न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमारा शरीर जॉइंट्स की बदौलत ही रहता गतिशील, हेल्दी बनाने को लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

शरीर को गतिशील बनाए रखने के लिए जॉइंट्स बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। इनकी बदौलत ही आप चलने, दौड़ने, कूदने में सक्षम होते ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 16 May 2021 1:30:36

हमारा शरीर जॉइंट्स की बदौलत ही रहता गतिशील, हेल्दी बनाने को लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

शरीर को गतिशील बनाए रखने के लिए जॉइंट्स बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। इनकी बदौलत ही आप चलने, दौड़ने, कूदने में सक्षम होते हैं। सामान्य रूप से कहें तो आप अपने शरीर के अंगों को जो आसानी से घुमा पाते हैं वह इनकी ही वजह से संभव हो पाता है। ऐसे में आपको जॉइंट्स की सेहत की बिल्कुल भी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। उन्हें हेल्दी बनाना चाहिए। अगर आप अपने जॉइंट्स को हेल्दी और मज़बूत बनाने की सोच रहे हैं, तो अपनी लाइफ़स्टाइल में यह छोटे-छोटे और ज़रूरी बदलाव लाएं।

joints,strong joints,healthy joints,right diet,vitamin d,healthy weight,exercise,smoking,shoes,health article in hindi

अच्छी और सही डाइट लें

हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खानपान लें। डेयरी प्रॉडक्ट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं, इनके अलावा हरी, पत्तेदार सब्ज़ियां भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। जॉइंट्स के ल्यूब्रिकेंट्स को बनाए रखने के लिए गुड फ़ैट लें। इसके लिए आप सैल्मन और ट्यूना जैसी फ़ैटी फ़िश, बादाम, अखरोट, फ़्लैक्सीड्स और चिया सीड्स जैसे नट्स व सीड्स और फ्रूट में एवोकाडो और ऑलिव ऑयल की तरफ़ मुड़ें। इसके अलावा आप अपनी डाइट में बोन ब्रॉथ, साबुत अनाज, रूट्स वेजीटेबल, अलग-अलग फल, बीन्स और दालों को शामिल करें।

विटामिन डी वाले आहार

बिना विटामिन डी लिए शरीर कैल्शियम को नहीं सोखता। इसलिए अंडे और सूरज की धूप जरूर सेकें।

joints,strong joints,healthy joints,right diet,vitamin d,healthy weight,exercise,smoking,shoes,health article in hindi

एक हेल्दी वेट मेंटेन करें

अगर आपका वज़न अधिक है, तो अतिरिक्त वज़न का भार कूल्हों, घुटनों और टखनों के जोड़ों पर ही पड़ता है। आप अपने वज़न को कम करके और सही वेट मेंटेन करके इन जोड़ों को दबाव मुक्त कर सकते हैं। इससे जोड़ों को नुक़सान नहीं पहुंचेगा।

एक्सरसाइज़ करें

एक आलसी और गतिहीन जीवन शैली आपके जॉइंट्स पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इसलिए इन्हें किसी भी तरह के नुक़सान से बचाने और मज़बूत व स्वस्थ बनाए रखने के लिए गतिशील रहें। चलते रहें।

joints,strong joints,healthy joints,right diet,vitamin d,healthy weight,exercise,smoking,shoes,health article in hindi

धूम्रपान बंद करें

ज्यादा धूम्रपान करने से विटामिन डी और कैल्शियम का अवशोषण अच्छी प्रकार से नहीं हो पाता। इसलिए ज्यादातर स्मोकर्स की हड्डियां कमजोर ही होती हैं।

पोजिशन बदलते रहें

लंबे समय तक एक ही पोजिशन में ना तो बैठे रहें और ना ही खडे़ रहें। बीच-बीच में अपनी पोजिशन बदलते रहें।

सही प्रकार के जूते पहने

गलत ढंग के जूते पहनने से जोड़ आपस में घिसते जाते हैं। इसलिए हाई हील ना पहनकर सही फिटिंग वाले जूते पहनें।

joints,strong joints,healthy joints,right diet,vitamin d,healthy weight,exercise,smoking,shoes,health article in hindi

इन बातों को ध्यान में रखें :—

- लंबे समय तक एक ही स्थिति में नहीं बैठें। जब भी टाइम मिले, ज़रूर चलें।

- वॉकिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और स्ट्रेचिंग जैसी लो इम्पैक्ट एक्सरसाइज़ करें।

- वॉकिंग और रनिंग जैसी वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज़ के अलावा अपने वर्कआउट में रूटीन स्ट्रेंथ ट्रेंनिंग भी ऐड करें।

- जॉइंट्स को नुक़सान नहीं पहुंचे इसलिए एक्सरसाइज़ करते समय प्रोटेक्टिव गियर पहनें।

- पहली बार या लंबे अंतराल के बाद एक्सरसाइज़ शुरू करने जा रहे हैं, तो धीमी शुरुआत करें।

- जॉइंट्स को अतिरिक्त दबाव से बचाने के लिए और आसपास के लिगामेंट्स को किसी तरह की चोट नहीं पहुंचे, एक्सरसाइज़ करते समय हमेशा पॉश्चर सही रखें। कोई एक्सरसाइज़ करते समय उसी पर ध्यान दें और वज़न उठाते समय अधिक सावधानी बरतें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग