न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेज आवाज और शोर-शराबे से भय का मतलब अकूस्टिकोफ़ोबिया, ऐसे पाएं निजात

अकूस्टिकोफ़ोबिया यानी तेज़ आवाज़ व शोर-शराबे से भय। इस बीमारी के बारे में बात करते हुए मुंबई की साइकियाट्रिस्ट काउंसलर ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 28 May 2021 3:11:00

तेज आवाज और शोर-शराबे से भय का मतलब अकूस्टिकोफ़ोबिया, ऐसे पाएं निजात

अकूस्टिकोफ़ोबिया यानी तेज़ आवाज़ व शोर-शराबे से भय। इस बीमारी के बारे में बात करते हुए मुंबई की साइकियाट्रिस्ट काउंसलर डॉ. रुख़साना अयाज़ कहती हैं,‘‘इस बीमारी से पीड़ित लोग तेज़ आवाज़ या शोरगुल सुनकर डर जाते हैं।’’ डॉ. अयाज़ ने बताया कि भारत में बहुत कम लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं।

acousticophobia,noise,loud noise,acousticophobia disease,acousticophobia symptoms,acousticophobia treatment,health article in hindi

क्या हैं इसके लक्षण?
इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति तेज़ आवाज़ सुनकर डर जाता है, वो कांपने लगता है और उसके पसीने छूटने लगते हैं। कुछ केसेज़ में मरीज़ को मिचली आना, दिल की धड़कन बढ़ना, सांस फूलना, मुंह सूखना या ऐंग्ज़ाइटी अटैक की भी शिकायत होती है।

acousticophobia,noise,loud noise,acousticophobia disease,acousticophobia symptoms,acousticophobia treatment,health article in hindi

कैसे होती है इसकी शुरुआत?

जो लोग ज़्यादा तनावग्रस्त व चिंतित रहते हैं, उन्हें यह बीमारी होने का ख़तरा अधिक होता है। इस बारे में विस्तार से बताते हुए डॉ. अयाज़ कहती हैं,‘‘किसी भी फ़ोबिया के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है। यह किसी विशेष घटना, बचपन की बुरी यादों इत्यादि से जुड़ा हो सकता है। परिवार का इतिहास और पालन-पोषण भी इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं।’’

अगर आप ऐसे माहौल में पले-बढ़े हैं, जहां हर कोई तेज़ आवाज़ को नापसंद करता है, ऐसे में आपका शोरगुल सुनकर परेशान होना, आम है। दुर्घटना का सामना इसका अन्य प्रमुख कारण है। अगर आप किसी ऐसी दुर्घटना की शिकार हुई हों या कोई ऐसी दुर्घटना देखी हो, जो शोरगुल या तेज़ आवाज़ के कारण घटित हुई हो तो आवाज़ के प्रति मन में भय बैठ जाना स्वाभाविक है। जिन लोगों को सुनने में परेशानी होती है, उन्हें भी यह बीमारी हो सकती है, क्योंकि उन्हें लगता है कि तेज़ आवाज़ के कारण वे बहरे हो सकते हैं।

acousticophobia,noise,loud noise,acousticophobia disease,acousticophobia symptoms,acousticophobia treatment,health article in hindi

निजात पाने का तरीक़ा

डॉ. अयाज़ कहती हैं,‘‘इस बीमारी के इलाज के लिए पहले मरीज़ को शांत करना ज़रूरी है। ट्रीटमेंट की शुरुआत तनाव को कम करने वाली दवाइयां देकर की जाती हैं। हालांकि दवाइयां हमेशा नहीं लेनी पड़तीं, लेकिन शुरुआत में दवाइयां खानी पड़ती हैं। उसके बाद सिस्टमैटिक डिसेन्सिटाइजेशन ट्रीटमेंट किया जाता है।

इसके तहत मरीज़ को पहले हल्की आवाज़ और फिर धीरे-धीरे तेज़ आवाज़ सुनाई जाती है, ताकि उनके मन से आवाज़ का डर निकल जाए। मरीज़ को बिहेवियरल साइकोथेरैपी सेशन्स भी दिए जाते हैं, जिसके अंतर्गत डॉक्टर मरीज़ के डर का कारण जानकर उसे दूर करने की कोशिश करता है।’’

‘‘हमारे देश में ज़्यादातर समारोहों व उत्सवों की शुरुआत पटाखे छुड़ाकर की जाती है इसलिए बहुत कम लोग अकूस्टिकोफ़ोबिया से ग्रसित होते हैं, क्योंकि लोग आवाज़ को त्यौहार और शादी से जोड़कर देखते हैं। लोगों को मालूम होता है कि यह रस्म है इसलिए वे हंसी-ख़ुशी आवाज़ का आनंद उठाते हैं,’’ कहती हैं डॉ. अयाज़।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग