न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा ने किया सनसनीखेज खुलासा, ऑडीशन की आड़ में फिल्ममेकर ने किया था यौन उत्पीड़न, बताई पूरी घटना

कॉमेडी टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ की भूमिका निभाकर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (47) फैंस के दिलों में बस गईं। शिल्पा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 11:13:40

शिल्पा ने किया सनसनीखेज खुलासा, ऑडीशन की आड़ में फिल्ममेकर ने किया था यौन उत्पीड़न, बताई पूरी घटना

कॉमेडी टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ की भूमिका निभाकर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (47) फैंस के दिलों में बस गईं। शिल्पा ने बाद में साल 2017 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का खिताब जीता था। वह इस समय ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में खतरनाक स्टंट परफॉर्म करने के साथ अपने अलग अंदाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इस बीच, शिल्पा ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके करिअर के शुरुआती दिनों में एक हिंदी फिल्म निर्माता ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।

शिल्पा ने ‘न्यूज18 शोशा’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये 1998-99 के आस-पास की बात है जब मैं स्ट्रगल कर रही थी। मैं नाम नहीं ले सकती, लेकिन उसने मुझसे कहा, ‘आप ये कपड़े पहनो और ये सीन करो'। हालांकि मैंने वो कपड़े नहीं पहने। सीन में उसने मुझसे कहा कि वह मेरा बॉस है और मुझे उसे रिझाना है। मैं तब बहुत मासूम थी और उसके इरादों को समझ नहीं पाई थी। इसलिए मैंने वो सीन किया। उस व्यक्ति ने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और मैं बहुत डर गई। मैंने उसे धक्का दिया और भाग गई। सिक्योरिटी स्टाफ ने तुरंत मुझे वहां से जाने को कहा। उन्हें लगा कि मैं हंगामा करूंगी और मदद के लिए चिल्लाऊंगी। वह शख्स हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से था।

मैं उस सीन को करने के लिए इस वजह से तैयार हो गई थी, क्योंकि वह एक अभिनेता भी था। मैं झूठ नहीं बोल रही हूं, लेकिन मैं उसका नाम नहीं ले सकती। उसके बच्चे शायद मुझसे थोड़े छोटे हैं और अगर मैंने उसका नाम लिया, तो उन्हें भी तकलीफ होगी। कुछ सालों बाद मैं उससे फिर मिली और उसने मुझसे बहुत प्यार से बात की। उसने मुझे पहचाना नहीं। उसने मुझे एक फिल्म में काम करने का ऑफर भी दिया। मैंने मना कर दिया। उसे मैं अभी भी याद नहीं हूं।

Shilpa Shinde,actress shilpa shinde,shilpa sexual assault,shilpa filmmaker,khatron ke khiladi 14,bigg boss,bhabhiji ghar per hain,angoori bhabhi

‘बड़े-बड़े सितारों ने भी किया है ऐसी सिचुएशन का सामना’

शिल्पा ने कहा कि इंडस्ट्री में और भी लोगों को इसी तरह के अनुभव हुए हैं। ये सबके साथ होता है। कुछ लोग मेरी तरह इससे बचकर निकल जाते हैं। हम एक्टर्स आपस में इस बारे में बात करते हैं और दूसरों ने भी बताया है कि उन्होंने भी ऐसी ही सिचुएशन का सामना किया है, यहां तक कि बड़े-बड़े स्टार्स के साथ भी। जब लोग यौन उत्पीड़न की बात करते हैं, तो मेरा मानना है कि हां, हो सकता है कि कोई आपके पास आया हो, लेकिन आपके पास ना कहने का भी हक होता है। आप इसमें शामिल न होने का भी फैसला ले सकते हैं।

ऐसा हर किसी के साथ हो सकता है। बता दें कि एक समय था जब #Metoo Movement काफी सुर्खियों में रहा था। उस दौरान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई नामी लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। वहीं, अब जब से जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आई है, तब से मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एक के बाद एक एक्ट्रेस सामने आ रही हैं और खुद के साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर हैरान करने वाले दावे कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री