न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाती है ककड़ी, मोटापा-डायबिटीज को काबू करने में करती है मदद

गर्मी के दिनों में ककड़ी का सेवन लोग अधिक करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पानी अधिक मात्रा में होती है और ये जल्दी पच भी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 14 May 2021 12:32:19

गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाती है ककड़ी, मोटापा-डायबिटीज को काबू करने में करती है मदद

गर्मी के दिनों में ककड़ी का सेवन लोग अधिक करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पानी अधिक मात्रा में होती है और ये जल्दी पच भी जाती है। ककड़ी में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्मी के समय हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। ककड़ी में 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर सकती है।

इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, आयोडीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। ककड़ी ना सिर्फ गर्मी से बचाने में मदद करती है बल्कि मोटापा कम करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकती है। तो चलिए आज हम आपको ककड़ी खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

cucumis melo var. utilissimus,kakdi,cucumber,kakdi nutrition,diabetes,overweight,thirst,health article in hindi

प्यास बुझाए

जिन्हें गर्मियों में बहुत अधिक प्यास लगती हो तो ककड़ी खाने से प्यास शांत होती है। इसके अलावा इसका रस बनाकर पीने से भी शरीर में जल की आपूर्ति होती है। ककड़ी में खीरे की अपेक्षा जल की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।

कम करे वजन

जब भी आपको भूख लगे तो आप ककड़ी का सेवन करें। इसमें पानी और फाइबर अधिक होता है और कैलोरी की मात्रा कम होती है। आप जितना भी इसे खाएंगे वजन नहीं बढ़ेगा।

cucumis melo var. utilissimus,kakdi,cucumber,kakdi nutrition,diabetes,overweight,thirst,health article in hindi

डायबिटीज कंट्रोल करने

ककड़ी में मौजूद मिनरल्स शरीर में इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकते हैं। ककड़ी के सेवन से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।

मधुमेह और बीपी दूर करे

ककड़ी में पोटेशियम होता है जो उच्च रक्तचाप के रोगी को बहुत लाभ देता है। ककड़ी का सेवन शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है।

पाचन को बेहतर बनाने

ककड़ी का सेवन पित्त दोष से पैदा होने वाली बीमारियों को दूर करने में मददगार है। ककड़ी के नियमित सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर और कब्ज, एसिडिटी, सीने में जलन, गेस्ट्रो की समस्या से बचा जा सकता है।

cucumis melo var. utilissimus,kakdi,cucumber,kakdi nutrition,diabetes,overweight,thirst,health article in hindi

मजबूत होते हैं बाल

इसका नियमित रूप से सेवन करने से बाल जल्दी बढ़ते हैं। इसमें सिलिकॉन और सल्फर की मात्रा अधिक होती है, जो बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं। ककड़ी के जूस में गाजर और पालक का जूस मिलाकर पिएं। बाल जल्दी बढ़ेंगे। इसके रस से बालों को धोने से बाल सॉफ्ट और शाइनी होते हैं।

दिमाग को रखे कूल

ककड़ी के साथ इसके बीज भी फायदेमंद होते हैं। इसके बीज के सेवन से दिमाग की गर्मी दूर होती है। इसे खाने से चिड़चिड़ापन, उन्माद और मानसिक समस्याएं भी दूर होती हैं। दिमाग को कूल रखने के लिए इसके बीज को ठंडाई की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

cucumis melo var. utilissimus,kakdi,cucumber,kakdi nutrition,diabetes,overweight,thirst,health article in hindi

चेहरा चमकाए

ककड़ी का रस निकालकर मुंह, हाथ व पैर पर लैप करने से वे फटते नहीं हैं तथा चेहरे की चमक भी बढ़ाती है। इसका मास्क बनाकर आप चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा इसके रस को भी हाथ और चेहरे पर टैनिंग दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग