर देखने को मिलता है।

health of the baby to be born,healthy living,Health tips

कैफीन

कैफीन युक्त पदार्थ जैसे की चाय, कॉफ़ी, चॉकलेट, आदि का सेवन करने से भी प्रेग्नेंट महिला को बचना चाहिए। क्योंकि कैफीन युक्त पदार्थ भी गर्भ में शिशु के विकास पर बुरा असर डालते हैं और शिशु की ग्रोथ अच्छे से नहीं होने देते हैं।

health of the baby to be born,healthy living,Health tips

बहुत ज्यादा एक्ससरसाइज

गर्भावस्था के दौरान महिला को जरुरत से ज्यादा व्यायाम भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि जरुरत से ज्यादा करने के कारण गर्भ में शिशु परेशान होता है साथ ही गर्भ गिरने जैसी समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है।

health of the baby to be born,healthy living,Health tips

ज्यादा शोर से बचें

प्रेगनेंसी के दौरान जैसे जैसे बच्चे के अंग विकसित होते हैं वैसे वैसे धीरे धीरे वो अपना काम करना भी शुरू कर देते हैं। ऐसे में गर्भवती महिला को ज्यादा शोर में न रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे बच्चे की सुनने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। और बच्चे की सुनने की क्षमता सही नहीं होती है जिससे आपका होने वाला बच्चा बहरा होता है।

health of the baby to be born,healthy living,Health tips

ज्यादा मीठा न खाएं

गर्भावस्था के समय महिला को मीठे का सेवन सिमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि जरुरत से ज्यादा मीठा खाने के कारण प्रेग्नेंट महिला को जेस्टेशनल शुगर होने का खतरा होता है। और इसका असर गर्भ में भी बच्चे पर भी पड़ना शुरू हो जाता है जिससे आपके होने वाले शिशु को शुगर की समस्या हो सकती है।

health of the baby to be born,healthy living,Health tips

ठण्ड से बचाव

आप प्रेग्नेंट हैं और सर्दियों का मौसम चल रहा है तो इस बता का ध्यान रखें की आप ठण्ड से बची रहें और ठंडी चीजों का सेवन नहीं करें। क्योंकि इससे प्रेग्नेंट महिला को ठण्ड लगने का खतरा होता है और निमोनिया हो सकता है। साथ ही इसका असर गर्भ में शिशु पर भी पड़ता है और गर्भ में ही शिशु निमोनिया से पीड़ित हो सकता है।

health of the baby to be born,healthy living,Health tips

नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करें

गर्भावस्था के दौरान महिला को किसी भी तरह के नशीले पदार्थ जैसे की अल्कोहल, धूम्रपान आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से गर्भ में शिशु का विकास प्रभावित होता है जिससे शिशु का वजन नहीं बढ़ना, शिशु क्क मानसिक विकास अच्छे से नहीं होना जैसी परेशानियाना हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग