न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत भी देता हैं टमाटर का सूप, जानें इसके स्वास्थ्य फायदे

टमाटर का सूप सर्दियों में आपको हेल्दी और फिट रखने का काम करेगा। आज इस कड़ी में हम आपको टमाटर सूप के स्वास्थ्य फायदों और इसे बनाने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 Jan 2022 2:40:36

सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत भी देता हैं टमाटर का सूप, जानें इसके स्वास्थ्य फायदे

सर्दियों के इस मौसम में गर्मागर्म टमाटर का सूप पीना सभी पसंद करते हैं। घर हो या होटल टमाटर का सूप पहली पसंद बनता हैं। टमाटर का यह सूप स्वाद के साथ सेहत भी देने का काम करता हैं। टमाटर में विटामिन A, E, C, K और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। टमाटर का सूप सर्दियों में आपको हेल्दी और फिट रखने का काम करेगा। आज इस कड़ी में हम आपको टमाटर सूप के स्वास्थ्य फायदों और इसे बनाने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

tomato soup,health benefits of tomato soup,health living,Health tips

वजन घटाने में मददगार

टमाटर का सूप वजन घटाने में सहायक होता है। दरअसल, टमाटर के सूप में फाइबर और पानी अधिक मात्रा में होता है। इसे पीने से भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है। वेट लॉस के लिए आप टमाटर का सूप ऑलिव ऑयल में बना सकते हैं। वेट लॉस डाइट में आप टमाटर के सूप को शामिल कर सकते हैं।

tomato soup,health benefits of tomato soup,health living,Health tips

हड्डियां बनाए मजबूत

सर्दियों में टमाटर का सूप पीने से आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। दरअसल, शरीर में लाइकोपीन की कमी होने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। टमाटर सूप में लाइकोपीन होता है, ऐसे में इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। टमाटर सूप में विटामिन के और कैल्शियम भी होता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

tomato soup,health benefits of tomato soup,health living,Health tips

इम्यूनिटी को करें मजबूत

टमाटर के सूप में कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई और विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है। नियमित रूप से टमाटर का सूप पीने से शरीर में विटामिंस की कमी दूर होती है। टमाटर के सूप में विटामिन सी होता है, इससे इम्यूनिटी मजबूत बनती है।

tomato soup,health benefits of tomato soup,health living,Health tips

ब्लड शुगर कंट्रोल रखे

टमाटर का सूप ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखने में मदद करता है। टमाटर के सूप में क्रोमियम नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को हेल्दी रहने के लिए टमाटर का सूप पीना चाहिए। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने का आसान टिप्स है।

tomato soup,health benefits of tomato soup,health living,Health tips

कैंसर की संभावना करें कम

टमाटर के सूप में लाइकोपीन और कैरोटोनॉयड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे महिला और पुरुष दोनों में कैंसर होने की संभावना घट जाती है। हफ्ते में तीन दिन यह सूप पीने से ब्रेस्ट, प्रोस्टेट कैंसर की संभावना कम हो जाती है।

tomato soup,health benefits of tomato soup,health living,Health tips

दिमाग के लिए फायदेमंद

टमाटर का सूप दिमाग को दुरुस्त रखने में भी लाभकारी होता है। टमाटर के सूप में पोटैशियम और कॉपर होता है। ये दोनों तत्व दिमाग और नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। दिमाग को दुरुस्त बनाने के लिए सभी उम्र के लोग टमाटर के सूप का सेवन आसानी से कर सकते हैं।

tomato soup,health benefits of tomato soup,health living,Health tips

एनीमिया से बचाए

सर्दी में नियमित रूप से टमाटर का सूप पीने से एनीमिया से बचा जा सकता है। टमाटर में मौजूद तत्व शरीर में खून की कमी पूरा करते हैं। इसके अलावा टमाटर के सूप में मौजूद सेलेनियम रक्त प्रवाह को भी बेहतर बनाता है।

tomato soup,health benefits of tomato soup,health living,Health tips

टमाटर सूप बनाने का तरीका

- टमाटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह से धो लें।
- अब टमाटर और अदरक को मिक्सी में पीस लें।
- इसके बाद इस मिश्रण को एक पैन में रखें। 10-15 मिनट तक इसे उबालें।
- फिर इस पेस्ट को छलनी से छान लें।
- अब कॉर्न फ्लोर का घोल तैयार करें। इसमें गुठलियां न पड़ने दें।
- एक कढ़ाई लें, इसमें मक्खन डालें और गर्म करें।
- इसमें मटर, गाजर डालें और 3-4 मिनट तक भून लें।
- सब्जियों को नरम होने दें। इसके बाद इसमें कॉर्न फ्लोर का घोल डाल दें।
- अब इसमें छना हुआ टमाटर का सूप, नमक और काली मिर्च डालें।
- आवश्यकतानुसार पानी मिला लें। उबाल आने के बाद 4-5 मिनट तक इसे पकाएं।
- अब इस सूप को गर्मा-गर्म परोसें। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से क्रीम भी डाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग