न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बाहुबली’ फेम प्रभास ने अपनी शादी पर कही यह बात, ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म के टीजर में दिखी ‘बुज्जी’

साउथ इंडियन स्टार प्रभास के लव अफेयर के किस्से कई बार सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 May 2024 11:52:03

2 News : ‘बाहुबली’ फेम प्रभास ने अपनी शादी पर कही यह बात, ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म के टीजर में दिखी ‘बुज्जी’

साउथ इंडियन स्टार प्रभास (44) के लव अफेयर के किस्से कई बार सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने किसी खास का जिक्र किया। इसके बाद से अटकलें लगाई जाने लगीं कि ‘बाहुबली’ फेम प्रभास विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। अब प्रभास ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ पूरा सस्पेंस खत्म कर दिया। प्रभास ने खुलासा किया कि उनका अभी शादी का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म की एक प्रमोशन इवेंट में कहा कि मैं जल्द शादी नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मैं अपनी फीमेल फैंस की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। इसका मतलब है कि प्रभास का पूरा ध्यान अभी काम पर ही है। हालांकि प्रभास का नाम अनुष्का शेट्टी और कृति सेनन के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उन्होंने कभी अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने हमेशा माना कि वे अच्छे दोस्त हैं और रहेंगे।

प्रभास अब 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आने वाले हैं। वे ‘भैरव’ की भूमिका निभाएंगे। इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन व दिशा पटानी भी हैं। हिंदू माइथोलॉजी पर बेस्ड इस फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन हैं। फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। अब यह बिग बजट मूवी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रभास की पिछली फिल्म ‘सालार’ थी।

हैदराबाद में जारी किया गया 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म का टीजर

'कल्कि 2898 एडी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हैदराबाद में बुधवार (22 मई) रात फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया। साथ ही एक खास तरह के किरदार को इंट्रो़ड्यूस करवाया गया जिसका नाम ‘बुज्जी’ है। ‘बुज्जी’ एक डिवाइस है, जो मिशन में प्रभास की मदद करता है। इवेंट में प्रभास ने कार में एंट्री ली। वह फिल्मी स्टाइल में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए कार से उतरते दिखे।

प्रभास ने कुछ दिनों पहले ‘बुज्जी’ को लेकर एक अपडेट शेयर करते हुए इसके नाम का भी खुलासा किया था। टीजर ‘बुज्जी’ के डेब्यू के लिए रिलीज किया गया और ये एक रोबोटिक कार है जो पैन इंडिया फिल्म में नजर आने वाला है। इसकी एक और खासियत है कि फिल्म में इसकी आवाज साउथ की एक फेमस एक्ट्रेस बनने वाली हैं। ‘बुज्जी’ को कीर्थि सुरेश आवाज देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष