न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए प्रकार के योग! एनर्जी बढ़ाने के साथ आपको फिट एंड फाइन बनाने के आते हैं काम

योग आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यहां तक कि योग दिवस भी मनाया जाने लगा है। परंपरागत योग के फायदे तो अधिकतर लोग जान चुके ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 25 May 2021 6:57:48

नए प्रकार के योग! एनर्जी बढ़ाने के साथ आपको फिट एंड फाइन बनाने के आते हैं काम

योग आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यहां तक कि योग दिवस भी मनाया जाने लगा है। परंपरागत योग के फायदे तो अधिकतर लोग जान चुके हैं। आज हम आपको इन दिनों प्रचलित कुछ नए प्रकार के योग के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके अंदर जबरदस्त ऊर्जा तो भरेंगे ही साथ ही आपको चुस्त-दुरस्त भी बनाएंगे।

yoga,new trend yoga,fitness,yoga day,hip hop yoga,ballet yoga,acro yoga,aqua yoga,anti gravity yoga,health article in hindi

ऐक्वा योग

पानी से प्यार करने वालों को स्विमिंग पूल में किया जाने वाला यह योग बेहद पसंद आएगा। पानी जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है और आपको अधिक लचीला बनाता है। आर्थ्राइटिस, सख़्त जोड़ों और पीठ की समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए यह बेहतरीन साबित हो सकता है। पानी में स्ट्रेचिंग करना आपके फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है और शरीर पर शांतिदायक प्रभाव डालता है।

yoga,new trend yoga,fitness,yoga day,hip hop yoga,ballet yoga,acro yoga,aqua yoga,anti gravity yoga,health article in hindi

ऐंटी-ग्रैविटी योग

ऐंटी-ग्रैविटी या एरियल योग में पिलाटे, डांस योग और जिमनैस्टिक्स सभी का समन्वय है। झूले पर किए जाने वाले इस योग से पूरे शरीर का वर्कआउट होता है। आपका पूरे सेशन के दौरान गुरुत्वाकर्षण से मुक़ाबला है, जो संतुलन और लचीलेपन को बढ़ाने में सहायता करता है। ऐंटी-ग्रैविटी योग पीठ को लचीला और मज़बूत बनाने में सहायक होता है और सिर से लेकर पांव तक शरीर को एक सीध में बनाए रखता है। यह सुनिश्चित करता है कि सभी हिस्सों में पर्याप्त खिंचाव आए। एरियल योग पारंपरिक योग अभ्यास में नयापन, आनंद और मुश्क़िलों का नया स्तर और तीव्रता लाता है।

yoga,new trend yoga,fitness,yoga day,hip hop yoga,ballet yoga,acro yoga,aqua yoga,anti gravity yoga,health article in hindi

स्टैंड अप पैडल (एसयूपी)

हालांकि यह योग भारत में लोकप्रिय नहीं हो पाया है, जिसका कारण यहां का मौसम और स्वच्छ बीचेस की कमी है, लेकिन विदेशों में यह काफ़ी चर्चित है। स्टैंड अप पैडल योग सर्फ़िंग और योग का मेल है। इस योग में एक सर्फ़बोर्ड पर खड़े होकर क्रमबद्ध आसन करने होते हैं। एक अस्थिर सतह पर व्यायाम करके आप अपने कोर व मांसपेशियों को मज़बूत बनाते हैं, जैसा कि सामान्य योग क्लास में नहीं हो पाता। यह संतुलन, एकाग्रता, मज़बूती और लचीलेपन को बेहतर बनाता है।

yoga,new trend yoga,fitness,yoga day,hip hop yoga,ballet yoga,acro yoga,aqua yoga,anti gravity yoga,health article in hindi

बैले योग

जब आप बैले के बारे में सोचती हैं तो पहली चीज़ जो दिमाग़ में आती है वह है लालित्य, लचीलापन और पॉश्चर। बैले डांसर्स अपने सुडौल, छरहरे शरीर के लिए जाने जाते हैं। योग का यह रूप बैले और योग इन दोनों विधाओं का समन्वय है, जो आपकी मांसपेशियों में लचीलापन लाता है। बैले और योग के मिलन से शरीर को मज़बूती और सुडौल बनने में सहायता मिलती है।

yoga,new trend yoga,fitness,yoga day,hip hop yoga,ballet yoga,acro yoga,aqua yoga,anti gravity yoga,health article in hindi

ऐक्रो योग

पार्टनर आधारित इस वर्कआउट में योग के साथ ऐक्रोबैटिक्स और थाई मसाज के कुछ तत्व शामिल होते हैं। ऐक्रो योग संतुलन, लचीलापन और ताक़त बढ़ाने के लिए गुरुत्वाकर्षण और शरीर के भार का इस्तेमाल करता है। दंपतियों द्वारा किए जाने पर यह भावनात्मक रूप से उन्हें और क़रीब लाता है।

yoga,new trend yoga,fitness,yoga day,hip hop yoga,ballet yoga,acro yoga,aqua yoga,anti gravity yoga,health article in hindi

हिप हॉप योग

योग के इस मज़ेदार तरीक़े को अपनाकर आप अपने रूटीन में एक अच्छी आदत शामिल करें। ये उन लोगों के लिए है, जो अपनी क्लास में कुछ मज़ेदार शामिल करना चाहते हैं। इसके सेशन्स में संगीत का बोलबाला होता है और यह ऊर्जा से भरपूर होता है। कोरियोग्राफ़ी काफ़ी गतिशील और प्रेरक होती है। ये युवाओं के बीच काफ़ी लोकप्रिय है और यह वास्तव में शरीर में खिंचाव लाता है। हिप हॉप योग समुदाय की भावना को प्रबल करता है, क्योंकि यह एक के पीछे एक क्रमबद्ध तरीक़े से या समूह में किया जाता है, जो ख़ूबसूरत सामूहिक ऊर्जा का निर्माण करता है। हिप हॉप योग में योग और हिप हॉप दोनों ही विधाओं की ख़ासियतें शामिल हैं, जैसे-संपूर्ण शरीर का वर्कआउट और दिमाग़ी शांति व उत्साह में बढ़ोतरी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग