न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Omicron लेता जा रहा घातक रूप, अपने बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 8 सुपरफूड

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे सुपरफूड लेकर आए हैं जो सर्दियों के इस मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन सुपरफूड के बारे में जिन्हें बच्चों के आहार में जरूर शामिल किया जाना चाहिए...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 1:13:34

Omicron लेता जा रहा घातक रूप, अपने बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 8 सुपरफूड

कोरोना का कहर एक बार फिर व्यापक स्तर पर देखने को मिल रहा हैं जहां हर दिन के आंकड़े बढ़ते हुए चिंता को भी बढ़ा रहे हैं। ऐसे में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा हैं जो डेल्टा वैरिएंट से कई गुना संक्रामक हैं। कोरोना का यह वैरिएंट बच्चों को भी संक्रमित कर रहा हैं। ऐसे में सावधानी बरतने के साथ ही जरूरत हैं अपने बच्चों की देखभाल की। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे सुपरफूड लेकर आए हैं जो सर्दियों के इस मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन सुपरफूड के बारे में जिन्हें बच्चों के आहार में जरूर शामिल किया जाना चाहिए...

super foods to build immunity,immunity of child,healthy living,Health tips

बाजरा

न्यूट्रिएंट्स, विटामिन, मिनरल और फाइबर से युक्त बाजरा शरीर के लिए बेहद फायदेमंद चीज है। एक्सपर्ट के मुताबिक, बाजरे में मौजूद विटामिन-बी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का काम करता है। बाजार और रागी जैसी चीजें इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाती हैं।

super foods to build immunity,immunity of child,healthy living,Health tips

अदरक

अदरक में मौजूद ऑक्सीडेटिव और एंटी-इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज गले में खराश से राहत देने का काम करती हैं। इतना ही नहीं, अदरक इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट कर सकती है। यह कार्डियोवस्क्यूलर डिसीज, कैंसर, डाइजेशन की समस्या और जी मिचलाने की समस्या में राहत देती है।

super foods to build immunity,immunity of child,healthy living,Health tips

आंवला

विटामिन-सी से भरपूर आवंला एक इम्यून बूस्टिंग फल है, जो सर्दियों में बीमारियों को दूर रखने में कारगर हो सकता है। आंवले का सेवन मुरब्बा, अचार, जूस, चटनी या चूर्ण के रूप में किया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व शरीर को बड़ा फायदा पहुंचाते हैं।

super foods to build immunity,immunity of child,healthy living,Health tips

खजूर

खूजर का इस्तेमाल केक से लेकर शेक जैसी कई चीजों में किया जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। खजूर में पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डी और दांतों को फायदा पहुंचाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, खजूर हमारे इम्यूनिटी सिस्टम के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

super foods to build immunity,immunity of child,healthy living,Health tips

गुड़

आयुष मंत्रालय के अनुसार, काढ़े के रूप में गुड़ का सेवन इम्यून को बूस्ट करने का एक बेहतरीन फॉर्मूला है। यह आमतौर पर होने वाले सर्दी-जुकाम से भी जल्द राहत देता है। गुड़ में मौजूद आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम और पोटैशियम जैसे गुणकारी तत्व इम्यून बूस्ट करने का काम करते हैं।

super foods to build immunity,immunity of child,healthy living,Health tips

घी

आयुर्वेद के अनुसार, घी सबसे आसानी से पचने वाला फैट होता है। घी ना सिर्फ आपके शरीर को गर्म रखता है, बल्कि इंसटैंट एनेर्जी भी देता है। घी हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है और स्किन को फटने या ड्राई होन से रोकता है। आप रोटी, दाल चावल या सब्जी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

super foods to build immunity,immunity of child,healthy living,Health tips

शकरकंद

विटामिन-ए, पोटैशियम और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद ना सिर्फ कब्ज और इन्फ्लेमेशन से राहत देती है, बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाती है। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी के लिए अच्छा होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, शकरकंद का एक टुकड़ा शरीर में बीटा कैरोटीन की दिनभर की भरपाई के लिए काफी होता है। आप इसे सादा खा सकते हैं या दूध के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

super foods to build immunity,immunity of child,healthy living,Health tips

खट्टे फल

मौसमी, संतरा या नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करना बिल्कुल ना भूलें। सर्दियों में मिलने वाले इन खट्टे फलों में विटामिन-सी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है, जो तेजी से इम्यूनिटी बढ़ाती है। सर्दियों में आपको नियमित रूप से इनका सेवन करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर