न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ठंड में भी अगर रात को आपको आता है पसीना, तो हलके में ना लें; हो सकते है कोरोना संक्रमित

ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों में डायरिया, मितली आना, दर्द, उल्टी आना और त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण भी नजर आ रहे है। ओमिक्रोन से संक्रमित कुछ मरीजों में ठंड में रात में तेज पसीना आने के लक्षण भी देखे जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Jan 2022 1:14:52

ठंड में भी अगर रात को आपको आता है पसीना, तो हलके में ना लें; हो सकते है कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। नया ओमिक्रोन वेरिएंट पुराने वेरिएंट से पांच गुना ज्यादा तेजी से फैल रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तीसरी लहर का पीक आएगा तो एक दिन में दूसरी लहर के मुकाबले 4-5 गुना ज्यादा मरीज सामने आ सकते हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों में कई तरह के नए लक्षण नज़र आ रहे हैं। अभी तक कोरोना में लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार, सिर और बदन दर्द की समस्या हो रही थी, लेकिन ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों में डायरिया, मितली आना, दर्द, उल्टी आना और त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण भी नजर आ रहे है। ओमिक्रोन से संक्रमित कुछ मरीजों में ठंड में रात में तेज पसीना आने के लक्षण भी देखे जा रहे हैं।

अगर आपको भी ठंड में रात को पसीने आते है तो इसे हलके में ने लें। ये लक्षण कोरोना के नए वायरस ओमिक्रोन के लक्षण हो सकते हैं। इनमें से कोई भी लक्षण दिखने पर आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

कोरोना की तीसरी लहर में लक्षण

देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तीसरी लहर में संक्रमित मरीजों में पुराने लक्षणों के अलावा रात में तेज पसीना आना, मांसपेशियों में दर्द, डायरिया, मितली आना, सिर दर्द और नाक बहने की समस्या हो रही है। ऐसे में अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण नज़र आ रहा है तो तुरंत अपना टेस्ट कराएं।

कोरोना की दूसरी लहर में लक्षण

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित लोगों को सर्दी, जुकाम, गले में खराश, बुखार, गंध न आना, स्वाद चला जाना और कमजोरी जैसे लक्षण नजर आ रहे थे। कुछ लोगों को सिर दर्द और सांस लेने में तकलीफ भी हो रही थी। वहीं ऐसे कई मरीज थे जिन्हें सर्दी, जुकाम या बुखार जैसे कोई लक्षण नहीं हुए।

कोरोना की पहली लहर में लक्षण

देश मे कोरोना की पहली लहर में संक्रमित लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार, गंध और स्वाद चले जाने जैसे लक्षण नजर आ रहे थे। संक्रमित लोगों में यही लक्षण थे। ऐसे भी कई लोग थे जिन्हें किसी तरह के लक्षण महसूस नहीं हुए और वो संक्रमित थे।

ओमिक्रोन से बचाव के लिए...

ओमिक्रोन (Omicron) से बचने के लिए आपको कोवडि प्रोटोकॉल (Covid Protocol) का पालन करना जरूरी है। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और लोगों से दूरी बनाकर रखें, कही बाहर से घर आने पर हाथ अच्छी तरह से साबुन से धोएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल