न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में पनपती हैं कई परेशानियां, इन आहार से बढाएं इसका लेवल

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 10:45:55

हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में पनपती हैं कई परेशानियां, इन आहार से बढाएं इसका लेवल

शरीर के सभी हिस्से सही काम करें इसके लिए जरूरी हैं कि शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर संतुलित मात्रा में हो। शरीर के अंगों से कॉर्बन डाई ऑक्साइड बाहर निकालने में हीमोग्लोबिन ही मददगार साबित होता है। स्वस्थ पुरूष के रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा 13.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर जबकि महिलाओं के यह 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर होनी चाहिए। हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से त्वचा में पीलापन, थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, सिरदर्द जैसी कई समस्या होने लगती है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,hemoglobin deficiency,home remedies

तरबूज

गर्मियों में मिलने वाले तरबूज में आयरन की अधिक मात्रा होती है। आपको तरोंताजा रखने वाला यह फल ना सिर्फ आयरन से भरपूर होता है बल्कि इसे विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। एक कप तरबूज में करीब 0.4 मिलीग्राम आयरन होता है।

Health tips,health tips in hindi,hemoglobin deficiency,home remedies

पालक

आज के दौर में कई लोगों को हरी सब्जी खाना पसंद नहीं होता है। विशेष रूप से बच्चे पालक या हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने में आनाकानी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन हरी सब्जियों को खाने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आप भी अपनी डाइट में आयरन वाले खाद्य पादर्थों को शामिल करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको पालक को अपनी रोजाना डाइट में शामिल करना चाहिए। यह आपको तेजी से आयरन प्रदान करता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। करीब 100 ग्राम पालक को खाने से आपको चार मिलीग्राम तक आयरन प्राप्त होता है।

Health tips,health tips in hindi,hemoglobin deficiency,home remedies

सोयाबिन और राजमा

हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आपको फलियां खानी चाहिए। फलियो में आप विशेष तौर पर सोयाबीन, राजमा और मटर का सेवन कर सकते हैं। सोयाबिन राजमा और मटर को आप किसी भी तरह की सब्जी के साथ मिलाकर बना सकते हैं। यह सभी फलियां रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का कार्य करती हैं। साथ ही इनमें फोलेट व विटामिन सी की भी उच्च मात्रा होती है। आपको बता दें की 100 ग्राम सोयाबिन से आपको करीब 15.7 मिलीग्राम आयरन मिलता है।

Health tips,health tips in hindi,hemoglobin deficiency,home remedies

सेब

हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के घरेलू नुस्खे में सेब को भी शामिल किया जाता है। रोजाना एक सेब खाने से हिमोग्लोबिन का स्तर सामान्य होता है। सेब में आयरन व अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो रक्त में हिमोग्लोबिन के स्तर को सामान्य बनाने के लिए जरूरी होते हैं। इस उपाय से हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए आप दिन में एक सेब का सेवन करें या सेब और चुकंदर का आधा कप जूस दिन में दो बार पिएं। इस जूस को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें अदरक और नींबू के रस को भी मिला सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,hemoglobin deficiency,home remedies

चिकन ब्रेस्ट

आप चिकन ब्रेस्ट को अपनी डाइट में शामिल करके हीमोग्लोबिन के स्तर को तेजी से बढ़ा सकते हैं। चिकन ब्रेस्ट आयरन का मुख्य स्रोत होता है। 100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट से आपको करीब 0.7 मिलीग्राम आयरन मिलता है। यदि आपका हीमोग्लोबिन सामान्य स्तर से कम हो तो ऐसे में आपको रोजाना कम से कम एक बार चिकन ब्रेस्ट खाने की सलाह दी जाती है।

Health tips,health tips in hindi,hemoglobin deficiency,home remedies

योग

हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए आप एक्सरसाइज या योग की मदद ले सकते हैं। अध्ययन से पता चला है कि मध्यम और तेजी से किए जानें वाली एरोबिक्स व अन्य एक्सरसाइज से खिलाड़ियों की रक्त कोशिकाओं में वृद्धि होती है। रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन मौजूद होता है, जो फेफड़ों व अन्य अंगों को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। एक्सरसाइज के साथ ही सांस संबंधी कई ऐसे योगासन भी होते हैं। जो आपके हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग