Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरी हैं ओमेगा-3, कमी होने पर दिखने लगते हैं ये 10 लक्षण

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि आप जल्द ही अपने आहार में ओमेगा-3 युक्त भोजन को शामिल कर इसकी पूर्ती करे और स्वस्थ रहें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 5:51:30

शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरी हैं ओमेगा-3, कमी होने पर दिखने लगते हैं ये 10 लक्षण

शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरी होता हैं कि शरीर में सभी तरह के पोषक तत्वों की पूर्ती की जाए। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक हैं ओमेगा-3 जो कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्यूनिटी को मजबूत करते हुए कई तरह की बीमारियों से बचाव करता हैं। इसकी पूर्ती के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी हैं। शरीर में ओमेगा-3 की कमी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अब बात आती हैं कि कैसे पता करें कि शरीर में ओमेगा-3 की कमी हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि आप जल्द ही अपने आहार में ओमेगा-3 युक्त भोजन को शामिल कर इसकी पूर्ती करे और स्वस्थ रहें।
omega 3 health benefits,healthy living,Health tips,omega 3 health benefits एकाग्रता और ध्यान में कमी

ओमेगा-3 की कमी से आप एकाग्रता और ध्यान में कमी महसूस कर सकते हैं। साथ ही आपके बच्चों में ये एडीएचडी के लक्षणों का भी कारण बन सकता है। ये चिड़चिड़ापन और चिंता को भी कम करने में मदद करता है। जिन बच्चों और वयस्कों को बिना किसी कारण के जल्दी गुस्सा आता है, वे वास्तव में ओमेगा -3 की कमी से पीड़ित हो सकते हैं। ऐसे में ऐसे लोगों को एंग्जायटी और एंगर से बचने के लिए ओमेगा-3 का सेवन करना चाहिए।


omega 3 health benefits,healthy living,Health tips,omega 3 health benefits किडनी की समस्याएं

ओमेगा-3 का सेवन किडनी के काम काज को बेहतर बनाता है। ये रेनल फंक्शन को सही करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। साथ ही ओमेगा-3 के सेवन से आप बढ़ती हुई उम्र के साथ भी अपने किडनी के फंक्शन को बेहतर बना सकते हैं।
omega 3 health benefits,healthy living,Health tips,omega 3 health benefits आंखों की समस्या

डीएचए नामक ओमेगा -3 फैटी एसिड आंखों के लिए बेहद जरूरी है। ये आपको मोतियाबिंद से बचा सकता है। साथ ही जिन लोगों को ड्राई आईज की समस्या रहती है उनके लिए भी ये काफी फायदेमंद है। मछली जैसे ओमेगा-3 से भरपूज चीजों का रेगुलर सेवन कर आप अपने आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं। साथ ही ये आपकी आंखों के नर्व्स और सेल्स को भी बढ़ाने में मदद करते हैं।
omega 3 health benefits,healthy living,Health tips,omega 3 health benefits डिप्रेशन

ओमेगा -3 फैट मस्तिष्क का एक आवश्यक घटक है और न्यूरोप्रोटेक्टिव और एंटी इंफ्लेमेटी प्रभाव के लिए जाना जाता है। ये अल्जाइमर जैसे न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों और मस्तिष्क विकारों के इलाज में भी मदद करता है। इसके अलावा ओमेगा-3 की कमी वाले लोगों में मूड स्विंग्स और क्रेविंग जैसे गतिविधियां ज्यादा होती हैं।

omega 3 health benefits,healthy living,Health tips,omega 3 health benefits दिल की बीमारियां

ओमेगा -3 हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह हृदय रोग से बचाता है और आपके हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही ये दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी बीमारियों को होने से रोकता है। इसके अलावा ये ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने में मदद करता है। ओमेगा -3 उच्च रक्तचाप वाले लोगों में रक्तचाप के स्तर को कम कर सकता है एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। साथ ही ये ब्लड क्लॉटिंग और दिल के सेल्स और टिशूज में सूजन को रोकता है।
omega 3 health benefits,healthy living,Health tips,omega 3 health benefits
कमजोर इम्यूनिटी

ओमेगा -3 की कमी से लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती हैं। दरअसल, कमजोर इम्यूनिटी के कारण शरीर में सूजन बढ़ता है और शरीर कई बीमारियों से लड़ नहीं पाता। इसके अलावा ये शरीर के कई अंगों को अंदर से बीमार करने लगता है, जिसकी वजह से कई बार लोग ओमेगा -3 की कमी वाले लोगों में आप सुस्ती और आलस जैसे लक्षण देखेंगे।

omega 3 health benefits,healthy living,Health tips,omega 3 health benefits
पीरियड्स और प्रेग्नेंसी की मुश्किलें

महिलाओं के मुश्किल पीरियड्स को ओमेगा-3 आसान बना सकता है। जिन महिलाओं को लंबे समय तक, भारी पीरियड्स का अनुभव होता है, उन्हें ओमेगा -3 का सेवन बढ़ाने से राहत मिल सकती है। साथ ही प्रेग्नेंसी में ओमेगा-3 का सेवन बच्चे के दिमाग को तेज करने के साथ उसके विकास में मदद करता है। omega 3 health benefits,healthy living,Health tips,omega 3 health benefits
जोड़ों का दर्द और अकड़न

ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया दो सामान्य विकार हैं जो आपको ओमेगा-3 की कमी के कारण हो सकती है। दरअसल, ओमेगा -3 आपकी हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाकर हड्डियों की ताकत में सुधार कर सकता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो सकता है। ओमेगा -3 एस गठिया का भी इलाज कर सकता है। ओमेगा -3 को रेगुलर लेने से जोड़ों के दर्द को कम किया जा सकता है। omega 3 health benefits,healthy living,Health tips,omega 3 health benefits बालों का झड़ना और पतला होना

बालों के झड़ने के पीछे ओमेगा-3 का एक बड़ा हाथ है। पहली बात की ओमेगा-3 कमी से आपके बालों को रंग और टैक्चर खराब होने लगता है। दूसरा इसकी कमी इसकी बालों की बनावट और घनत्व में परिवर्तन करता है। साथ ही इसकी कमी से आपके बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और पतले हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपके बाल सूखे और डैमेज हैं तो, आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। omega 3 health benefits,healthy living,Health tips,omega 3 health benefits
रूखी त्वचा और त्वचा की अन्य समस्याएं

रूखी त्वचा और त्वचा की अन्य समस्याएं जैसे एक्जिमा, सूजन और घाव का कारण ओमेगा-3 फैटी एसिड हो सकता है। इसकी कमी से आपकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील, ड्राई और मुंहासे वाली हो सकती है। साथ ही ओमेगा -3 फैट त्वचा में नमी के नुकसान को रोकते हैं और इसे जलन से बचाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology