न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे सदा हंसते-खिलखिलाते रहें...तो डायपर को लेकर बरतें ये सावधानियाँ, रेशेज से होगा बचाव

जन्म से लेकर एक साल तक के बच्चों की परेशानियों को समझ पाना बहुत मुश्क़िल होता है, ख़ासतौर से नए अभिभावकों के लिए। इस...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 05 May 2021 12:16:17

बच्चे सदा हंसते-खिलखिलाते रहें...तो डायपर को लेकर बरतें ये सावधानियाँ, रेशेज से होगा बचाव

जन्म से लेकर एक साल तक के बच्चों की परेशानियों को समझ पाना बहुत मुश्क़िल होता है, ख़ासतौर से नए अभिभावकों के लिए। इस अवधि में कई तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। इन दिनों एक बहुत सामान्य समस्या देखने को मिलती है, वह है डायपर की वजह से पड़ने वाले रैशेज़।

इसकी वजह से बच्चा काफ़ी चिड़चिड़ा और परेशान रहता है और इस परेशानी को कई बार अभिभावक समझ ही नहीं पाते हैं। डायपर रैशेज़ के कारण त्वचा पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं, जिसकी वजह से शिशु को जलन व ख़ुजली महसूस होती है। अगर समय से इलाज नहीं किया जाता है, तो यह बैक्टीरियल इन्फ़ेक्शन का भी कारण बन जाता है।

baby dyper rashes hygiene,baby dyper,rashes hygiene,new born baby,bacterial infection,health news in hindi

नियमित रूप से डायपर बदलते रहें

शिशु को डायपर रैशेज़ से बचाने का सबसे सही और आसान तरीक़ा है कि नियमित रूप से डायपर बदलते रहें। शिशु का डायपर लंबे समय तक गीला नहीं रहेगा तो रैशेज़ होने की संभावना ना के बराबर रहेगी और इसमें आपकी मदद बाज़ार में उपलब्ध वेटनेस इंडिकेटर वाले डायपर करेंगे। शिशु अगर लंबे समय तक गीला डायपर पहने रहता है, तो यीस्ट बैक्टीरिया भी बहुत आसानी से पनपते हैं और इंफ़ेक्शन होने का भी ख़तरा रहता है इसलिए ज़रूरी है कि शिशु लंबे समय तक गीले डायपर में ना रहे।

baby dyper rashes hygiene,baby dyper,rashes hygiene,new born baby,bacterial infection,health news in hindi

अल्ट्रा थिन डायपर का इस्तेमाल करें

आजकल बाज़ार में सुपर बबल टेक्नोलॉजी और एक्स्ट्रा एब्ज़ॉर्प्शन वाले डायपर उपलब्ध हैं, जो शिशु को रैशेज़ से बचाकर उन्हें हमेशा ऐक्टिव रखते हैं। रैशेज़ के कई कारणों में से एक है, एयर सर्कुलेशन का रुकना है, जो मोटे डायपर की वजह से होता है। अगर आप अल्ट्रा थिन डायपर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह समस्या नहीं आती है क्योंकि ये बहुत मुलायम और पतले होते हैं।

baby dyper rashes hygiene,baby dyper,rashes hygiene,new born baby,bacterial infection,health news in hindi

बैरियर क्रीम का इस्तेमाल करें

बैरियर बेबी क्रीम शिशु की त्वचा को यूरीन और स्टूल की वजह से होनेवाले नुक़सान से सुरक्षित रखता है। इसके साथ ही आप ज़िंक ऑक्साइड या पेट्रोलियम जेली बेस्ड ऑयन्टमेंट भी चुन सकते हैं। ये प्रॉडक्ट्स शिशु को रैशेज़ से बचने में मदद करते हैं। अगर शिशु को रैशेज़ हो भी जाएं तो प्रभावित त्वचा पर क्रीम की मोटी परत लगाएं, इससे रैशेज़ नहीं बढ़ेंगे और बच्चे को जलन और ख़ुजली से राहत मिलेगी।

baby dyper rashes hygiene,baby dyper,rashes hygiene,new born baby,bacterial infection,health news in hindi

आराम से साफ़ करें

यूरीन और स्टूल के बाद शिशु की त्वचा को साफ़ करते समय ज़ोर से रगड़ें नहीं। सफ़ाई के लिए गुनगुने पानी और मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करें। किसी तरह के साबुन का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि उससे शिशु की कोमल त्वचा को नुक़सान पहुंचा सकता है। साफ़ करने के बाद क्रीम लगाना नहीं भूलें।

baby dyper rashes hygiene,baby dyper,rashes hygiene,new born baby,bacterial infection,health news in hindi

सही साइज़ चुनें

डायपर चुनते समय ध्यान रखें कि इसका साइज़ बेबी के लिए फ़िट हो। अगर डायपर बहुत बड़ा होगा तो शिशु की त्वचा पर बार-बार रगड़ खाएगा और बहुत छोटा होगा तो यूरीन और स्टूल बच्चे की त्वचा के संपर्क में आएंगे, जिससे रैशेज़ होने की संभावना बढ़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग