न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गेमचेंजर को लेकर निर्माताओं ने की बड़ी घोषणा, बेबी जॉन से टाला टकराव, क्रिसमस से पहले इस दिन होगी रिलीज

गेम चेंजर के निर्माता त्योहारी सीजन के दौरान राम चरण, कियारा आडवाणी स्टारर की अलग-अलग झलकियां धीरे-धीरे पेश करके दर्शकों में इसकी उत्सुकता बनाए हुए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Sep 2024 3:44:40

गेमचेंजर को लेकर निर्माताओं ने की बड़ी घोषणा, बेबी जॉन से टाला टकराव, क्रिसमस से पहले इस दिन होगी रिलीज

गेम चेंजर के निर्माता त्योहारी सीजन के दौरान राम चरण, कियारा आडवाणी स्टारर की अलग-अलग झलकियां धीरे-धीरे पेश करके दर्शकों में इसकी उत्सुकता बनाए हुए हैं। हाल ही में रामचरण ने इसका एक नया पोस्टर जारी किया था, जिसमें वे नृत्य मु्द्रा में नजर आ रहे थे।
पिछले तीन साल से ज्यादा समय से बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एकमात्र उत्सुकता यह नजर आ रही है कि आखिर यह फिल्म रिलीज कब होगी। दर्शकों की जिज्ञासा को शांत करते हुए निर्माताओं ने गेमचेंजर को प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी है। यह फिल्म आने वाले दिसम्बर माह में क्रिसमस के मौके पर 20 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। राजामौली की आरआरआर के बाद रामचरण की यह प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म है।

बताया जा रहा है कि पहले इस फिल्म को क्रिसमस के दिन 25 दिसम्बर को प्रदर्शित करने की योजना थी, लेकिन उसी दिन दक्षिण के ख्यातनाम निर्देशक एटली द्वारा निर्मित और वरुण धवन अभिनीत बेबी जॉन का प्रदर्शन होना है, इसके चलते इस टकराव से बचने के लिए निर्माताओं ने 20 दिसम्बर की तारीख तय की है। हालांकि यहाँ भी उन्हें कोई सोलो रिलीज नहीं मिलेगी क्योंकि इसी दिन हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म मुफासा: द लायन किंग का प्रदर्शन होने जा रहा है। हॉलीवुड की इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है।

इस बीच, गेम चेंजर के बारे में बात करते हुए, यह फिल्म एक राजनीतिक थ्रिलर है जो एक आईएएस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्ट सरकार के खिलाफ क्रांति की चिंगारी जलाने का फैसला करता है। राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा, जो अपनी 2019 की मनोरंजक फिल्म विनय विद्या राम के बाद फिर से साथ आएंगे, फिल्म में एस जे सूर्या, श्रीकांत, जयराम, सुनील, समुथिरकानी, प्रकाश राज, नासर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में एक व्यापक तकनीकी दल भी है जिसमें सिनेमैटोग्राफर तिरू, फिल्म संपादक शमीर मुहम्मद शामिल हैं। संगीत थमन द्वारा रचित होगा। एस शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म तेलुगु के साथ तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में भी रिलीज़ होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री