न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौत की अफवाह उड़ने से आहत हुए श्रेयस, लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट, कहा-कभी किसी के साथ न करें ऐसा मजाक...

एक्टर श्रेयस तलपड़े (48) फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों से हैं। अब तक उन्हें कुछ चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने का भी मौका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 11:11:52

मौत की अफवाह उड़ने से आहत हुए श्रेयस, लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट, कहा-कभी किसी के साथ न करें ऐसा मजाक...

एक्टर श्रेयस तलपड़े (48) फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों से हैं। अब तक उन्हें कुछ चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने का भी मौका मिला है, जिसे उन्होंने बखूबी अंजाम दिया। हाल ही में कुछ शरारती तत्वों ने उनकी मौत की अफवाह फैला दी, जिसे देख श्रेयस शॉक हो गए। उन्होंने बात बढ़ती देख जल्दी से सोशल मीडिया पर आकर पूरी दुनिया को बता दिया कि वे सही-सलामत हैं। श्रेयस ने अपने ट्विटर पर लंबी-चौड़ी पोस्ट डाली है।

श्रेयस ने लिखा, “प्रिय साथियों, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं जिंदा, खुश और स्वस्थ हूं। मुझे मेरे निधन का दावा करने वाली एक वायरल पोस्ट के बारे में पता चला है जबकि मैं समझता हूं कि हंसने की अपनी जगह है। लेकिन जब इसका गलत इस्तेमाल होता है, तो यह वास्तविक नुकसान पहुंचा सकता है। जिसकी शुरुआत शायद किसी ने मजाक के तौर पर की थी। वह अब अनावश्यक चिंता पैदा कर रही है और उन लोगों की फीलिंग्स के साथ खेल रही है जो मेरी परवाह करते हैं, खासकर मेरे परिवार की।

मेरी छोटी बेटी, जो हर दिन स्कूल जाती है, पहले से ही मेरी भलाई के बारे में चिंतित है। इसलिए इस खबर ने उसके डर को और भी गहरा कर दिया है। उसे अपने दोस्तों और टीचर्स से और ज्यादा सवालों का सामना करने के लिए मजबूर कर दिया है। बहुत से लोगों ने सच्चे दिल से मेरी भलाई के लिए प्रार्थना की है और यह देखकर निराशा होती है कि मजाक के लिए इन चीजों का इस तरह से इस्तेमाल किया जाता है जो भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। मेरे प्रियजनों को परेशान कर सकता है और हमारे जीवन को बाधित कर सकता है।

जब आप ऐसी अफवाहें फैलाते हैं, तो इसका असर केवल उस व्यक्ति पर ही नहीं पड़ता बल्कि इसका असर उनके परिवार पर भी पड़ता है, खासकर छोटे बच्चों पर, जो शायद मामले को पूरी तरह से नहीं समझते हैं। मेरी रिक्वेस्ट है कि कृपया रुक जाएं। दूसरों की कीमत पर मजाक न करें और किसी और के साथ ऐसा न करें। मैं नहीं चाहूंगा कि आपके साथ कभी भी ऐसा कुछ हो, इसलिए कृपया संवेदनशील रहें।

shreyas talpade,actor shreyas talpade,shreyas death rumor,shreyas death hoax,shretas twitter,shreyas heart attack,emergency movie,welcome to the jungle

श्रेयस तलपड़े के पिछले साल के अंत में आया था हार्ट अटैक

उल्लेखनीय है कि श्रेयस को पिछले साल के अंत में 14 दिसंबर को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें कई दिनों तक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई। प्रशंसकों की दुआओं और चिकित्सकों के अथक प्रयास की बदौलत श्रेयस रिकवर करने में सफल रहे। अब वे स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखते हुए फिर से काम में बिजी हो चुके हैं। श्रेयस जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में दिखेंगे।

वे इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रोल कर रहे हैं। इसके अलावा श्रेयस ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें श्रेयस खास भूमिका में नजर आने वाले हैं। पिछले साल फिल्म की पहली झलक सामने आई थी, जिसमें शानदार स्टार कास्ट के बारे में पता चला था। इस कॉमेडी मूवी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, अरशद वारसी भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री