न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए डायबिटीज मरीज जरूर खाएं ये एक जड़ी-बूटी, जानें इस्तेमाल का तरीका भी

डायबिटीज बीमारी पूरी तरह से लाइफस्टाइल से जुड़ी है। अगर आपका खानपान और रहन-सहन सही नहीं है तो डायबिटीज होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। आयुर्वेद में डायबिटीज के मरीजों के लिए कई तरह की औषधियां और जड़ी-बूटी बताई गई हैं लेकिन इनमे सबसे ज्यादा फायदेमंद है अश्वगंधा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Jan 2022 10:00:08

ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए डायबिटीज मरीज जरूर खाएं ये एक जड़ी-बूटी, जानें इस्तेमाल का तरीका भी

डायबिटीज बीमारी पूरी तरह से लाइफस्टाइल से जुड़ी है। अगर आपका खानपान और रहन-सहन सही नहीं है तो डायबिटीज होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। आयुर्वेद में डायबिटीज के मरीजों के लिए कई तरह की औषधियां और जड़ी-बूटी बताई गई हैं लेकिन इनमे सबसे ज्यादा फायदेमंद है अश्वगंधा। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अश्वगंधा ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी फायदा पहुंचाता है। कुछ स्टडीज के मुताबिक, अश्वगंधा में कुछ मात्रा में एंटी डायबिटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती है।

diabetes,ashwagandha,ashwagandha benefits,ashwagandha benefits in diabetes,indian ginseng,ayurveda herbs,ayurveda herbs in diabetes,diabetes care tips

अश्वगंधा के फायदे

- अश्वगंधा का इस्तेमाल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में बहुत असरकारी है। कई रिसर्च में यह बताया गया है कि अश्वगंधा कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है और कैंसर के नए सेल्स नहीं बनने देता। यह शरीर में रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज का निर्माण करता है। जो कैंसर सेल्स को खत्म करने और कीमोथेरपी से होने वाले साइड इफेक्ट्स से भी बचाने का काम करता है।
- अश्वगंधा में मौजूद ऑक्सीडेंट आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। जो आपको सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से लडने की शक्ति प्रदान करता है।
- अश्वगंधा वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स दोनों को बढ़ाने का काम करता है। जो कई गंभीर शारीरिक समस्याओं में लाभदायक है।
-अश्वगंधा मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्या को ठीक करने में लाभदायक है। एक रिर्पोट के अनुसार तनाव को 70% तक अश्वगंधा के इस्तेमाल से कम किया जा सकता है। दरअसल आपके शरीर और मानसिक संतुलन को ठीक रखने में असरकारी है। इससे अच्छी नींद आती है।अश्वगंधा कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम कर सकता है।
-अश्वगंधा का इस्तेमाल आपकी आंखो की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। रोज दूध के साथ लेंने से आंखो के अलावा स्ट्रेस से भी बचा जा सकता है।

diabetes,ashwagandha,ashwagandha benefits,ashwagandha benefits in diabetes,indian ginseng,ayurveda herbs,ayurveda herbs in diabetes,diabetes care tips

डायबिटीज के मरीजों पर अश्वगंधा का असर

अश्वगंधा में औषधीय गुण पाए जाते हैं और ये ब्लड ग्लुकोज स्तर को कम करने में भी फायदेमंद है। 2015 की एक टेस्ट ट्यूब स्टडी में पाया गया कि अश्वगंधा इंसुलिन स्राव को बढ़ाता है और मांसपेशियों की कोशिकाओं में इंसुलिन संवेदनशीलता में भी सुधार करता है।

2020 की एक समीक्षा स्टडी के अनुसार अश्वगंधा की जड़ का पाउडर ब्लड ग्लुकोज स्तर को कम करता है। रिसर्च के मुताबिक अश्वगंधा लेने से तनाव कम होता है और फास्टिंग ब्लड ग्लुकोज के स्तर में सुधार आता है।

कैसे करें इस्तेमाल

अश्वगंधा का इस्तेमाल कई अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है। 2020 की एक स्टडी के मुताबिक, पाउडर के रूप में अश्वगंधा का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। ये न्यूरोडीजेनेरेटिव डिसऑर्डर और कैंसर से बचाता है। वहीं इसका पेस्ट लगाने से जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत मिलती है।

अश्वगंधा घृत को घी में मिलाकर खाने से इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण और बढ़ जाते हैं। टाइप 2 डायबिटीज के लिए अश्वगंधा की जड़ और पत्तियों के अर्क को एक प्रभावी इलाज के तौर पर देखा जाता है। पाउडर के रूप में अश्वगंधा ब्लड ग्लुकोज को कम करता है और यूरिन कॉन्संट्रेशन भी बढ़ाता है। इसके अलावा वजन को कंट्रोल कर, सही डाइट, एक्सरसाइज और डॉक्टर की बताई दवाओं के जरिए भी डायबिटीज की बीमारी को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग