न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्रांत की फिल्म ‘सेक्टर 36’ इस दिन होगी OTT पर स्ट्रीम, कंगना की ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट भी घोषित

विक्रांत मैसी की पिछले साल आई फिल्म ‘12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। हर किसी ने इसकी जमकर तारीफ की थी, चाहे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 7:15:37

2 News : विक्रांत की फिल्म ‘सेक्टर 36’ इस दिन होगी OTT पर स्ट्रीम, कंगना की ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट भी घोषित

विक्रांत मैसी की पिछले साल आई फिल्म ‘12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। हर किसी ने इसकी जमकर तारीफ की थी, चाहे वो आम हो या खास। फिल्म की कहानी के साथ दर्शकों को विक्रांत की एक्टिंग भी खूब पसंद आई। तब से ही उनकी फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इस बीच विक्रांत की अगली फिल्म ‘सेक्टर 36’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह 13 सितंबर को सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं।

इसमें विक्रांत के साथ दीपक डोबरियाल की भी अहम भूमिका है। यह झुग्गी बस्ती से कई बच्चों के लापता होने की कहानी है। इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी के सामने रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आता है। आज सोमवार (12 अगस्त) को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में विक्रांत और दीपक गैंगस्टर लुक में हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “अनसुलझी गुमशुदगी, एक घातक पीछा और काला सच। इस खौफनाक क्राइम-थ्रिलर में विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल नजर आएंगे।

यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। 'सेक्टर 36' 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।” विक्रांत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनाउंसमेंट की, लिखा, “यह रहा!!!” दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्म आदित्य निंबालकर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है और इसमें सत्ता, अपराध और सामाजिक असमानता के विषयों को दिखाया गया है।

कंगना रनौत ‘इमरजेंसी’ फिल्म में निभाएंगी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का रोल

अभिनेत्री कंगना रनौत अब राजनीति में भी प्रवेश कर चुकी हैं। कंगना इस साल हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा की सांसद निर्वाचित हुई थीं। कंगना ने पिछले कुछ समय से कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। बहरहाल सांसद चुने जाने के बाद कंगना की पहली फिल्म ‘इमरजेंसी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। 'इमरजेंसी' में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। वह इसकी डायरेक्टर भी हैं।

आज सोमवार (12 अगस्त) को निर्माताओं ने 'इमरजेंसी' का नया पोस्टर जारी कर दिया, जिसमें कंगना समेत तमाम सितारों की झलक दिख रही है। मेकर्स ने ट्रेलर और फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। ट्रेलर बुधवार यानी 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म की कहानी कंगना ने लिखी है, वहीं फिल्म का निर्माण वह रेणु पिट्टी के साथ मिलकर कर रही हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म पिछले साल ही रिलीज हो रही थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे टाल दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री