न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोजाना सिर्फ 20 मिनट घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, Omicron से लड़ने में मिलेगी मदद

आज हम आपको घर पर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली 5 एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे है। शुरुआत में 2-2 मिनिट इन एक्सरसाइज को कर सकते है उसके बाद धीरे-धीरे समय को बढ़ाया जा सकता है। अगर कोई हेल्थ प्रॉब्लम है, शरीर के किसी हिस्से में चोट लगी है या पहली बार एक्सरसाइज को कर रहे हैं तो पहले किसी फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Jan 2022 12:38:02

रोजाना सिर्फ 20 मिनट घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, Omicron से लड़ने में मिलेगी मदद

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचे रहने के लिए एक्सपर्ट द्वारा इम्यूनिटी बढ़ाने की सलाह दी जा रही है। हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के मुताबिक, रोजाना एक्सरसाइज करने से इम्यूनिटी को बूस्ट मिलता है। जैसा की भारत में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है ऐसे में एक बार फिर जिम जाकर एक्सरसाइज करना और ग्राउंड में जाकर रनिंग करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा हैं। ऐसे में घर पर भी कुछ एक्सरसाइज करके इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजूबत किया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको घर पर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली 5 एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे है। शुरुआत में 2-2 मिनिट इन एक्सरसाइज को कर सकते है उसके बाद धीरे-धीरे समय को बढ़ाया जा सकता है। अगर कोई हेल्थ प्रॉब्लम है, शरीर के किसी हिस्से में चोट लगी है या पहली बार एक्सरसाइज को कर रहे हैं तो पहले किसी फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें...

रोजाना सिर्फ 20 मिनट घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, Omicron से लड़ने में मिलेगी मदद

- रस्सी कूदना

रस्सी कूद सबसे आसान एक्सरसाइज है, जिसे घर की छत पर या खाली हॉल में आसानी से किया जा सकता है। इसे करने से काफी कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। विभिन्न डेटा के मुताबिक, 15-20 मिनट रस्सी कूदने से 250-300 कैलोरी बर्न हो सकती है। रस्सी कूदने से स्टैमिना भी बढ़त है। इस एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रखें कि मुंह से सांस न लें और शरीर सीधा रखें। वहीं कुछ लोग जंप करते समय घुटनों को भी मोड़ लेते हैं, ऐसा करने से भी बचें। रोजाना नियमित रूप से 10 मिनट रस्सी कूदने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह होता है। इसके साथ ही रस्सी कूदने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। स्किपिंग रोप से हड्डियां को मजबूत और घुटनों के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है।

रोजाना सिर्फ 20 मिनट घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, Omicron से लड़ने में मिलेगी मदद

- पुश अप

पुशअप्स हमारे शरीर की मजबूती के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए चाहे जिम जाने वाले लोग हों या अखाड़े में पहलवानी करने वाले लोग, हर कोई पुशअप करना पसंद करता है। इसे करने से सीना, कंधा, हाथ, पेट आदि पर खिंचाव आता है। एक स्वस्थ व्यक्ति एक बार में औसतन 20-25 पुशअप्स कर सकता है। हालांकि, नियमित अभ्यास से यह गिनती 40-50 या उससे ज्यादा भी बढ़ाई जा सकती है। पुश अप्स आपकी अपर बॉडी (शरीर का ऊपरी हिस्सा) को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे छाती, कंधे, हाथ ताकतवर बनते हैं और मसल्स उभरती हैं। पुश-अप्स करने से आपका दिल ज्यादा तेज धड़कने लगता है और खून को पंप करने की उसकी क्षमता बढ़ती है। पुश-अप्स करने से झुके हुए कंधे या रीढ़ की हड्डी को सीधा होने में मदद मिलती है। जिससे आपका बॉडी पोस्चर सुधर जाता है।

रोजाना सिर्फ 20 मिनट घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, Omicron से लड़ने में मिलेगी मदद

- बर्पी

बर्पी काफी अच्छी बॉडी वेट एक्सरसाइज है, जिसे शरीर के वजन से ही करना होता है। बर्पी (Burpees Exercise) तेजी से वजन घटाने में मदद करती है। 1 बर्पी करने से 2 कैलोरी बर्न होती है। यह एक्सरसाइज शरीर की कंडीशनिंग करने में मदद करती है। इससे शरीर की सहनशक्ति और स्टैमिना भी बढ़ता है। इसके साथ ही यह दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को सुधारने में भी मदद करती है। बर्पीज एक्सरसाइज फुल बॉडी वर्कआउट है। जिससे शरीर की सभी मसल्स पर प्रभाव पड़ता है। हर सेशन से शरीर की छाती, क्वाड्स, ग्लूट्स, आर्म और हैमस्ट्रिंग मसल्स मजबूत बनती है।

रोजाना सिर्फ 20 मिनट घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, Omicron से लड़ने में मिलेगी मदद

- पुल अप

पुल-अप एक कंप्लीट एक्सरसाइज है जिससे अपर बॉडी टोन होती है। बिगिनर्स हो या प्रोफेशनल, जिम में अपने वर्कआउट की शुरुआत करने और वार्मअप के लिए ये एक्सरसाइज जरूर करता है। पुल-अप एक्सरसाइज अन्य एक्सरसाइज की अपेक्षा यह कठिन हो सकती है क्योंकि इसमें अपने शरीर का वजन हाथों से खींचना होता है। इसे एक्सरसाइज को घर की ऊंची रेलिंग, कमरे, हॉल या छत में गेट के ऊपर का निकले हुए हिस्से को पकड़कर किया जा सकता है। पुल-अप एक्सरसाइज करने से स्ट्रेन्थ में काफी ज्यादा सुधार होता है। रोजाना करके स्टेमिना, स्ट्रेन्थ और एंड्यूरेंस बढ़ा सकते हैं। पुल-अप करने में काफी ताकत का इस्तेमाल होता है इसलिए इसे करने के दौरान काफी मात्रा में कैलोरी लगती है। जिससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ सकता है। पुल-अप करने के दौरान हार्ट बीट काफी तेज हो जाती है और शरीर में काफी मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचने लगती है।

इसे करते समय शुरुआत में ध्यान रखें कि अगर आप पूरे ऊपर नहीं जा पा रहे हैं, तो पहले आधे ऊपर जाएं और उसके बाद धीरे-धीरे शरीर को पूरा ऊपर ले जाने की कोशिश करें। यह भी याद रखें कि इस एक्सरसाइज को करते समय पेट टाइट रहे और हाथ कंधे से बाहर की ओर रहें।

रोजाना सिर्फ 20 मिनट घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, Omicron से लड़ने में मिलेगी मदद

- स्टेयर्स क्लाइंबिंग यानी सीढ़ी चढ़ना

स्टेयर्स क्लाइंबिंग यानी सीढ़ी चढ़ना भी काफी अच्छी होम एक्सरसाइज है। सीढ़ियां चढ़ना आपका सेहत से जुड़ी समस्याओं से निजात दिला सकता है। यह दिल के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज है। जो तनाव औऱ चिंता को दूर करने में भी फायदेमंद हो सकती है। फिटनेस एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सीढ़ियां चढ़ने से आपके पैर, टखने में मांसपेशियों को स्टेबल किया जा सकता है। इससे शरीर के संतुलन और सहनशक्ति को बेहतर बनाना जा सकता है। सीढ़ियां चढ़ने से आपको एक मूड-बूस्टिंग एनर्जी मिल सकती है। इससे कैलोरी बर्न होती है। साथ ही शरीर को ज्यादा ब्लड पंप करता है। तनाव और चिंता को भी दूर करने में भी सीढ़ियां चढ़ना मदद कर सकता है। सीढ़ियां चढ़ने से पैर की मांसपेशियों के अलावा, आपके क्वाड्रिसेप्स, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को भी बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा