न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलीम-जावेद की डॉक्यूसीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ का शानदार ट्रेलर रिलीज, दोनों दिग्गजों के साथ सलमान ने कही ये बातें

अमेजन प्राइम वीडियो की नई ओरिजिनल डॉक्यूसीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ का ट्रेलर आज मंगलवार (13 अगस्त) को रिलीज हो गया। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 7:12:52

सलीम-जावेद की डॉक्यूसीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ का शानदार ट्रेलर रिलीज, दोनों दिग्गजों के साथ सलमान ने कही ये बातें

अमेजन प्राइम वीडियो की नई ओरिजिनल डॉक्यूसीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ का ट्रेलर आज मंगलवार (13 अगस्त) को रिलीज हो गया। यह सीरीज मशहूर लेखक जोड़ी सलीम खान (88) और जावेद अख्तर (79) के जीवन और करिअर पर बनाई गई है। 1970 के दशक में सलीम-जावेद ने बॉलीवुड में ‘एंग्री यंग मैन’ हीरो को लाकर इंडियन सिनेमा को पूरी तरह से बदल दिया था। उस समय इस जोड़ी ने रोमांस से हटकर एक्शन-ड्रामा पर ध्यान केंद्रित किया और यह फॉर्मूला सुपरहिट रहा।

सलमान खान फिल्म्स एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस सीरीज की सलमा खान, सलमान खान, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। डायरेक्टर नम्रता राव डेब्यू कर रही हैं। तीन एपिसोड की इस सीरीज का प्रीमियर 20 अगस्त को भारत और 240 से ज्यादा देशों में होगा। ट्रेलर में सलीम-जावेद की दिल छू लेने वाली और प्रेरक कहानी की झलक पेश की गई है।

यह उनकी मशहूर फिल्मों ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘शोले’, ‘त्रिशूल’ और ‘दोस्ताना’ दिखाती है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में आमूलचूल परिवर्तन कर दिखाए। यह साधारण शुरुआत से लेकर मशहूर स्क्रीनराइटर बनने तक का सफर दिखाती है। 2 मिनट 40 सैकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत सलमान के डायलॉग से होती है जिसमें वो कहते हैं कि मैंने आज तक इंटरव्यू किए हैं पर पहली बार नर्वस हूं। सलीम-जावेद भी खुद से जुड़े कई किस्से शेयर करते नजर आ रहे हैं।

सलीम कहते हैं कि इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद मुझे हॉलीवुड से कॉल आना चाहिए कि हमारे यहां स्टार्स की कमी है। ट्रेलर में इसके अलावा अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शत्रुघ्न सिन्हा और ऋतिक रोशन समेत कई और सेलेब्स भी नजर आए। इसमें सलीम-जावेद की कई रेयर ओल्ड फुटेज भी शामिल हैं, जो उनकी पर्सनल लाइफ, दोस्ती और साथ में की गई 24 फिल्मों में उनकी क्रिएटिविटी को दिखाती है।

salim khan,javed akhtar,writer salim khan,writer javed akhtar,salim javed,docuseries angry young men,salim javed,Salman Khan

सलमान ने बताया उन्हें लगने वाला सलीम-जावेद का फेवरेट डायलॉग

लॉन्चिंग के मौके पर सलमान के पिता सलीम खान ने कहा मैंने अपना करिअर एक अभिनेता के रूप में शुरू किया था, लेकिन पाया कि मेरी असली ताकत कहानी कहने में थी। इसलिए मैंने लेखन पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया, जो मेरे लिए अधिक स्वाभाविक था। मैं जावेद से मिला, जो राइटिंग के लिए जुनूनी थे और साथ में हमने कुछ बेहतरीन काम किए, जिन पर मुझे बहुत गर्व है। हमने एक सफल यात्रा की और इंडस्ट्री के नियमों को चुनौती दी।

वहीं जावेद अख्तर ने कहा कि जब मैं एक युवा के रूप में इस शहर में आया था, तो मेरे पास न तो कोई नौकरी थी, न ही कोई संपर्क और न ही कोई पैसा, और मैं अक्सर भूखे पेट सो जाता था। इसके बावजूद मैंने कभी हार नहीं मानी। मैं हमेशा यही जानता था कि मैं अपनी जिंदगी की कहानी दुनिया के साथ साझा करना चाहता हूं। हम अपने परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री से मिले समर्थन से वाकई बहुत प्रभावित हुए हैं, क्योंकि हमने अपनी यात्रा साझा की है।

इवेंट में सलमान ने कहा कि जब से होश संभाला तब से सिर्फ सलीम-जावेद को ही जाना। ये दोनों आज तक के सबसे महंगे राइटर्स हैं। ये तो अच्छा हुआ कि इन दोनों ने एक्टिंग नहीं की, वर्ना सोचिए खुद के लिए जब ये लिखते तो क्या होता। सलमान ने बताया कि मेरा फेवरेट डायलॉग है- ‘मेरे पास मां है, वो भी दो..’ इवेंट में जावेद साहब ने सलमान और अरबाज के बचपन के बारे में भी कई मजेदार खुलासे किए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री