Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पतले शरीर वाले इन 8 चीजों को आहार में शामिल कर बढाएं वजन, बनाए अपनी पर्सनलिटी

ऐसे में पतले शरीर वाले लोगों को आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो वजन बढ़ाने का काम करते हुए आपकी पर्सनलिटी में निखार लेन का काम करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो वजन बढ़ाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 Jan 2022 3:20:13

पतले शरीर वाले इन 8 चीजों को आहार में शामिल कर बढाएं वजन, बनाए अपनी पर्सनलिटी

आजकल एक बड़ी आबादी मोटापे से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए डाइटिंग कर रही हैं। लेकिन वहीँ कुछ लोग ऐसे हैं जो पतले हैं और वजन कम हैं। ऐसे लोगों की पर्सनलिटी अच्छी नहीं बन पाती है और उन्हें अपने लुक को लेकर परेशान होना पड़ता हैं। ऐसे में पतले शरीर वाले लोगों को आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो वजन बढ़ाने का काम करते हुए आपकी पर्सनलिटी में निखार लेन का काम करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो वजन बढ़ाने का काम करेंगे।

increase weight by including these things,healthy living,Health tips
राजमा

राजमा की जायका आपके खाने का स्वाद बढ़ा देता है। राजमा में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, सोडियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको खाना पचाने में भी मदद मिलती है। अपने लंच में आप राजमा और चावल खा सकते हैं। अगर आपको परेशानी है, तो चावल की जगह रोटी भी खा सकते हैं।

increase weight by including these things,healthy living,Health tips मक्खन और घी

वजन बढ़ाने के लिए आप अपने दोपहर के खाने में मक्खन या घी की थोड़ी मात्रा ले सकते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आपके शरीर को पूरे दिन एनर्जी मिलती है। लोग ऐसा मानते हैं कि घी खाने से पेट में चर्बी जमा हो जाती है लेकिन ये सच नहीं है। हमारा शरीर घी को आसानी से पचा लेता है। increase weight by including these things,healthy living,Health tips
साबुत अनाज

साबुत अनाज के सेवन से आपको सही तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। लंच में इसे शामिल करने से आपका वजन सही ढंग से बढ़ने के साथ ही पाचन तंत्र भी सही रहता है। साबुत अनाज में आप गेंहू, जौ, रागी, मक्का और बाजरा का सेवन भी कर सकते हैं। इसके साथ आप दाल और सब्जी का सेवन भी कर सकते हैं। इससे गैस, कब्ज और पेट की समस्याओं में भी आराम मिलता है।

increase weight by including these things,healthy living,Health tips
रोटी या चावल

आमतौर पर लोग वजन बढ़ाने या घटाने के लिए भी चावल के सेवन से बचते हैं लेकिन डायटीशियन अर्चना बत्रा के अनुसार, आप दोपहर के खाने में एक या दो रोटी, ब्रेड और एक कटोरी चावल ले सकते हैं। इससे आपको अपनी डाइट में संपूर्ण आहार का पोषण मिलता है। रोटी और चावल दोनों में फोलेट होता है। इसमें विटामिन पाया जाता है, जो नई कोशिकाओं के निर्माण के लिए उत्तरदायी होता है। इसमें फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून का निर्माण करता है। increase weight by including these things,healthy living,Health tips
दही

आप दोपहर के खाने में दही या किसी अन्य डेयरी प्रोडक्ट को भी शामिल कर सकते हैं। इससे भी आपका गुड फैट मिलता है। साथ ही शरीर का सही विकास होता है। अगर आपको दही पसंद न हो, तो दूध की कोई डिश या छाछ का भी सेवन कर सकते हैं। increase weight by including these things,healthy living,Health tips
पास्ता

वजन बढ़ाने के लिए आप संतुलित मात्रा में स्टार्च और कार्ब्स की मात्रा ले सकते हैं इसलिए आप अपने दोपहर के खाने में पास्ता या सूप पास्ता जैसी डिशज का सेवन भी कर सकते हैं। इसकी कई अलग-अलग तरह की रेसिपीज का उपयोग अपनी डाइट में कर सकते हैं। increase weight by including these things,healthy living,Health tips
सब्जियां

सब्जियों का हमारे खाना सबसे अहम रोल होता है। सब्जियों के सेवन से आप आसानी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप दोपहर के खाने में मौसमी सब्जियां, आलू, शकरकंद, बीन्स, हरे मटर, चुकंदर, ब्रोकली और हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करें। दरअसल हरी पत्तेदार सब्जियां आपको कई बीमारियों और संक्रमण से दूर रखती है। इसमें आयरन, विटामिन सी, ए,बी और कैल्शियम भरपूर मात्रा पाया जाता है। इसकी मदद से सही तरीके से आपका वजन बढ़ता है और शारीरिक समस्याएं भी दूर रहती है। increase weight by including these things,healthy living,Health tips
दाल

दाल हमारे आहार का सबसे महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है। इसकी मदद से आप आसानी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। दाल में आप सभी तरह की दाल का उपयोग कर सकते हैं लेकिन वजन बढ़ाने के लिए आप खासतौर पर मूंग दाल, अरहर दाल, मसूर दाल और कुल्थी दाल का उपयोग कर सकते हैं। दाल में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह कई समस्याओं को भी दूर करने में भी मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology