न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान को इसलिए घूरती रहती थीं ‘वीर’ फेम एक्ट्रेस जरीन, कैटरीना से तुलना पर लगता था अच्छा लेकिन...

एक्ट्रेस जरीन खान (37) ने साल 2010 में आई सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jul 2024 10:50:54

सलमान को इसलिए घूरती रहती थीं ‘वीर’ फेम एक्ट्रेस जरीन, कैटरीना से तुलना पर लगता था अच्छा लेकिन...

एक्ट्रेस जरीन खान (37) ने साल 2010 में आई सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने राजकुमारी का रोल किया था और फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। कैटरीना कैफ की हमशक्ल होने के चलते भी जरीन चर्चाओं में रहीं। इस बीच जरीन ने पॉडकास्ट में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के साथ बातचीत में सलमान को लेकर कई बातें शेयर कीं। जरीन ने कहा कि सलमान के साथ तो हमेशा ही वो डर रहता है। डर से ज्यादा, डराना।

लेकिन सलमान इतने अच्छे इंसान हैं, उन्होंने मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया। शूटिंग के दौरान मैं उनके आस-पास रेंगती हुई सी थी। मुझे बीच में याद है शॉट्स, रेस्ट पीरियड में, वे क्रू के साथ अपनी वैनिटी के बाहर बैठते थे और मैं भी उनके साथ वहां बैठती थी। सलमान अपना काम कर रहे होते थे और मैं उन्हें घूरती रहती थी और वे मुझसे पूछते, 'क्या हुआ?' और मैं कहती थी कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं आपके सामने बैठी हूं। मैंने आपको केवल फिल्मों में देखा है और मेरा पूरा परिवार आपका बहुत बड़ा फैन है।

जरीन ने आगे कहा कि मैं सलमान की बहुत बड़ी फैन थीं। जब मैं कॉलेज में थी तो मुझे याद है कि कैसे वे कार्टर रोड (बांद्रा, मुंबई) पर अपनी साइकिल चलाते थे और मैं उनका पीछा करती थी। मुझे यकीन है कि उन्हें भी याद नहीं होगा क्योंकि मैं अपने साइज से दोगुनी या तिगुनी थी, और अचानक मैं सलमान के सामने बैठी हूं तो मैं उन सबके बारे में सोचती रहती थी और उन्हें देखती रहती थी।

आलोचना बढ़ने पर घर पर ही रहना पसंद करती थीं जरीन खान

जरीन ने कहा कि हालांकि वीर के बाद मेरी जिंदगी बहुत खराब हो गई। मुझे बहुत ही ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा। ये फिल्म मेरे लिए लाइफ चेंजिंग मोमेंट थी। शुरुआत में तो मुझे अच्छा लगा कि मेरी तुलना कैटरीना से की जा रही है लेकिन इंडस्ट्री के अंदर चीजें और खराब होती गईं। मैं बहुत ओवरवेट थीं और ऐसे में कैटरीना से तुलना होते देखना मेरे लिए किसी कॉम्पलीमेंट से कम नहीं था, लेकिन इसका असर मेरे ऊपर उल्टा पड़ा।

मैं इडस्ट्री में कहीं खो सी गई। मैं इंडस्ट्री में बहुत कम लोगों को जानती थी और उन्हें लगा कि मैं घमंडी हूं। एक समय पर ये आलोचना इतनी बढ़ गई थी कि मैं ज्यादातर घर पर ही रहना पसंद करती थी। बाहर निकलती थी तो लोग मेरे कपड़ों पर कमेंट करते थे जिसका मेरे ऊपर नेगेटिव असर पड़ा।

सभी ने मुझे एक फेलियर की तरह देखा। मुझे काम मिलना भी बंद हो गया जिसकी वजह से मैं अपने बिल्स चुकाने में भी असमर्थ थीं। जरीन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह लास्ट टाइम साल 2021 में ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में नजर आई थीं। जरीन ने हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क