न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

त्रिफला तीन आयुर्वेदिक जड़ी बूटी आंवला, बहेड़ा और हरड़ के मिश्रण से तैयार होता है। त्रिफला चूर्ण को आयुर्वेद में शरीर का कायाकल्प करने वाला रसायन औषधि माना गया है।चिकित्सकों की सलाह होती है कि त्रिफला का सेवन बिना चिकित्सीय परामर्श के नहीं करना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 8:28:18

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

त्रिफला तीन आयुर्वेदिक जड़ी बूटी आंवला, बहेड़ा और हरड़ के मिश्रण से तैयार होता है। त्रिफला चूर्ण को आयुर्वेद में शरीर का कायाकल्प करने वाला रसायन औषधि माना गया है।चिकित्सकों की सलाह होती है कि त्रिफला का सेवन बिना चिकित्सीय परामर्श के नहीं करना चाहिए। कई बार अधिक मात्रा में त्रिफला का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। त्रिफला का इस्तेमाल आमतौर पर लोग कब्ज़ दूर करने के लिए करते हैं। पेट के अलावा भी इसे खाने से कई रोगों में राहत मिलती है जिसके बारे में नीचे आपको पूरी जानकारी दी जा रही है।

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

कमजोरी दूर करें

शारीरिक दुर्बल व्यक्ति के लिए त्रिफला का सेवन रामबाण साबित होता है। इसके सेवन करने वाली व्यक्ति की याद्दाश्त भी अन्य लोगों के मुकाबले तेज होती है। इसका सेवन करने से दुर्बलता कम होती है। दुर्बलता को कम करने के लिए त्रिफला को हरड़, बहेड़ा, आंवला, घी और शक्कर को मिलाकर खाना चाहिए।

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

इम्यूनिटी बूस्ट करे

त्रिफला चूर्ण का सेवन मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। दरअसल, इसमें इम्यूनिटी माड्यूलेट्री एक्टिविटी पाई जाती है जो इम्यून सेल्स को एक्टिव करके उन्हें मजबूत बनाने में मदद करती है। यदि आपके शरीर में दुर्बलता है तो भी त्रिफला चूर्ण का सेवन कर आप अपने शरीर का कायाकल्प कर सकते हैं।

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

ओरल हेल्थ के लिए

त्रिफला चूर्ण की मदद से आप ओरल हेल्थ से जुड़ी किसी भी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, त्रिफला चूर्ण में एंटीकैरीज एक्टिविटी पाई जाती है जो दांतों को खराब होने से बचाए रखने का गुण रखता है। इसके अलावा अगर ब्रश करते हुए आपके मसूड़ों से खून निकलने लगता है तो इस समस्या से निजात पाने के लिए भी आप त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

हाई ब्लड प्रेशर में राहत

त्रिफला का सेवन करने से हृदय रोग और उच्च रक्तचाप में आराम मिलता है। यदि आप भी उच्च रक्तचाप से परेशान है तो रोजाना तीन से चार ग्राम त्रिफला के चूर्ण का सेवन रात को सोते समय दूध के साथ कर लें। इसके नियमित इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी।

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

​डायबिटीज के लिए मददगार

त्रिफला के नियमित सेवन से खून में मौजूद ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कम किया जा सकता है। जिसके कारण डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। इसके अतिरिक्त इसमें एंटी डायबेटिक गुण भी पाया जाता है, जो टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम से भी बचाए रखने में मदद कर सकता है।

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

कब्ज से राहत

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान और तनाव भरे माहौल में ज्यादातर लोग कब्ज व शारीरिक सुस्ती से ग्रस्त रहते हैं। ऐसे में गुनगुने पानी के साथ त्रिफला का सेवन फायदा पहुंचाता है।

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

नेत्र रोग से राहत मिले

त्रिफला के चूर्ण का सेवन आखों से जुड़ी समस्यओं से निजात पाने में मदद करता है। त्रिफला के चूर्ण को पानी में डालकर आखों को धोने से आखों की परेशानी दूर होती है। मोतियाबिंद, आखों की जलन, आखों का दोष और लंबे समय तक आखों की रोशनी को बढ़ाए रखने के लिए 10 ग्राम गाय के घी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण और पांच ग्राम शहद को मिलाकर सेवन करें।

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

चर्म रोग दूर करें

चर्म रोग जैसे दाद, खाज, खुजली, फोड़े-फुन्सी की समस्या में सुबह-शाम 6 से 8 ग्राम त्रिफला चूर्ण खाने से फायदा होता है।

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

सिर दर्द में गुणकारी

त्रिफला, हल्दी, चिरायता, नीम के अंदर की छाल और गिलोय को मिला कर बनें मिश्रण को आधा किलो पानी में पकाएं। ध्यान रहे इसे 250 ग्राम रहने तक पकाते रहें। अब इसे छानकर कुछ दिन तक सुबह व शाम के समय गुड़ या शक्कर के साथ सेवन करने से सिर दर्द कि समस्या दूर होती है।

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

मोटापे से राहत

त्रिफला का सेवन मोटापे को कम करने में मदद करता है। मोटापा कम करने के लिए त्रिफला के गुनगुने काढ़े में शहद मिलाकर लें। इसके अलावा त्रिफला चूर्ण को पानी में अच्छे से उबालकर, शहद मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी कम होती है।

तीन जड़ी बूटी का मिश्रण है त्रिफला, सेवन से होते हैं ये 11 फायदे

डिटॉक्स के रूप में

त्रिफला का सेवन शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके लिए आप रात में त्रिफला चूर्ण को एक गिलास पानी में घोलकर पीएं। आपको कुछ ही दिन में इसका असर देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा