न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गठिया में आराम दिलाने के साथ ही कई चमत्कार दिखाती हैं हल्दी, जानें इनके बारे में

भारतीय भोजन में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली हल्दी का आयुर्वेद में भी बड़ा महत्व माना जाता हैं। हल्दी के चमत्कारी गुणों के चलते यह कई बिमारियों को दूर करने में मददगार साबित होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 11:39:43

गठिया में आराम दिलाने के साथ ही कई चमत्कार दिखाती हैं हल्दी, जानें इनके बारे में

भारतीय भोजन में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली हल्दी का आयुर्वेद में भी बड़ा महत्व माना जाता हैं। हल्दी के चमत्कारी गुणों के चलते यह कई बिमारियों को दूर करने में मददगार साबित होती हैं। हल्दी से जुड़े कई घरेलू नुस्खें हैं जो अच्छी सेहत दिलाने में मददगार साबित होते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद हैं। हल्दी एक ऐसी जड़ है, जिसे आप सौ मर्ज की एक दवा कह सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं हल्दी के उपयोग कि किस तरह हल्दी विभिन्न रोगों में चमत्कार दिखाती हैं।

Health tips,health tips in hindi,turmeric health benefits

ठीक करती है बुखार

अगर किसी को बार-बार बुखार आता है, तो उसे गुनगुने पानी में हल्दी डालकर उसका घूंट- घूंट सेवन करना चाहिए। हल्दी निमोनिया, टायफाइड आदि हर तरह के बुखार से लड़ने में मदद करती है। इसलिए डेंगू के मरीज़ों को भी हल्दी के सेवन की सलाह दी जाती है। डेंगू के अलावा मलेरिया, स्वाइन फ्लू में आनेवाले बुखार से भी हल्दी छुटकारा दिलाती है।

Health tips,health tips in hindi,turmeric health benefits

हल्दी के फ़ायदे डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए

हल्दी एक हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट है यानी यह खून में शर्करा की मात्रा को कम करती है। इसलिए इसके सेवन से खून में शर्करा की मात्रा कम हो जाती है, जिसका फ़ायदा टाइप टू डायबिटीज़ के मरीज़ों को होता है।

Health tips,health tips in hindi,turmeric health benefits

पाचन शक्ति बढ़ाती है

यह पाचन तंत्र के सारे कामों को भली-भांति संचालित करती है और भोजन के पचने की प्रक्रिया में मदद करती है। इससे व्यक्ति कब्ज़ और पेट की दूसरी गड़बड़ियों से बचा रहता है।

Health tips,health tips in hindi,turmeric health benefits

कम करती है स्ट्रेस

गलाकाट प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तनाव या स्ट्रेस एक बड़ी समस्या बन चुका है। हल्दी एडप्टोजन की तरह काम करती है और मानसिक तनाव और चिंता के स्तर को कम करती है। इसकी मदद से न केवल याददाश्त बेहतर होती है, बल्कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी दुरूस्त रहती है और एकाग्रता बढ़ती है।

Health tips,health tips in hindi,turmeric health benefits

अस्थमा में भी फ़ायदेमंद

मौसम के परिवर्तन पर ख़ासकर सर्दियों में अस्थमा के मरीज़ों को काफ़ी परेशानी होती है। ऐसे में अस्थमा के मरीज़ों को नियमित रूप से गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीना चाहिए। इससे उन्हें काफ़ी आराम मिलेगा।

Health tips,health tips in hindi,turmeric health benefits

गठिया में मिलेगा आराम

गठिया यानी आर्थराइटिस में न केवल जोड़ों में दर्द होता है, बल्कि चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। हल्दी पाउडर में एंटी आर्थराइटिक गुण होते हैं, जिसकी वजह से यह जोड़ों के दर्द सहित इसके कई लक्षणों में फ़ायदा पहुंचाती है।

Health tips,health tips in hindi,turmeric health benefits

एनीमिया, तो करिए हल्दी का सेवन

भारतीय महिलाएं अक्सर एनीमिया यानी खून की कमी से पीड़ित रहती हैं। इससे उन्हें हर वक़्त थकान और कमज़ोरी महसूस होती है। हल्दी के नियमित सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ जाती है और एनीमिया से छुटकारा मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग