Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप कीटो के दौरान कर तो नहीं रहे ये गलतियां, वजन कम करने के चक्कर में सेहत को होगा नुकसान

लोग कीटो के दौरान कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से वजन कम होने की बजाय आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 11:11:32

कहीं आप कीटो के दौरान कर तो नहीं रहे ये गलतियां, वजन कम करने के चक्कर में सेहत को होगा नुकसान

आज के समय में वजन बढ़ना कई लोगों की समस्या हो चुकी हैं जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाने में लगे हुए हैं। लेकिन जब तक डाइट में बदलाव नहीं किया जाता इसका प्रभाव कम पड़ता हैं। देखा जाता हैं कि आजकल लोग वजन नियंत्रित करने के लिए डाइटिंग की मदद लेते हैं, खासतौर से कीटो का चलन बहुत हैं। लेकिन अक्सर लोग कीटो के दौरान कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से वजन कम होने की बजाय आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। तो चलिए डाइटिंग से जुड़ी ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में जानते हैं।
Health tips,health tips in hindi,dieting mistakes,kito diet एकदम से डाइट में बदलाव करना

अगर आप वजन नियंत्रित करने के चक्कर में एकदम से अपनी डाइट में काफी बदलाव कर देते हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। अगर आप डाइटिंग की शुरुआत में ही अपनी डाइट में कैलोरी की मात्रा को बिल्कुल कम कर देते हैं तो इससे आपके मेटाबॉलिज्म की कार्यक्षमता काफी कम हो जाती है और आपको वजन नियंत्रित करने में काफी समय लग सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप धीरे-धीरे अपनी डाइट में बदलाव करें। Health tips,health tips in hindi,dieting mistakes,kito diet शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक 'कीटो डाइट' को प्रयोग में लाने के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कई लोग डाइट के दौरान पानी पीना कम कर देते हैं, जोकि गलत है। भरपूर मात्रा में पानी पिएं। हालांकि इस दौरान सोडा, एडेड शुगर वाले पेय पदार्थ या एनर्जी ड्रिंक आदि से परहेज करना चाहिए। ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
Health tips,health tips in hindi,dieting mistakes,kito diet पर्याप्त मात्रा में आराम न करना

अध्ययनों से पता चला है कि तनाव वजन बढ़ने का एक कारण हो सकता है। पर्याप्त मात्रा में नींद न लेने से कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर में वृद्धि हो सकती है, यह तनाव को बढ़ाने वाला हार्मोन है। इसकी अधिकता से तनाव, चिंता, थकान और अन्य प्रकार के शारीरिक और मानसिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। शरीर को पूरा आराम न मिलने से कीटो डाइट का प्रभाव कम हो सकता है। इसलिए इस डाइट का पालन करने वाले लोगों को पर्याप्त मात्रा में शरीर को आराम जरूर देना चाहिए। Health tips,health tips in hindi,dieting mistakes,kito diet आहार का संतुलित न होना

कीटो डाइट को एक प्रतिबंधात्मक आहार माना जाता है जिसके लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव की आवश्यकता होती है। आहार में संतुलन को बनाए रखने के लिए वसा, प्रोटीन, सोडियम और तमाम तरह के अन्य पोषक तत्वों वाली चीजों को भोजन में जरूर शामिल करें। डाइट लेने का मतलब भोजन छोड़ने से ज्यादा, सही औऱ पौष्टिक मात्रा में सेवन पर ध्यान देना होता है। Health tips,health tips in hindi,dieting mistakes,kito diet कीटो फ्लू को न करें नजरअंदाज

आहार विशेषज्ञों के मुताबिक कार्ब्स के सेवन में अचानक कमी और आहार में बदलाव के कारण कीटो फ्लू नामक स्थिति हो सकती है। कीटो फ्लू के लक्षणों में मतली, थकान, कब्ज, सिरदर्द आदि शामिल हैं। यही कारण है कि कीटो डाइट लेने से पहले इस तरह की जटिलताओं से बेहतर तरीके से निपटने के लिए तैयारी कर लें। इस बारे में किसी आहार विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। Health tips,health tips in hindi,dieting mistakes,kito diet पूरा न होने वाला लक्ष्य निर्धारित करना

अगर आपका वजन नियंत्रित करने से संबंधित लक्ष्य ही ठीक नहीं होगा तो आपको काफी परेशानियों का सामना कर सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आपने एक हफ्ते में 10 किलो वजन कम करने का लक्ष्य बनाया है तो ऐसा संभव नहीं है। इसलिए अच्छा होगा कि आप वही लक्ष्य बनाएं जिसे आप आसानी से पूरा कर पाएं। अगर आपको अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए किसी विशेषज्ञ की जरूरत पड़े तो बिना हिचकिचाएं उनसे संपर्क करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology