न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नारियल लाए हमारे अंदर बल, इसका फल और जल अच्छा बनाए हमारा आज और कल, पढ़े...

नारियल एक ऐसा फल है जो पूजा के काम आने के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी कई तरह से फायदा पहुँचाता है। नारियल का फल...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 11 May 2021 6:54:31

नारियल लाए हमारे अंदर बल, इसका फल और जल अच्छा बनाए हमारा आज और कल, पढ़े...

नारियल एक ऐसा फल है जो पूजा के काम आने के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी कई तरह से फायदा पहुँचाता है। नारियल का फल और नारियल का पानी दोनों के स्वास्थ्यवर्द्धक गुण अनगिनत होते हैं। इसलिए आयुर्वेद में कई बीमारियों के लिए दोनों का इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता रहा है।

नारियल का पानी शरीर में जल की कमी को पूरा करने के साथ-साथ चेहरे पर चेचक के दाग-धब्बों को भी दूर करने में भी सहायता करता है। और नारियल का फल पौष्टिकता का भंडार तो होता ही है साथ ही सिर दर्द से लेकर हिचकी, उल्टी, दस्त, दाद, सूजन आदि बीमारियों के लिए औषधी के रूप में प्रयुक्त होता है।

coconut,coconut fruit,coconut water,nariyal,coconut medicine,coconut health,health news in hindi

सिरदर्द के लिए फायदेमंद नारियल

नारियल के जल (5-10 मिली) को पीने से सिरदर्द, सूर्यावर्त्त तथा अर्धावभेदक आदि बीमारियों से राहत मिलती है। इसके अलावा 100 मिली नारियल के दूध में 1 ग्राम कट्फल चूर्ण मिलाकर, उबालकर मावा समान गाढ़ा बनाकर, घृत में भूनकर तथा मिश्री, बादाम, केसर आदि डालकर सेवन करने से सिरदर्द कम होता है।

गंजेपन को दूर करे नारियल

नारियल तेल को स्कैल्प पर नियमित रूप से लगाने से नए बालों के आने की संभावना बनती है।

माइग्रेन का दर्द कम करने में सहायक नारियल

नारियल के पानी को नाक से लेने से अर्धावभेदक या माइग्रेन में लाभ होता है।

गले में अल्सर के कष्ट से दिलाए निजात

नारियल की जड़ का काढ़ा बनाकर गरारा करने से गले के घाव शीघ्र भर जाते हैं।

रोहिणी या डिप्थीरिया में प्यास बुझाने में सहायक नारियल पानी

रोहिणी (Diptheria) में जो प्यास लगती है उसमें कच्चे नारियल जल का सेवन करने से प्यास लगने का अनुभव कम होता है।

हिचकी से दिलाए राहत नारियल

नारियल की जटा के 65 मिग्रा भाग को पानी में घोलकर उस पानी को छानकर पिलाने से हिचकी बन्द होती है।

coconut,coconut fruit,coconut water,nariyal,coconut medicine,coconut health,health news in hindi

हृदय रोग में लाभकारी नारियल

नारियल के जल से सत्त् को घोलकर उसमें चीनी मिलाकर पीने से पित्त-रोग तथा हृदय रोगों में लाभ होता है एवं शरीर के कंपन, प्यास, बेहोशी और भ्रम जैसे लक्षणों से राहत मिलती है।

उल्टी से राहत दिलाए नारियल पानी

नारियल गिरी के काढ़े में मिश्री, मधु तथा पीपल का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से पित्त के कारण जो उल्टी होती है उसमें शीघ्र लाभ मिलता है।

कृमिरोग में लाभकारी नारियल

नारियल जड़ से बने काढ़े में हींग डालकर पीने से पेट की कृमियां दूर होती है।

दस्त से राहत दिलाने में फायदेमंद नारियल

नारियल जल का सेवन करने से भूख कम लगने की बीमारी, दस्त एवं प्रवाहिका से राहत मिलती है।

coconut,coconut fruit,coconut water,nariyal,coconut medicine,coconut health,health news in hindi

मूत्र संबंधी समस्याओं से दिलाए राहत नारियल

नारियल पुष्प के 1-2 ग्राम के सूक्ष्म चूर्ण को दूध अथवा दही के साथ सेवन करने से मूत्रकृच्छ में लाभ होता है। इसके अलावा कच्चे नारियल (डाभ) के जल का सेवन करने से मूत्रकृच्छ तथा मूत्र संबंधी रोग का शमन होता है। जड़ का काढ़ा तथा नारियल के भीतर के अंश का सेवन भी मूत्रकृच्छ में लाभप्रद होता है।

किडनी की सूजन कम करें नारियल

डाभ (कच्चे नारियल) के जल का सेवन करने से किडनी की सूजन कम होती है।

गर्भाशय के दर्द से दिलाए राहत नारियल

डिलीवरी के बाद यदि गर्भाशय में दर्द हो तो नारियल की गिरी खिलाने से मां को दर्द से जल्दी आराम मिलने में आसानी होती है।

अल्सर का घाव भरने में करे मदद नारियल

पुराने नारियल के तेल का लेप करने से घाव भर जाता है। अल्सर के दर्द से आराम पाने में नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से जल्दी राहत मिलती है।

coconut,coconut fruit,coconut water,nariyal,coconut medicine,coconut health,health news in hindi

चेहरे का ग्लो बढ़ाने में सहायक नारियल

कच्चे नारियल (डाभ) के जल से चेहरे को धोने से मुँहासे, पिड़िका तथा झाँईयां कम होती है एवं मुख की कान्ति यानि चेहरे का ग्लो बढ़ता है। चेहरे के लिए नारियल पानी का लाभ दाग-धब्बों को दूर करने में मिलता है।

चेचक या स्मॉल पॉक्स की जलन को कम करे नारियल

कच्चे नारियल के जल से सिक्त रूई के फाहों को स्मॉल पॉक्स पर रखने से तथा नारियल जल से ही धोने से धीरे-धीरे दाने कम होते हैं तथा दाग कम होते हैं। नारियल पानी के फायदे से चेचक का उपचार करने से लक्षणों से राहत मिलने में आसानी होती है।

चोट का दर्द करे कम नारियल

पुराने नारियल की गिरी को बारीक कूटकर उसमें एक चौथाई पिसी हुई हल्दी मिलाकर चोट तथा मोच में लगाने से लाभ होता है।

बुखार कम करने में करे मदद नारियल

नारियल गिरि का रस निकाल कर, रात में पीने से जीर्ण-ज्वर या बुखार कम होता है।

सूजन कम करे नारियल

पुष्प कल्क से निकाले तेल अथवा पुष्प कल्क मिश्रित तेल का लेप करने से सूजन कम होती है।

coconut,coconut fruit,coconut water,nariyal,coconut medicine,coconut health,health news in hindi

पेट में कीड़े के समस्या से निजात पाने में सहायक नारियल का औषधीय गुण

नारियल का सेवन आपकी कीड़ो की समस्या को दूर कर सकता है क्योंकि इसमें एंटी पैरासिटिक का गुण होता है जिस कारण यह आंत से कीड़ो को निकालने का कार्य करता है।

नकसीर से राहत दिलाने में फायदेमंद नारियल

पित्त की वृद्धि के कारण नकसीर जैसी परेशानी सामने आती है। ऐसे में नारियल में पित्तशामक गुण पाए जाने के कारण यह इसमें मदद करता है।

इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार नारियल

नारियल में पाचन को मजबूत करने तथा बल्य गुण पाए जाने के कारण यह इम्युनिटी को भी स्वस्थ रखने में सहयोगी होता है।

पथरी के इलाज में नारियल का सेवन फायदेमंद

एक रिसर्च के अनुसार नारियल में एंटी कोलीसिस्टिक गुण पाए जाने के कारण यह स्टोन की स्थिति में भी लाभ पहुंचाता है।

coconut,coconut fruit,coconut water,nariyal,coconut medicine,coconut health,health news in hindi

दोमुँहे बालों को ठीक करने में लाभकारी नारियल

नारियल में केश्य गुण होने के कारण बालों की सभी समस्या दूर होती हैं, साथ ही बालों में चमक एवं मजबूती आती है।

रूसी से राहत दिलाने में नारियल का इस्तेमाल फायदेमंद

डैंड्रफ का मुख्य कारण वात दोष का बढ़ना माना जाता है, जिसकी वजह से बाल रूखे हो जाते हैं और जिसके कारण रूसी उत्पन्न होती हैं। नारियल में वात शामक एवं स्निग्ध गुण होने के कारण यह डैंड्रफ को खत्म करने में भी मदद करते हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत करने में फायदेमंद नारियल

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए नारियल में उष्ण एवं दीपन गुण पाया जाता है जो कि अग्नि को बढ़ाकर पाचन को मजबूत करने में मदद करता है।

दाँतों को मजबूत करने में लाभकारी नारियल

नारियल में उपस्थित तेल का प्रयोग दांतो की समस्या का एक कारगर इलाज है जो की दांतो की आम समस्या जैसे प्लाक को हटाकर दांतो को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग