न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन जान भले न लेता हो लेकिन अंदरूनी अंगों को पहुंचा रहा नुकसान: रिसर्च में खुलासा

ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर लोगों के बीच यह गलत धारणा पैदा हो रही है कि यह वैरिएंट ज्यादा घातक नहीं है। इसके संक्रमित लोग 3-4 दिन में ठीक हो रहे हैं। लेकिन एक नई रिसर्च ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। रिसर्च में बताया गया ओमिक्रॉन (Omicron) जान भले न लेता हो, लेकिन संक्रमित व्यक्ति के अंदरूनी अंगों को भरपूर नुकसान पहुंचा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Jan 2022 11:35:25

ओमिक्रॉन जान भले न लेता हो लेकिन अंदरूनी अंगों को पहुंचा रहा नुकसान: रिसर्च में खुलासा

कोरोना (Covid-19) के नई वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से एक बार फिर संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं। दुनिया में बीते 24 घंटे में 27.72 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई है। 9.55 लाख लोग ठीक हुए हैं और 7,847 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 6.72 लाख मरीजों के साथ टॉप पर है, जबकि 3.68 लाख के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर लोगों के बीच यह गलत धारणा पैदा हो रही है कि यह वैरिएंट ज्यादा घातक नहीं है। इसके संक्रमित लोग 3-4 दिन में ठीक हो रहे हैं। लेकिन एक नई रिसर्च ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। रिसर्च में बताया गया ओमिक्रॉन (Omicron) जान भले न लेता हो, लेकिन संक्रमित व्यक्ति के अंदरूनी अंगों को भरपूर नुकसान पहुंचा रहा है।

coronavirus,omicron,omicron infection,covid new variant omicron

जर्मनी की यूनिवर्सिटी क्लीनिक हैंबर्ग-एपेनड्रॉफ (UKE) के विशेषज्ञों ने यह शोध किया है और यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोध में कहा गया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण किसी भी किस्म या स्तर का हो, वह संक्रमित व्यक्ति के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में अपने निशान छोड़ जाता है। पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन पर भी यह बात लागू होती है। भले, इसके संक्रमितों में कोरोना के लक्षण भले ही नजर न आ रहे हो या फिर बहुत मामूली हों।

इस शोध में 45 से 74 साल की उम्र के 443 लोगों को शामिल किया गया। ये सब कोरोना के बेहद मामूली या हल्के लक्षणों के साथ संक्रमित हुए थे। कुछ संक्रमितों में तो कोरोना (Covid-19) के लक्षण दिखे ही नहीं थे। इनमें से 93% मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई थी।

लेकिन शोध के दौरान जब इन संक्रमितों के अंदरूनी अंगों का अध्ययन किया गया तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। एक शोधकर्ता ने बताया, 'जब इन लोगों के फेंफड़ों का परीक्षण किया गया तो पता चला कि वे 3% तक सिकुड़ गए हैं। ऐसे ही, दिल के परीक्षण से मालुम हुआ कि उसकी पंपिंग क्षमता 2% तक कम हो गई है। इतना ही नहीं, खून में मार्कर प्रोटीन की मात्रा तो 41% तक अधिक पाई गई। व्यक्ति तनाव में है, इसकी सूचना इसी प्रोटीन की मात्रा के जरिए दिल तक पहुंचती है।'

coronavirus,omicron,omicron infection,covid new variant omicron

शोधकर्ताओं के मुताबिक, 'कहानी यहां खत्म नहीं होती। कोरोना से संक्रमित लक्षणहीन या कम लक्षणों वाले मरीजों की किडनी की क्षमता भी 2% तक कम पाई गई। साथ ही, पैरों की नसों में खिंचाव 3 गुना तक अधिक देखा गया। हालांकि मस्तिष्क में इस संक्रमण की वजह से कोई खामी नहीं पाई गई।'

इस शोध को लेकर साइंटिफिक स्टडी सेंटर के निदेशक राफेल ट्वेरेनबोल्ड का कहना है कि यह नतीजे बहुत अहम हैं। खास तौर पर मौजूदा ओमिक्रॉन (Omicron) संक्रमण से बनी परिस्थितियों को देखते हुए।

वहीं, यूकेई (UKE) के हार्ट सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर स्टीफन ब्लैंकेनबर्ग कहते है कि इन नतीजों ने हमें इस लायक बनाया है कि हम कोरोना संक्रमितों के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में हुए प्रभाव का समय रहते पता लगाकर उसका इलाज कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर