न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छोटी-सी लौंग में समाई है दवाइयों की दुनिया! मुंह-पेट सब कर देती सेट...

खाने में तेज़ स्वाद लाने वाली छोटी-सी लौंग की मसालों की दुनिया में ख़ास जगह है। लौंग का इस्तेमाल चाय से लेकर पुलाव और

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 05 May 2021 8:32:13

छोटी-सी लौंग में समाई है दवाइयों की दुनिया! मुंह-पेट सब कर देती सेट...

खाने में तेज़ स्वाद लाने वाली छोटी-सी लौंग की मसालों की दुनिया में ख़ास जगह है। लौंग का इस्तेमाल चाय से लेकर पुलाव और टूथपेस्ट से लेकर दवाइयों में किया जाता है। ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, ऐंटी-बैक्टीरियल, ऐंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर लौंग हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है।

लौंग स्वाद में कड़वी होती है और यूजेनॉल नामक तत्व की वजह से इसमें सुगंध पाई जाती है। इसमें मौजूद आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फ़ॉस्फ़ोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और विटामिन्स हमें कई तरह से फ़ायदा पहुंचाते हैं।

clove,medicinal benefits,clove medicine,clove spice,stomach,mouth,bacteria,cancer,hair,health news in hindi

पेट की समस्या से आराम

लौंग का सेवन पेट के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फ़ाइबर पाचन और कॉन्स्टिपेशन में आराम दिलाता है। ख़ाली पेट एक ग्लास पानी में लौंग के तेल की कुछ बूंदें डालकर या लौंग का पानी पीने से राहत मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम, विटामिन के ब्लड क्लॉटिंग और मैग्नीशियम ब्रेन फ़ंक्शनिंग के लिए फ़ायदेमंद है।

clove,medicinal benefits,clove medicine,clove spice,stomach,mouth,bacteria,cancer,hair,health news in hindi

सर्दी-ज़ुकाम से राहत

इसमें मौजूद विटामिन सी और ऐंटी-ऑक्सिडेंट गुण की वजह से हमें सर्दी-ज़ुकाम में फ़ायदा मिलता हैं। गले के इन्फ़ेक्शन में लौंग का पानी या मसाले वाली चाय में लौंग के कुछ दाने डालकर सेवन करने से राहत मिलती है। मुंह में साबुत लौंग रखकर भी गले की खराश से राहत पाई जा सकती है।

clove,medicinal benefits,clove medicine,clove spice,stomach,mouth,bacteria,cancer,hair,health news in hindi

कैंसर की रोकथाम में मददगार

लौंग में पाए जाने वाले यूजेनॉल में ऐंटी कैंसर गुण होता है, जो कैंसर के रोकथाम में सहायक होता है। लौंग के अर्क का सेवन कैंसर सेल्स और ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। लौंग में मौजूद यूजेनॉल के अपने नुक़सान भी हैं और इसी वजह से लौंग के अर्क, लौंग के तेल का बहुत ही सीमित मात्रा में उपयोग किया जाना चाहिए। इसका अधिक सेवन लिवर को नुक़सान पहुंचा सकता है ख़ासकर बच्चों के लिवर को।

clove,medicinal benefits,clove medicine,clove spice,stomach,mouth,bacteria,cancer,hair,health news in hindi

बैक्टीरिया से राहत

लौंग में ऐंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो बैक्टीरिया से राहत दिलाने में मदद करता है। अधिकतर लोगों में पायरिया की वजह से मुंह की दुर्गंध की शिकायत होती है, ऐसे में क़रीब दो महीने तक रोज़ सुबह-शाम लौंग के दाने को मुंह में रखने से इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। लौंग युक्त टूथपेस्ट और माउथवॉश का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा लौंग अन्य तरह के बैक्टीरिया मारने में भी सक्षम है। एक अध्ययन के मुताबिक़ कोलाई सहित तीन सामान्य बैक्टीरिया को मारने में लौंग का तेल प्रभावी रूप से काम करता है। कोलाई बैक्टीरिया की वजह से शरीर में ऐंठन, दस्त और थकान बनी रहती है, यहां तक की यह मौत का कारण भी बन सकता है।

clove,medicinal benefits,clove medicine,clove spice,stomach,mouth,bacteria,cancer,hair,health news in hindi

अन्य तरह के फ़ायदे

लौंग का इस्तेमाल शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के साथ ही पेट के अल्सर को ठीक करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मज़बूती देने के अलावा हमारी त्वचा और बालों के लिए फ़ायदेमंद है। बालों की समस्या से परेशान लोग लौंग से बने कंडिशनर का प्रयोग कर सकते हैं। लौंग के पानी से बाल धोने पर बालों को चमक और मज़बूती मिलती है। लौंग पाउडर को फ़ेस पैक में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

नोट : किसी भी तरह का घरेलू नुस्ख़ा आज़माने से पहले आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच