न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायरल संक्रमण से फैलता है जापानी बुखार, ये होते हैं लक्षण और बचाव के लिए करें ऐसा...

बरसात के दिनों में मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां तेज़ी से फैलती हैं। इनमें डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और ज़ीका ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 27 May 2021 1:29:33

वायरल संक्रमण से फैलता है जापानी बुखार, ये होते हैं लक्षण और बचाव के लिए करें ऐसा...

बरसात के दिनों में मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां तेज़ी से फैलती हैं। इनमें डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और ज़ीका वायरस प्रमुख हैं। जबकि इस मौसम में जापानी बुखार भी दस्तक देता है। जापानी बुखार फ्लेविवायरस से संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। यह एक संक्रमण बुखार है, जिसमें मरीज को तेज बुखार आता है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, आम तौर पर जापानी बुखार ग्रामीण इलाकों में अधिक होता है जहां चावल की खेती अधिक होती है। ऐसा माना जाता है कि फ्लेविवायरस चावल के खेतों में पनपते हैं।

इन्सेफ़ेलाइटिस को ही आम बोलचाल में जापानी बुखार कहा जाता है। वर्ष 1924 में जापान में एक अलग तरह के बुखार का पहला मामला सामने आया था जो धीरे-धीरे चीन तक पहुंच गया। यह एक प्रकार का दिमाग़ी बुखार है, जो वायरल संक्रमण के कारण होता है। जापान में पहली बार डायग्नोस होने के चलते इसे जापानी बुखार कहा जाने लगा। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन की रिपोर्ट के मुताबिक़ कई सालों तक जापान और चीन में कहर बरपाने के बाद 1960 के दशक में इन दोनों देशों में इस बुखार पर काबू पा लिया गया। लेकिन 70 के दशक से यह बुखार दक्षिण-पूर्वी एशिया में तेज़ी से फैलने लगा।

encephalitis,japani fever,brain,encephalitis symptoms,encephalitis precautions,flavivirus,rice field,health article in hindi

- यह एक दिमाग़ी बुखार है, जो वायरल संक्रमण से फैलता है।

- इसके वायरस मुख्य रूप से गंदगी में पनपते हैं। मच्छर और सुअर द्वारा फैलते हैं।

- वायरस जैसे ही शरीर में आते हैं, वे दिमाग़ की ओर चले जाते हैं।

- बुखार के दिमाग़ में जाने के बाद व्यक्ति की सोचने, समझने, देखने की क्षमता कम होने लग जाती है और संक्रमण बढ़ने के साथ ख़त्म हो जाती है।

- आम तौर पर 1 से 14 साल के बच्चे और 65 वर्ष से ऊपर के बुज़ुर्ग इसकी चपेट में आते हैं।

- उत्तर प्रदेश के पूर्वी ज़िलों में अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में इसके सबसे अधिक मामले देखे जाते हैं।

encephalitis,japani fever,brain,encephalitis symptoms,encephalitis precautions,flavivirus,rice field,health article in hindi

जापानी बुखार के लक्षण

बुखार, सिरदर्द, गर्दन में जकड़न, कमज़ोरी और उल्टी इस बुखार के शुरुआती लक्षण हैं। समय के साथ सिरदर्द में बढ़ोतरी होने लगती है और हमेशा सुस्ती छाई रहती है। यदि निम्न लक्षण दिखें तो नज़रअंदाज़ न करें।

- तेज़ बुखार, सिरदर्द, अतिसंवेदनशील होना और लकवा मारना।

- कई लोग तो संक्रमण की तीव्रता बढ़ने के साथ कोमा तक में चले जाते हैं।

- भूख कम लगना भी इसका प्रमुख लक्षण है।

- यदि बच्चे को उल्टी और बुखार हो। वे खाना न खा रहे हों और बहुत देर तक रो रहे हों तो डॉक्टर के पास ले जाएं।

- जापानी बुखार में लोग भ्रम का भी शिकार हो जाते हैं। पागलपन के दौरे तक पड़ते हैं।

encephalitis,japani fever,brain,encephalitis symptoms,encephalitis precautions,flavivirus,rice field,health article in hindi

यूं करें बचाव

क़रीब 90 साल पुरानी इस जानलेवा बीमारी के लिए कोई ऐंटी वायरल ड्रग उपलब्ध नहीं है। इससे बचाव के लिए आप ये सावधानियां बरतें।

- साफ़-सफ़ाई रखें। कोशिश करें आपके घर के आसपास गंदगी न होने पाए। ख़ासकर बरसात के मौसम में।

- समय से बच्चों का टीकाकरण कराएं।

- गंदे पानी के संपर्क में न आएं।

- बरसात के मौसम में खानपान के प्रति सचेत रहें।

- स्वच्छ पानी पिएं।

- मच्छरों से बचाव के लिए करें उचित इंतज़ाम। घर के आसपास पानी न जमा होने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग