न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ रहा वजन, खत्म नहीं हो रही टेंशन, आज से ही शुरू करें पेठा/सफेद कद्दू का सेवन

पेठा खाने के फायदे कई सारे हैं जो इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण हैं। हेल्दी रहने के लिए बैलेंस डाइट बहुत जरूरी है। कई ऐसे...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 13 May 2021 12:40:54

बढ़ रहा वजन, खत्म नहीं हो रही टेंशन, आज से ही शुरू करें पेठा/सफेद कद्दू का सेवन

पेठा खाने के फायदे कई सारे हैं जो इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण हैं। हेल्दी रहने के लिए बैलेंस डाइट बहुत जरूरी है। कई ऐसे फूड्स आते हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं। विटामिन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन से भरपूर यह ना केवल सेहत के लिए लाभदायक होता है बल्कि यह गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने और इनके संक्रमण से दूर रखने में भी सहायक होता है।

सफेद कद्दू या पेठे को पूरे भारत में अलग-अलग तरह से खाया जाता है। दक्षिण में जहां इसकी सब्जी बनाई जाती है वहीं उत्तर भारत में इससे तैयार पेठा खाया जाता है। इसे सफेद कद्दू, शीतकालीन तरबूज, वैक्स गार्ड और एश गार्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह बेल पर फलता है और बाहर से हरा व अंदर से सफेद होता है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद करती है। तो चलिए आज हम आपको सफेद पेठा खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

petha,white pumpkin,petha health,white pumpkin health,petha nutrition,health news in hindi

वजन कम करने में कारगर

भरपूर सफेद कद्दू का सेवन वजन कम करने में सहायक होता है। यदि आप बढ़ रहे वजन या मोटापे से परेशान हैं तो सफेद कद्दू के जूस का सेवन इसे नियंत्रित करने में सहायक होता है। सफेद कद्दू में फाइटोस्टेरॉली की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो वजन को तेजी से कम करने में सहायक होता है।

पेट रहेगा फिट

यह पेट के एसिड को कम कर अल्सर व जलन में आराम पहुंचाता है। सफेद कद्दू का एक गिलास ताजा रस पीने से किडनी की पथरी में आराम मिलता है।

petha,white pumpkin,petha health,white pumpkin health,petha nutrition,health news in hindi

तनाव को खत्म करता है

सफेद कद्दू का सेवन तनाव खत्म करता है। इसके सेवन से आप डिप्रेशन को कोसो दूर रख सकते हैं। सफेद कद्दू में भरपूर मात्रा में ट्रिप्टोफेन पाया जाता है जो डिप्रेशन की समस्या से निजात दिलाने और इसके संक्रमण से दूर रखने में बेहद कारगर होता है। इसके लिए आप नियमित तौर पर सुबह एक गिलास सफेद कद्दू के जूस का सेवन करें।

डिप्रेशन कम करे

डिप्रेशन पैदा करने के लिए ट्रिप्टोफैन की कमी जिम्मेदार है। सफेद कद्दू एल-ट्रिप्टोफैन तत्वों से समृद्ध होता है, एक आवश्यक अमीनो-एसिड है जो शरीर द्वारा निर्मित नहीं किया जा सकता है। यह रासायनिक यौगिक एक उदास मनोदशा को कम करने में सहायक है, जो खुशी और कल्याण की भावना प्रदान करता है।

petha,white pumpkin,petha health,white pumpkin health,petha nutrition,health news in hindi

खांसी के लिए

पेठे के फायदे खांसी के लिए भी जाने जाते हैं। इसे आप खांसी का घरेलू उपाय भी कह सकते हैं। पेठे में विटामिन सी पाया जाता है जिसे बीमारी से लड़ने के लिए जाना जाता है। विटामिन सी का सेवन करने से बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और शरीर अंदर से मजबूत बनता है।

साइनस की समस्या कर सकता है दूर

पके हुए फल का छिलका सख्त होता है और इसका रंग हल्का हो जाता है। यह हल्के हरे रंग का होता है और बहुत बड़े आकार का होता है। पेठे की तासीर शीतल होती है इसलिए सर्दी-जुकाम, साइनस की समस्या होने पर इसका जूस नहीं पीना चाहिए।

petha,white pumpkin,petha health,white pumpkin health,petha nutrition,health news in hindi

आंखों के लिए

पेठे के फायदे आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी जाने जाते हैं। पेठे में राइबोफ्लेविन नाम का पौष्टिक तत्व पाया जाता है जिसे आंखों के लिए जरुरी माना जाता है। सही मात्रा में पेठे का सेवन करने से आंखों की बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं।

इम्यूनिटी

पेठे को आयुर्वेद में इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। पेठे के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। मजबूत इम्यूनिटी हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच