Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको सेहतमंद बनाने का काम करेगी अर्जुन की छाल+दालचीनी, जानें इसके ये 7 फायदे

अर्जुन की छाल और दालचीनी का एक साथ सेवन आपकी सेहत से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों से निजात दिलाने में मददगार साबित होगा। इसका सेवन चाय या काढ़े के रूप में किया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इसके फायदों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Jan 2022 2:51:02

आपको सेहतमंद बनाने का काम करेगी अर्जुन की छाल+दालचीनी, जानें इसके ये 7 फायदे

आयुर्वेद का हमारे जीवन में बड़ा महत्व बताया गया हैं जिसमें बताई गई कई चीजें आपकी सेहत को दुरुस्त करने का काम करती हैं। इन्हीं चीजों में अर्जुन की छाल और दालचीनी भी हैं जिसका कई तरीकों से इस्तेमाल कर बीमारियों से बचा जा सकता हैं। हम आज बात करने जा रहे हैं इन दोनों चीजों के संगम की और इससे होने वाले फायदों की। जी हां, अर्जुन की छाल और दालचीनी का एक साथ सेवन आपकी सेहत से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों से निजात दिलाने में मददगार साबित होगा। इसका सेवन चाय या काढ़े के रूप में किया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इसके फायदों के बारे में...

health benefits of arjuna bark and cinnamon,Health tips,healthy living हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि दालचीनी और अर्जुन की छाल से बना काढ़ा आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इन दोनों का मिश्रण आपके शरीर में बैड कोल्स्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है। ऐसे में अगर हृदय रोगी नियमित रूप से अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीते हैं, तो इससे उनका हृदय स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।

health benefits of arjuna bark and cinnamon,Health tips,healthy living
कैंसररोधी गुणों से भरपूर

आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि दालचीनी और अर्जुन की छाल एंटीकैंसर गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा यह कैंसर के जोखिमों को कम करने में लाभकारी हो सकता है। इन दोनों का मिश्रण बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है।

health benefits of arjuna bark and cinnamon,Health tips,healthy living डायबिटीज को रखे नियंत्रित

डायबिटीज रोगियों के लिए दालचीनी और अर्जुन की छाल का सेवन लाभकारी हो सकता है। प्राकृतिक गुणों से भरपूर दालचीनी और अर्जुन की छाल में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के गुण होता है। साथ ही यह पॉलीपेनॉल्स सीरम ग्लूकोज और इंसुलिन को कम करने का गुण होता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है। अगर आप अपने शरीर का ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना दालचीनी और अर्जुन की छाल का चाय पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

health benefits of arjuna bark and cinnamon,Health tips,healthy living इम्यूनिटी करे बूस्ट

दालचीनी और अर्जुन की छाल में नैचुरल फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो कई तरह की बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। जो आपके लिए काफी फायदेमंद है। यह सर्दी-जुकाम और वायरस से राहत दिलाने में असरदार है।
health benefits of arjuna bark and cinnamon,Health tips,healthy living ब्लड सर्कुलेशन को करे बेहतर

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी अर्जुन की छाल और दालचीनी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, अगर आप नियमित रूप से अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीते हैं, तो यह आपके शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को दूर करके ब्लड को पतला करता है। जिससे आपके शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर तरीके से होता है। साथ ही यह हृदय की पम्पिंग क्षमता में सुधार ला सकता है।

health benefits of arjuna bark and cinnamon,Health tips,healthy living मोटापा करे कम

मोटापा कंट्रोल करने में भी अर्जुन की छाल और दालचीनी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, अगर आप रोजाना 1 कप खाली पेट अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा या चाय पीते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। साथ ही शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम हो सकती है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर का वजन संतुलित रखना चाहते हैं, तो रोजाना 1 कप खाली पेट दालचीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा पिएं।

health benefits of arjuna bark and cinnamon,Health tips,healthy living
स्किन की झुर्रियों को करे कम

दालचीनी और अर्जुन की छाल से तैयार फेसमास्क भी आपकी स्किन पर निखार लाने में असरदार हो सकता है। इससे स्किन की झुर्रियां, मुंहासे और दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। फेसमास्क तैयार करने के लिए 1 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। अब इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच शहद मिक्स करके अपने फेस पर लगाएं। चेहरे पर मास्क लगाने के करीब 20-30 मिनट बाद अपने फेस को धो लें। इससे स्किन की झुर्रियां कम हो सकती हैं। health benefits of arjuna bark and cinnamon,Health tips,healthy living कैसे तैयार करें अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय ?

अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इसकी तैयार को तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी को अच्छे से उबाल लें। अब इसमें आधा चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर डालें। इसके बाद इसमें एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। अब आप इसमें अपने स्वादानुसार दूध और गुड़ मिला सकते हैं। लीजिए आपका चाय तैयार है। इस चाय को छानकर पिएं। आप रोज सुबह साधारण चाय के बदले इस चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। अगर आप चाहे, तो इसमें मीठा स्किप कर सकते हैं। इससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है।

अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा कैसे बनाएं ?

काढ़े के रूप में भी अर्जुन की छाल और दालचीनी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका काढ़ा तैयार करने के लिए 1 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। अब इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इन दोनों मिश्रण को 1 गिलास पानी में अच्छे से उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पी जाएं। इससे आपके शरीर का वजन तेजी से घट सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology